कोरबा
लको के ऊर्जा संरक्षण अभियान से संयंत्र और समुदाय में ऊर्जा बचत को मिला बढ़ावा

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने संयंत्र और समुदाय में एक स्थायी भविष्य के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय ऊर्जा संरक्षण अभियान चलाया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) को शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत संयंत्र, समुदाय और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और स्थायी भविष्य की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया। भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में प्रमाणित ऊर्जा लेखा-परीक्षक प्रोफेसर रामास्वामी महिन्दरन ने ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित विशेष सत्र में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनर्जी इफीसिएंसी और अनुकूलन के लिए औद्योगिक सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रकाश डाला, जिससे कर्मचारियों के पर्यावरणीय दृष्टिकोण की समझ को बढ़ावा मिला है। बालको ने कार्यस्थल में ऊर्जा खपत को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑनलाइन क्विज़ और प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने एक कारपूलिंग अभियान भी शुरू किया, जिससे कर्मचारियों को सवारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरण अनुकूल आवागमन संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। कर्मचारियों को एनर्जी इफीसिएंसी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थायी व्यावसायिक समाधान का प्रयास किया जा रहा है। संयंत्र के साथ-साथ बालको युवा पीढ़ी में उर्जा संरक्षण की भावना पैदा करने के लिए विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कंपनी ने आस-पास के गांवों में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए, जिसमें पर्यावरण के लिए ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। विभिन्न आसान ऊर्जा बचत प्रथाओं को साझा किया गया जिन्हें घरों में अपनाया जा सकता है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि हम बालको में पर्यावरणीय भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने मिशन की आधारशिला के रूप में ऊर्जा-कुशल संस्कृति को लागू करने के लिए समर्पित हैं। हमारे विभिन्न पहल के माध्यम से संयंत्र के साथ समुदाय में जिम्मेदार ऊर्जा खपत को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिज्ञा का प्रतीक है। नवाचार, जागरूकता और सहयोग के माध्यम से हम स्थायी और एनर्जी इफीसिएंसी व्यवसाय प्रथाओं को अपना रहे हैं जो हरित, पर्यावरण अनुकूल दुनिया की ओर सांस्कृतिक बदलाव को भी प्रेरित कर रहे हैं। ‘जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज’ के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप बालको ने प्रचालन शुरू करने के बाद से अपने प्रचालन क्षेत्र में लगभग 30 लाख पौधे लगाए हैं। कंपनी अपने ऊर्जा स्रोत में विविधता लाने के लिए हरित विकल्प भी तलाश रही है। संयंत्र के अंदर भारी वाहनों में जैव ईंधन का उपयोग, फिनिश प्रोडक्ट और माल की आवाजाही के लिए ईवी फोर्कलिफ्ट और अपने विश्व स्तरीय स्मेल्टर में एनर्जी इफीसिएंसी ग्रेफाइटाइज्ड पॉट का प्रयोग जो उर्जा खपत को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एल्यूमीनियम बनाने की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप बालको को अपने स्थायी प्रयासों के लिए उद्योग जगत से मान्यता मिली है। फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा सस्टेनेबल फैक्ट्री ऑफ द ईयर और सीआईआई ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम में ग्रीनको सिल्वर पुरस्कार हरित भविष्य को बढ़ावा देने के लिए कंपनी के कटिबद्धता को उजागर करते हैं।

कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
