Connect with us

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में सीएमडी व निदेशकगण ने ”नववर्ष 2024 की बधाई दी

Published

on

कोरबा/ बिलासपुर। एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने दिनाक 01.01.2024 को निदेशक(वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी जयंत कुमार खमारी के साथ प्रशासनिक भवन सीएमडी सभाकक्ष में प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष मिलकर नववर्ष की बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं एसईसीएल कम्पनी को उत्तरोत्तर शिखर पर ले जाने की कामना की। इससे समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी का माहौल रहा। कर्मियों ने एसईसीएल के प्रथम पुरूष अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा एवं उनके साथी निदेशकगणों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी आपस में एक-दूसरे से गले मिलकर ”नववर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक(वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना एस.एन. कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, मुख्य सतर्कता अधिकारी जयंत कुमार खमारी ने बेस्ट आफ 2023 पुस्तिका का विमोचन किया जिसमें वर्ष 2023 में सम्पन्न उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धियों- जैसे प्रधानमंत्री के करकमलों से सीईआरएल रेल कारिडोर का लोकार्पण, केनापारा ईको-टूरिज्म साईट, एसईसीएल की 63 खदानों को स्टार रेटिंग पर कोयला मंत्री के करकमलों से पुरस्कृत, विशेष अभियान 3.0 में सभी कोल कंपनियों में एसईसीएल को माननीय कोयला मंत्री द्वारा पुरस्कृत, ईआरपी सफल क्रियान्वयन में माननीय कोयला मंत्री से पुरस्कृत, कोयला सचिव के करकमलों से छाल सायडिंग उद्घाटन, 49वें कोल इंडिया स्थापना दिवस अवाड्र्स में एसईसीएल को मिले 6 अवाड्र्स, तत्कालीन कोलइंडिया चेयरमैन द्वारा कुसमुण्डा वर्कशाप काम्प्लेक्स-गेवरा रेल रैपिड लोड आउट सिस्टम व बरौद साईडिंग का उदघाटन, अधिकाधिक भूविस्थापितों को रोजगार, गेवरा बनी देश की सबसे बड़ी कोयला खदान, केतकी यूजी बनी एमडीओ मोड से उत्पादन कने वाली पहली भूमिगत खदान, नयी खदानों की शुरूआत तथा बंद खदानों को पुर्नर्जीवित करने में मिली सफलता, सौर ऊर्जा परियोजनाओं की मदद से एसईसीएल एक नेट-पॅजिटिव कंपनी बनने के पथ पर, मानिकपुर पोखरी के रूप में तीसरी ईको-टूरिज्म साईट को विकसित करने का निर्णय, डीजीकोल के तहत मेगा प्रोजेक्ट्स में डिजिटल समाधानों से कोयला खनन हुआ डिजिटल, पहली बार मियावाकी विधि से पौधरोपण पर कार्य प्रारंभ, जमुना ओपनकास्ट परियोजना में किये गए प्रतिपूरक वनरोपण का सुंदर उदाहरण, पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में सीएसआर पर किए अधिकाधिक खर्च, सुश्रुत येाजना के तहत कोयलांचल के बच्चों को नीट कोचिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट शिक्षा, सीपेट के माध्यम से रोजगार, 3.0 के तहत कबाड़ से कलाकृति, आयकर रिफार्म आदि शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677