Connect with us

कोरबा

एसडीएम ने किया हाईस्कूल इरफ का निरीक्षण, दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर एसडीएम पाली श्रीमती रूचि शार्दुल ने आज शासकीय हाईस्कूल इरफ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एन.एन.इशाक और व्याख्याता नारायण प्रसाद देवांगन बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। दोनों को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की कक्षा लेकर शिक्षकों द्वारा कराए जाने वाले अध्ययन के विषय में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर पोड़ी-उपरोड़ा द्वारा प्राथमिक शाला बांधापारा, लेपरा और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। जनपद सीईओ यशपाल सिंह कटघोरा द्वारा प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला विजयपुर और आंगनबाड़ी केंद्र जेंजरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले। उन्होंने स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र में पूरक पोषण आहार सहित बच्चों की उपस्थिति की जांच की गई। इसी तरह जनपद पंचायत पाली के सीईओ भूपेंद्र कुमार सोनवानी द्वारा प्राथमिक शाला सैला का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में प्रधानपाठक मनमोहन डिक्सेना अनुपस्थित पाए गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677