Connect with us

कोरबा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए शिविर

Published

on

कोरबा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड कटघोरा के ग्राम मोहनपुर एवं राल में, जनपद पंचायत करतला के रींवाबहार व कांशीपानी में, विकासखंड कोरबा के ग्राम पसरखेत, धौंराभाठा, गेराव, बताती में, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सिरमिना, अटारी/कुदरीकला में, विकासखंड पाली के ग्राम पुलालीकला और नानपुलाली, नवापारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस

05 जनवरी को सायं 4:30 बजे जिला कार्यालय सभाकक्ष में होगा प्रेस कांफ्रेंस

कोरबा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में आयोग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 किया जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम व निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी प्रदाय किये जाने हेतु कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में 05 जनवरी 2024 को सायं 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है।

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई आयोजित

कोरबा। अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के व्ही.सी. कक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्धारित एजेण्डावार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग एवं सचिव जिला जल उपयोगिता समिति एस. एल. द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग हसदेव बरॉज पी. के. वासनिक सहित जल संसाधन संभाग के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सचिव जिला जल उपयोगिता समिति श्री द्विवेदी ने एजेण्डावार जानकारी देते हुए बताया कि मिनीमाता बांगो बांध, माचाडोली का 26 दिसंबर 2023 को जल स्तर 354.86 मीटर है। जिसकी जल भराव क्षमता 2111.32 मिली घन मीटर है। जो बांध की क्षमता का 72.95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इसी दिनांक को बांगो बांध का जल स्तर 356.50 मीटर था, जिसकी जल भराव क्षमता 2364.52 मि.घ.मी. थी, जो कि बांध की क्षमता का 81.69 प्रतिशत था। 26 दिसंबर 2023 की स्थिति में 40 लघु सिंचाई जलाशयों में जल भराव 43 प्रतिशत है। इसी प्रकार मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना अंतर्गत कोरबा जिले में वर्ष 2023-24 में खरीफ सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के विरूद्ध 5820 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई किया गया है। कोरबा जिले में 75 लघु सिंचाई योजनाएँ निर्मित है, जिसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 16404 हेक्टेयर है। इसमें 15484 हेक्टेयर खरीफ एवं 920 हेक्टेयर रबी सिंचित क्षेत्र है। वर्ष 2023-24 में लघु सिंचाई योजनाओ से 10737 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लक्ष्य के विरूद्ध 10357 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई किया गया है। मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना अंतर्गत कोरबा जिले में वर्ष 2023-24 में रबी सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है एवं लघु सिंचाई योजनाओं से 330 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में उर्वरक, बीज, कीटनाशक भंडारण पर्याप्त मात्रा में किया गया है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन कल

कोरबा। भारत सरकार की लोक हितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आमजन निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं। विगत कई दिवस से सतत् रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 05 जनवरी 2024 को विकासखंड कोरबा के ग्राम कुदमुरा 10 बजे से, तौलीपाली में 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम ढुरेना में 10 बजे से और ग्राम बेलटिकरी में 2 बजे से, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के नवापारा सि./कोठीखर्रा/पाल ढुरेना में 10 बजे से, सिमगा/सरपता में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम छातापाठ में 10 बजे से तथा भंवरखोल में 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम पोड़ी में 10 बजे से और पोलमी में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर को सौंपे गए विभिन्न प्रभार एवं दायित्व

कोरबा। जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त तक अपने कार्यों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों का प्रभार सौंपा गया है। जिसके अंतर्गत उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट, परीक्षा शाखा, रेंट कंट्रोल, सांख्य लिपिक, नजूल शाखा मसाहत ग्रामों का सर्वेक्षण एवं नक्शा प्रकार सहित अन्य दायित्व सौंपा गया है।

अपर कलेक्टर साहू पोर्टल में जनसूचना अधिकारियों के पंजीयन की समीक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार वेबपोर्टल rtionline.cg.gov.in में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के समस्त जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के पोर्टल में पंजीयन किए जाने की समीक्षा हेतु अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677