Connect with us

कोरबा

दिव्यांग बच्चों के खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

कोरबा। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिला कोरबा में दिव्यांग बच्चों का खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अंधरीकछार आत्मानंद स्कूल प्रांगण में कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशानुसार तथा सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, जिसमे मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी भारद्वाज, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मनोज कुमार पाण्डेय, एडीपीओ के जी.पी. भारद्वाज तथा विभिन्न दिव्यांग स्कूलों के शिक्षक, बच्चे तथा पालक उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि दिव्यांग बच्चे अपने आप को कमजोर न समझें वे अपनी प्रतिभा को हर क्षेत्र में साबित कर सकते हैं। आज खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने जो प्रस्तुती दी है वह सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

“Reform – Transform – Perform – Inform will take Coal India to new heights” – Shri Brajesh Kumar Tripathi, CVO, Coal India

Published

on

Bilaspur/Korba. Coal India Limited Chief Vigilance Officer Shri Brajesh Kumar Tripathi visited the headquarters of South Eastern Coalfields Limited (SECL) at Bilaspur on 02 March 2026. During his visit, he delivered a special lecture at the SECL auditorium on the theme Mission CIL@2026.

In his keynote address, Shri Tripathi emphasized that a culture of transparency, accountability, and information-sharing is fundamental to achieving sustainable organizational success. He called upon all officers and employees to uphold integrity as the highest workplace value and administered the Integrity Pledge during the session.

Highlighting his core message, he stated, “Through Reform, Transform, Perform and Inform, we can take Coal India to new heights. Continuous self-improvement and institutional refinement are essential to achieving this vision.” He underscored that meaningful reform must reflect not only in processes and systems but also in mindset and conduct.

The special session was attended by Director (Technical/Operations) Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Human Resources) Shri Biranchi Das, CVO SECL Shri Himanshu Jain, Director (Technical/Planning & Projects) Shri Ramesh Chandra Mohapatra, along with Heads of Departments and a large number of employees.

Earlier in the day, Shri Tripathi began his visit with an interactive session with students of DAV School, where he highlighted the importance of imbibing honesty and ethical values at an early stage of life. CVO, SECL Shri Himanshu Jain was also present during the interaction. Addressing the students, he remarked that “The foundation of a strong nation rests on citizens of strong character.”

During his visit, Shri Tripathi also reviewed the DigiCoal War Room at SECL Headquarters. He was briefed on the digital monitoring systems, real-time data analytics, and technology-driven decision-making processes currently in place. Appreciating the digital initiatives, he noted that technology serves as a powerful enabler of transparency, efficiency, and optimized resource utilization.

Continue Reading

कोरबा

“रिफॉर्म–ट्रांसफॉर्म–परफॉर्म–इन्फॉर्म से कोल इंडिया नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगी” – ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीवीओ कोल इंडिया

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड ने 02 मार्च 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होने मुख्यालय स्थित ऑडीटोरियम में मिशन CIL@2026 विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया।

अपने मुख्य वक्तव्य में श्री त्रिपाठी ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण की संस्कृति ही किसी भी संगठन को स्थायी सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी और इंटेग्रिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटेग्रिटी प्रतिज्ञा दिलाई। उनके संबोधन का केंद्रीय संदेश था— “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म के माध्यम से हम कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हम निरंतर स्वयं को बेहतर बनाते रहें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक सुधार केवल प्रक्रियाओं में नहीं, बल्कि हमारी सोच और व्यवहार में भी परिलक्षित होना चाहिए।

एसईसीएल सभागार में आयोजित विशेष सत्र में निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, सीवीओ एसईसीएल हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इससे पूर्व उनके दौरे की शुरुआत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ एक प्रेरक संवाद से हुई, जहाँ उन्होंने जीवन के प्रारंभिक चरण में ही ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सीवीओ, एसईसीएल हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। बच्चों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि “सशक्त राष्ट्र की नींव सच्चरित्र नागरिकों से ही बनती है।”

दौरे के दौरान श्री त्रिपाठी ने एसईसीएल मुख्यालय स्थित डिजीकोल वॉर रूम का भी अवलोकन किया। वहाँ उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, रियल-टाइम डाटा विश्लेषण और निर्णय-निर्माण में तकनीकी हस्तक्षेपों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीक को पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण से संसाधनों का बेहतर उपयोग और निगरानी संभव हो रही है।

Continue Reading

कोरबा

कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

Published

on

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से शिक्षा और आवास कार्य को सहारा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी प्रभावी नीतियों को अमल में लाया है, जिनसे अन्नदाताओं के जीवन में स्थायी और व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। इन पहलों ने न केवल किसानों की आय और आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति और मजबूती प्रदान की है। सुशासन की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय करने वाले किसानों को अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया गया कि होली पर्व से पूर्व किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्यौहार हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मना सकें। शासन के इस संवेदनशील निर्णय से कोरबा जिले के किसानों में विशेष उत्साह का माहौल है।

कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द निवासी कृषक शैलेन्द्र कुमार थवाईत ने इस वर्ष लगभग 32 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके एवज में उन्हें 23 हजार 392 रुपये की अंतर राशि प्राप्त हुई। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के हित में है और सही समय पर मिली राशि से उन्हें बड़ी राहत मिली है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा तथा उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने में करेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता और आय दोनों में वृद्धि होगी।

इसी प्रकार ग्राम कल्दामार के कृषक जिमी राठिया ने कहा कि होली से पूर्व राशि प्राप्त होना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राप्त धनराशि का उपयोग घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति तथा प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य में किया जाएगा। शासन द्वारा समयबद्ध भुगतान किए जाने को उन्होंने किसानों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
कृषकों ने उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के इस संवेदनशील और समयबद्ध निर्णय से किसानों के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।  सरकार का यह प्रयास किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समग्र प्रगति का आधार है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677