Connect with us

कोरबा

कोरबा से शहर विधायक लखनलाल देवांगन के मंत्री बनाए जाने पर झूमा कोरबा

Published

on

जातिगत समीकरण के हिसाब से नए चेहरे को मौका, जानिए पार्षद से मंत्री तक का सफर

कोरबा । प्रदेश के दबंग राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को भारी मतों से हराने वाले सरल एवं सौम्य राजनेता लखनलाल देवांगन की जीत के बाद कयासों का दौर जारी रहा और राजनीतिक हलकों में यह बात सरगर्म रही कि मंत्री को हराने वाले लखनलाल देवांगन भाजपा सरकार में मंत्री अवश्य ही बनेंगे। यही हुआ और आज 9 मंत्रियों के साथ लखनलाल देवांगन ने भी राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेते ही कोरबा में खुशियों की लहर दौड़ गई और समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के कैबिनेट में विधायक लखनलाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। जातिगत समीकरण के हिसाब से उन्हें मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। उन्हें मंत्री बनाए जाने का फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

लखनलाल क्यों बनाए गए मंत्री ?

लखनलाल देवांगन ओबीसी वर्ग (देवांगन जाति) के नेता है। कोरबा जिले में उनकी काफी संख्या है। कोरबा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी चुनावी सभा ली थी। 15 साल बाद कोरबा में कमल खिलाने का इनाम उन्हें मंत्री पद के रूप में मिला है। माना जा रहा है कि कोरबा से मंत्री बनाने का फायदा लोकसभा चुनाव में मिलेगा। इस समीकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौका दिया गया है।

पार्षद से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

लखनलाल देवांगन सहज और सरल स्वभाव के जमीनी नेता हैं। उन्होंने कोरबा में कपड़े की दुकान चलाकर नगर निगम में 1999 में पार्षद का चुनाव लड़ा, जिसके बाद भाजपा की राजनीति में सक्रिय हो गए। इस दौरान संगठन में वे कई पदों पर रहे, फिर साल 2004 में कोरबा नगर निगम के मेयर बने। इसके बाद उन्हें 2013 में कटघोरा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया और अजेय योद्धा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के गांधी बोधराम कंवर को शिकस्त देकर प्रदेश में अपनी पहचान बनायी। 2018 में भी कटघोरा से उन्होंने चुनाव लड़ा, लेकिन बोधराम कंवर के पुत्र पुरूषोत्तम कंवर से चुनाव हार गए। दिखने में सरल और सभी को अपने व्यवहार से अपना बना लेने की क्षमता को देखते हुए इस बार भाजपा ने हाई प्रोफाईल सीट कोरबा से चुनाव लड़ाया और 15 साल के विधायक एवं 5 साल के राजस्व मंत्री को करारी शिकस्त दी। जब टिकट मिली तो राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि दबंग मंत्री को हराना पहाड़ जैसी चुनौती थी, लेकिन राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर भाजपा ने हर विधानसभा में घेराबंदी की और भीतरघात का खतरा टल गया। वैसे तो कोरबा भाजपा का गढ़ है, लेकिन भाजपा प्रत्याशियों को अपने ही लोग भीतरघात कर जीतने नहीं देते थे, लेकिन इस बार बड़े नेताओं की नजर एक-एक नेताओं पर थी और बाहर से भाजपा विस्तारक भी एक-एक नेताओं पर नजर रख रहे थे, जिसके कारण भीतरघात और खुलाघात का कोई खतरा नहीं मंडराया और मजबूरी में ही सही, पूरा संगठन एक जुट होकर लखनलाल देवांगन को जिताया।

15 साल बाद भाजपा के लखनलाल देवांगन बने हैं विधायक

कोरबा विधानसभा सीट पर पिछले 15 साल से भाजपा की लगातार हार हो रही थी। जब भाजपा की सरकार थी, तब भी जयसिंह अग्रवाल ने चुनाव जीता था। इस बार लखनलाल देवांगन ने उनकी चौथी जीत पर ब्रेक लगा दिया और 26 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। फलस्वरूप इस हाई प्रोफाईल सीट से जीते लखनलाल देवंागन को मंत्री बनाया गया।

लोकसभा चुनाव में लीड डबल होगी

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कोरबा विधानसभा सीट से करीब 36 हजार की लीड मिली थी। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की लीड 50 हजार से ऊपर जाने की उम्मीद है। इस बार चुनाव कोई भी लड़े कोरबा लोकसभा से जीत तय मानी जा रही है। वैसे विकास महतो को कोरबा से चुनाव में उतारा जा सकता है। पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की पहचान इस चुनाव में लाभ दिला सकता है।

8 में से 6 सीट पर भाजपा का कब्जा

कोरबा लोकसभा सीट की 8 विधानसभा सीटों में से 6 सीट भाजपा के पास है, ऐसे में कोरबा लोकसभा सीट जीतना आसान तो नहीं, लेकिन जब भाजपायी विधानसभा चुनाव जैसे एक होकर लड़ेंगे तो जीत तय है। 8 विधानसभा सीट में से पाली-तानाखार एवं रामपुर विधानसभा सीट पर गोंडवाना और कांग्रेस का कब्जा हुआ है।

एक नजर पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर

लखनलाल देवांगन का जन्म-12 अप्रैल 1962 को हुआ। उनकी शिक्षा बीए प्रथम वर्ष तक हुई है और वे पेशे से कृषि कार्य करते हैं। चुनाव आयोग में लखनलाल देवांगन द्वारा दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 58 लाख 66 हजार 304 रूपए है। उनका राजनीतिक अनुभव लंबा होने के कारण वे एक सधे हुए राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनायी है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व वे निभा रहे थे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सांसद रहे डॉ. बंशीलाल महतो ने उन्हें पार्षद का टिकट देकर राजनीति में उतारा और पार्षद जीतने के बाद लखनलाल देवांगन का राजनैतिक कैरियर उड़ान पर आया और वे किस्मत के काफी धनी व्यक्ति हैं। एक ईमानदार भाजपा का सिपाही बन कर वे संगठन के हर कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के पसंद भी बने। पार्षद पद से राजनीति में उनकी एंट्री हुई। 2005 में कोरबा नगर निगम के मेयर बने और कोरबा निगम क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कराकर कोरबा वासियों ने उन्हें विकासपुरूष की संज्ञा दे डाली। 2013 में वे पहली बार कटघोरा से विधायक बने और तात्कालीन भाजपा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल में वे संसदीय सचिव बने। 2023 में वे फिर विधायक बने और अब पहली बार मंत्री बने। 1982 में रामकुमारी देवांगन से परिणय सूत्र में बंधे। उनके परिवार में 1 पुत्र और 3 पुत्रियां हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677