कोरबा
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पाली में लगाई चौपाल
पाली। पुलिस थाना परिसर पाली में आज जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने चौपाल लगाई। यहां जनप्रतिनिधि, जनता और फरियादियों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना और मौके पर ही उनका निराकरण किया। प्राप्त आवेदनों पर मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश और मार्गदर्शन दिया। एसपी श्री शुक्ला ने कहा कि किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, बल्कि जनता के बीच जाकर मौके पर मामलों का निपटारा करे। मौका निरीक्षण मुआयना करे, सम्बन्धित का बयान,साक्ष्य, ग्रामीणों का कथन आदि जांच परीक्षण के बाद न्यायोचित कार्रवाई करें। उन्होंने थाने में बैठकर जांच करने को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि थाना सुरक्षित स्थान है, यहां बैठकर चौकीदारी करने की जरूरत नहीं है। बल्कि फील्ड में काम करने की जरूरत है। अपराध मुक्त समाज बनाने की दिशा में कार्य होना चाहिए। मामलो में किसी प्रकार का बेवजह विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से दौरा करें और ग्रामीणों से सतत संपर्क बनाये रखें। पुलिस का कार्य केवल पुलिसिंग नहीं बल्कि सोशल पुलिसिंग भी है,इस मौके पर एसडीओपी पंकज ठाकुर,नप अध्यक्ष उमेश चंद्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर,थाना प्रभारी चमन सिन्हा,एएसआई विमलेश उरांव, ए एस आई पुरषोत्तम उईके,ओम प्रकाश परिहार,चंद्रपाल खांडे,प्रधान आरक्षक शिव डहरिया,धनंजय तिवारी,दीपक खांडेकर,पार्षद मुकेश अग्रवाल,सोना ताम्रकार,वरिष्ठ पत्रकार कमल वैष्णव, दीपक शर्मा,सुरेंद्र ठाकुर,ओम जायसवाल, विक्की अग्रवाल, कमल दास, अनिल मरावी सहित समस्त स्टाफ,क्षेत्र के ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि,पत्रकार गण उपस्थित थे।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
