कोरबा
जागरूकता कार्यक्रम, एनसीसी कैंप में बताया गया जंगल और वन्य जीव संरक्षण का महत्व
कोरबा। कोरबा के पी जी कॉलेज में एनसीसी कैंप लगाया गया हैं जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर एवम बिलासपुर जिलों से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं,एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर की आग्रह पर नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी ने कैंप में उपस्थित 350 से ज्यादा कैडेट्स, उनके पी आई के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया जिसका मुख्य उद्देश्य वनों एवम वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन हैं। पी जी कॉलेज, कोरबा के ग्राउंड में लगे एनसीसी शिविर में सर्वप्रथम नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी का स्वागत किया है जिसके बाद बच्चों को जंगल संरक्षण के महत्व को बताया गया फिर वन्य जीव और सरीसृप हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उस विषय पर रोशनी डाली, जिस पर बच्चों ने एक एक कर कई सावल भी पूछा जिसका जवाब पाकर काफी उत्साहित हुए, नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी से एम सुरज ने बच्चों को बताया की साप आहार श्रृंखला का हिस्सा हैं और हमारे परिस्तिथिक तंत्र में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए इनको बचाना हमारी ज़िम्मेदारी हैं। उसके साथ ही जितेंद्र सारथी ने विषहीन और विषैले सांपो की पहचान करना बताया, साथ ही बताया साप काट लेने पर बिना देरी किए हस्पताल जाना हैं और अंत में मयंक बक्शी (बायोलॉजिस्ट) ने सर्प दंश के लक्षण को बताया साथ ही प्राथमिक उपचार भी बताए। सांपों के विषय में टीम ने बताया कोरबा जिला मध्य भारत में किंग कोबरा के लिए जाना जाता हैं और ऐसे दुर्लभ और विलुप्त प्राय: जीव को बचाना और संवर्धन करना अत्यधिक जरूरी हैं। बच्चों ने वादा किया की वे इनका संरक्षण करेंगे, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे कैंप कैमेंडेड कर्नल पी चौधरी, कैंप कैंपटेन राजेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर डूमर सिंह, अनिता यादव, संजीव जायसवाल, नवीन कुमार, सुनील तिवारी, मनोज सिंह, शिवनारायण सिंह, एम खैरवार, मुकेश रावत,सौरव श्रीवास साथ ही बड़ी संख्या में बच्चें उपस्थित रहें।

कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
