Connect with us

कोरबा

कोरबा में 3 जनवरी से थमेंगे ऑटो के पहिये

Published

on

जिला ऑटो संघ ने किया ऐलान, ई-रिक्शा और मालवाहक ड्राइवरों ने भी दिया समर्थन

कोरबा। कोरबा जिले में 3 जनवरी से ऑटो के पहिये भी थम जाएंगे। जिला ऑटो संघ ने एक दिन के हड़ताल का ऐलान किया है। मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर चल रही हड़ताल के समर्थन में ऑटो यूनियन ने अपना व्यवसाय एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। इधर कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में बस ट्रांसपोर्टरों और चालकों की बैठक ली और नए कानून के बारे में जानकारी दी। वहीं कोरबा पुलिस दर्री ऑयल डिपो से पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ राज्य के अन्य जिले के पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस पहुंचा रही है।एसपी ने ड्राइवरों में भ्रम की स्थिति को दूर किया और उन्हें जागरूक किया। एसपी ने बताया नए कानून में धारा 106(2) के तहत अगर किसी व्यक्ति की जल्दबाजी और उपेक्षापूर्ण काम से किसी व्यक्ति की मौत हो जाए और वह पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचना न दे, तो 10 साल की सजा का प्रावधान है, लेकिन जो ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद थाने में जानकारी देंगे, उन पर ये धारा लागू नहीं होगी।

लोगों को होगी भारी परेशानी

ऑटो के बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिला ऑटो यूनियन के अध्यक्ष गिरजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि नए कानून को लेकर कई तरह की आपत्तियां हैं। हादसा होने पर चालकों के साथ कुछ भी हो सकता है, इसलिए इसका विरोध हो रहा है। हमारे यूनियन ने वाहन चालकों की हड़ताल का समर्थन करते हुए बुधवार को व्यवसाय बंद करना तय किया है। कई और यूनियन इसे समर्थन दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र में ऑटो यूनियन के सदस्यों की संख्या 2500 के आसपास है। ऑटो संघ के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि ई-रिक्शा और मालवाहक संघ भी हड़ताल को समर्थन दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑटो चालक समर्थन नहीं देता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उससे 500 रुपए जुर्माना लिया जाएगा और वाहन स्टैंड पर एक सप्ताह के लिए उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। कहीं ना कहीं इस आंदोलन से यात्रियों और स्कूली बच्चों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। ऑटो संघ के अध्यक्ष ने यह अभी कहा कि जो ऑटो स्कूल में चलते हैं, वह भी बंद रहेंगे। इसकी सूचना बैठक कर चालकों को दे दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677