Connect with us

देश

आमिर की बेटी की शादी कल, रिसेप्शन १३ को

Published

on

ताज लैंड्स एंड में ग्रैंड वेडिंग, ९०० लोग शिरकत करेंगे, रिसेप्शन जियो वल्र्ड सेंटर में होगा

मुबई,एजेंसी। आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी की ऑफिशियल डेट सामने आ गई है। ३ जनवरी को मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में शादी होगी। शादी में तकरीबन ९०० मेहमानों को इनविटेशन दिया गया है। वहीं १३ जनवरी को मुंबई के फेमस जियो वल्र्ड सेंटर में रिसेप्शन होगा। रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है। सोर्सेज की मानें तो आमिर के करीबी दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान को भी न्योता दिया गया है। आमिर खान ने अब तक जितने भी डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, वो सभी इस ग्रैंड वेडिंग में शिरकत करेंगे।

मैरिज होटल के सी-साइड लॉन में होगी

शादी मुंबई के फेमस ५ स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में होगी। यह होटल बांद्रा के बैंडस्टैंड में है। खास बात यह है कि यह वेन्यू सलमान और शाहरुख के घर के पास है। शादी का पूरा फंक्शन ताज लैंड्स एंड के सी-साइड लॉन में रखा गया है। इसमें फिल्मी जगत के कई इवेंट्स होते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा का रिसेप्शन यहीं हुआ था। रिसेप्शन और भी ग्रैंड होने वाला है। यह फंक्शन मुंबई के फेमस जियो वल्र्ड सेंटर में रात ८ बजे से होगा। जियो वल्र्ड सेंटर मुंबई के फेमस क्च्यष्ट इलाके में है। यहां जिस बॉलरूम को इस फंक्शन के लिए बुक किया गया है, वहां ३००० लोग एक साथ मौजूद रह सकते हैं। यह बॉलरूम जियो वल्र्ड सेंटर के तीसरे फ्लोर पर है। यह थर्ड फ्लोर ३२,२८० स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

हल्दी की रस्में शुरू हुईं

आइरा की शादी की रस्में आज यानी मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं। आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव एक साथ नजर आईं। हल्दी सेरेमनी में सभी नौवारी साड़ी (महाराष्ट्रियन साड़ी) पहने दिखाई दीं। वैसे इस रस्म में केवल महिलाएं ही नजर आईं। आइरा की शादी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से होगी ये पहले से तय है। रस्मों रिवाजों के बीच शादी के लिए एक्साइटेड आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ब्राइड टू बी लिखा है। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी के लिए आइरा बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं।

कौन हैं आइरा के होने वाले पति नुपुर शिखरे

१७ अक्टूबर १९८५ को जन्मे नुपुर शिखरे पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनका परिवार पुणे में रहता है, जहां उनकी मां एक डांस टीचर हुआ करती थीं। नुपुर पिछले कई सालों से मुंबई में ही रह रहे हैं। कुछ सालों पहले नुपुर, आइरा के फिटनेस ट्रेनर थे। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, जिसके बाद नवंबर २०२२ में नुपुर ने एक इवेंट के दौरान आइरा को शादी के लिए प्रपोज कर अंगूठी पहनाई थी। इसके बाद ही आइरा ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई की अनाउंसमेंट की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

फालता सीट पर धमाकेदार जीत के बाद देबांग्शु पांडा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- बहुत डर का माहौल था

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। फालता विधानसभा सीट से देबांग्शु पांडा की जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी. जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा- यह फालता की जनता की जीत है. यह भारतीय जनता पार्टी की जीत है. पांडा ने कहा- यहां बहुत डर का माहौल था. कुछ दिक्कतें भी आईं, लेकिन फिर सब कुछ ठीक रहा.

देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की

बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने रविवार को फालता विधानसभा सीट पर 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे. पांडा को 1,49,666 वोट मिले, जबकि CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी 40,645 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला 10,084 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कुल 2.36 लाख मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में खान को महज 7,783 वोट मिले.

पुनर्मतदान से पहले टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ दिया था मैदान

पुनर्मतदान से कुछ ही दिन पहले खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी, जिसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उनका निजी फैसला बताया था. टीएमसी का 2011 से लगातार इस सीट पर कब्जा था और 2021 में इसने लगभग 57 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी.

फालता में क्यों पुनर्मतदान कराया गया?

फालता सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया गया था. इसके बाद केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच 21 मई को सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

Published

on

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

          मुख्यमंत्री ने भी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Continue Reading

देश

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट बंद होने का दावा, अभिजीत दीपके बोले- घर के बाहर तैनात पुलिस…यह तानाशाही है

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सीजेआई सूर्यकांत की युवाओं को लेकर टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आधिकारिक वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। इसके एक्स हैंडल को भारत में पहले ही बैन कर दिया गया था। वहीं पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनके निजी इंस्टाग्राम को भी हैक कर लिया गया है। दीपके ने कहा कि पार्टी की वेबसाइट ‘cockroachjantaparty.org’ को बंद कर दिया गया है और यह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

दीपके का दाव, जान से मारने की मिल रहीं है धमकियां 
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे डिजिटल संगठन के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई अकाउंट हटाए जाने और हैकिंग की घटनाओं के बाद अब संगठन की किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच नहीं रह गई है। दीपके ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनका खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। इससे दो दिन पहले भारत में सीजेपी के ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद दीपके ने नया अकाउंट बनाया था। संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में कथित नाकामियों और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया था। बाद में दीपके ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेशों के ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किए। 

 इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया
शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दीपके ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई। इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया। मेरा व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया। ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई। बैक अप अकाउंट पर भी रोक लगा दी गई।” उन्होंने लिखा, “आपको सूचित करना चाहता हूं कि फिलहाल हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। इस पोस्ट के बाद किसी भी पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए।

दीपक का आरोप- नाकामियों को उजागर करने पर हो रही कार्रवाई
सीजेपी की वेबसाइट (कॉकरोचजनतापार्टी डॉट ओआरजी) बंद कर दी गई है। दीपके ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधान के खिलाफ अभियान चलाने के लिए की गई। उन्होंने कहा, “प्रश्नपत्र लीक मामले में शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन छात्रों के लिए जिन्होंने सरकारी नाकामियों के कारण अपनी जान गंवा दी। लेकिन भारत में जवाबदेही की मांग करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677