Connect with us

कोरबा

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने के विरोध में भाजपाईयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Published

on

कोरबा। भाजपा और किसान मोर्चा ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने और इसका वीडियो बनाकर मजाक उड़ाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का टीपी नगर चौक पर पुतला दहन किया। भाजपाइयों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। राहुल गांधी शर्म करो के नारे के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद की बदसलूकी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया है, जो अमर्यादित और संविधान के खिलाफ है। इसी के विरोध में भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी और उनके परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑर्डिनेंस को प्रेस के सामने फाड़ दिया था। उस वक्त राहुल गांधी ने अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया था। भाजपा नेता अजय विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन परिसर में उपराष्ट्रपति का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है, उन्हें तत्काल इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।विरोध-प्रदर्शन के दौरान टीपी नगर चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने पुतला दहन रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन भाजपाई राहुल गांधी का पुतला दहन करने में सफल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677