कोरबा
स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में 10 बिस्तरीय आइसोलेशन वार्ड किया गया तैयार
कोरबा। जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्व चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार हेतु 10 बिस्तर सुसज्जित आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। उक्त सभी 10 बेड ऑक्सीजन पाईप लाईन से जुड़े हुए हैं। साथ ही आईसोलेशन वार्ड में आवश्यक उपकरण वेंटिलेटर, बी-पैप, सी-पैप ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। चिकित्सालय में 02 ऑक्सीजन प्लांट संचालित है। चिकित्सालय में पूर्व से ही संचालित वायरोलोजी लैब में आरटी पीसीआर रिएजेंट एवं किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे कोरोना की जॉंच निरंतर जारी है। साथ ही वार्ड में आवश्यक तैयारी जायजा लेने हेतु मॉक ड्रिल भी पूर्ण कर लिया गया है।
—–
विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन कल
कोरबा । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 28 दिसंबर 2023 को विकासखंड कोरबा के ग्राम बडग़ांव, सुर्वे में 10 बजे से तथा डोकरमना, कुदरीचिंगार, विमलता में 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम कोलिहामुड़ा में 10 बजे से और देवगांव में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के खिरटी में 10 बजे से, अरसिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली में 10 बजे से तथा केराकछार मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम सेंद्रीपाली में 10 बजे से और रंगोले में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है।
——
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कल
कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 28 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में कोरबा जिले के वृहद जलाशयों एवं लघु जलाशयों में जल भराव की स्थिति, खरीफ सिंचाई उपलब्धि तथा रबी सिंचाई लक्ष्य का निर्धारण, खाद-बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता आदि अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
