कोरबा
जनजाति कार्य मंत्रालय की डॉ. जमील ने ली अधिकारियों की बैठक
कोरबा। विशेष कमजोर जनजातियों के समाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना की जानकारी देने एवं बेहतर क्रियान्वयन हेतु जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नियुक्त जिला समन्वयक पीएम जनमन डॉ जेबा जमील की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। डॉ जमील ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के बारे में प्रेजेटेंशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से पीव्हीटीजी बसाहटो में अगले तीन वर्ष में सभी बड़े मूूलभूत कार्याे आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थय, आजीविका आदि की शत प्रतिशत सुविधाएं मुहैया कराना है। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क ईलाज, स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन जैसी सुविधाओं का भी लाभ पहुंचाया जाएगा। जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ पाए। डॉ जेबा ने पिछड़ी जनजाति के वंचित सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं जनधन बैंक खाता खुलवाने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले स्थानों में शिविर लगाने की बात कही। साथ ही इन बसाहटों में शिविर लगने के संबंध में मुनादी एवं अन्य माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात कही। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को पीएम जन मन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रयास करने के लिए कहा। बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति निवासरत है। योजना अंतर्गत जिले के 74 बसाहटों में रहने वाले 1200 से अधिक परिवारों के लगभग चार हजार से अधिक लोगों को पात्रतानुसार लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना से शत प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित सम्बद्ध विभागों से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे प्रतिवेदन के आधार पर कार्य योजना बनाकर सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जाएगा। सर्वे के आधार पर एक हजार से अधिक कच्चे मकान वाले हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। सौरभ कुमार ने बताया कि पीव्हीटीजी बसाहटों में आयोजित शिविर में वंचित लोगों का आयुष्मान, आधार, राशन, ई श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, जन धन खाता, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र जैसी अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 03 से 05 जनवरी तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां अनुमोदन कराकर पीव्हीटीजी वर्ग को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचई, कृषि, वन, खाद्य, पशुधन, पीएमजेएसवाई, विद्युत, बैंक आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
