कोरबा
सीएमएचओ डॉ केशरी ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण
अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी द्वारा आज कोरबा विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण कर आमजनो को पहुँचाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक राज तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अशरफ अंसारी उपस्थित थे। डॉ केशरी ने आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) मदनपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसी प्रकार उन्होंने सरडीह, बगरीडाँड़ में पीव्हीटीजी वर्ग के स्वास्थ्य जांच हेतु संचालित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर एवं सोलवा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा की स्वास्थ्य शिविर का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजना का जायजा लेते हुए शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, एनीमिया टेस्ट, लक्षण युक्त मरीजों की टीवी स्क्रीनिंग तथा 30 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का बीपी, शुगर जांच करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। जिससे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कल इन जगहों पर लगेगा शिविर
कोरबा। भारत सरकार की लोक हितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आमजन निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं। विगत कई दिवस से सतत् रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 04 जनवरी 2024 को विकासखंड कोरबा के ग्राम पसरखेत, धौंराभाठा 10 बजे से, गेराव, बताती में 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम मोहनपुर में 10 बजे से और ग्राम राल में 2 बजे से, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सिरमिना में 10 बजे से, अटारी/कुदरीकला में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम रींवाबहार में 10 बजे से तथा कांशीपानी में 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम पुलालीकला में 10 बजे से और नानपुलाली, नवापारा में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया जाएगा।
आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों की आवास स्वीकृति अस्थायी रूप से होगी निरस्त
कोरबा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अतर्गत विभिन्न कारणों से अपात्र हितग्राहियों का स्वीकृति अस्थायी रूप से निरस्त किया जाना है। इस हेतु 05 जनवरी 2024 को दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में 2016-17 से 2022-23 तक 64,837 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिसमें से 50378 हितग्राहियों ने आवास का निर्माण पूर्ण कर लिया है। उक्त स्वीकृत आवास के हितग्राहियों में से विभिन्न कारणों (सरकारी नौकरी, मृत नॉमिनी नही, स्थायी पलायन) अस्थायी पलायन एवं हितग्राही की मृत्यु नॉमिनी पलायन, अन्य ऐसे हितग्राहियों की स्वीकृति अस्थायी रूप से निरस्त किया जाना है। उक्त के संबंध में हितग्राही दावा आपत्ति 05 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे आवास शाखा जिला पंचायत कोरबा में उपस्थिति होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
-अमानक कीटनाशक प्रोफेनोफॉस 40 साइपरमेथ्रिन 4, जिले में प्रतिबंधित
कोरबा। कृषि विभाग द्वारा जिले में अमानक पाए जाने वाले कीटनाशक के भण्डारण-वितरण पर सतत् रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मेसर्स केसरी बीज भण्डार कटघोरा में कीटनाशक प्रोफेनोफॉस 40 साइपरमेथ्रिन 4 के नमूना विश्लेषण उपरांत अमानक पाए जाने पर उक्त कीटनाशक के भण्डारण वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध किया गया है। अनुज्ञापन अधिकारी (कीटनाशक) एवं उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि कीटनाशक निरीक्षक कटघोरा द्वारा मेसर्स केसरी बीज भण्डार से कीटनाशक औषधि प्रोफेनोफॉस 40 साइपरमेथ्रिन 4 के नमूना उप संचालक कषि, राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, ठेलकाडीह, राजनांदगांव में विश्लेषण हेतु भेजा गया था। उक्त कीटनाशक नमूना के विश्लेषण उपरांत अमानक पाए जाने के कारण उप संचालक कृषि ने कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 14 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में निर्माता कंपनी सुमिल केमिकल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के अमानक कीटनाशक औषधि प्रोफेनोफॉस 40 साइपरमेथ्रिन 4 बैच नंबर एसएच-0759 का भण्डारण, वितरण एवं प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थी करें ऑनलाइन आवेदन
कोरबा। जिले में संचालित कक्षा 12वीं से उच्चतर के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा सत्र 2023-24 अंतर्गत ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण का कार्य जारी है। जिसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण हेतु) 31 दिसम्बर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 25 जनवरी 2024 तक तथा स्वीकृति आदेश लॉक करने की तिथि 10 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी — http://postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जायेंगे एवं ड्रॉफ्ट प्रपोजल एवं स्वीकृति लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वत: जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतएव सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें। सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाना है। विद्यार्थी आधार नंबर पर पंजीकृत मोबाइल नंबर की प्रविष्टि आवेदन करते समय करना सुनिश्चित करें।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 05 जनवरी को
कोरबा। पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 05 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया है। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक 18 प्रकार के शिल्पकारों एवं कारीगरों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित शिल्पकारों/कारीगरों के संघ पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों को योजना से संबंधित अधिकारियो-कर्मचारियों के साथ कार्यशाला में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
