Connect with us

कोरबा

राम जैसा पुत्र चाहिए तो पिता को दशरथ जैसा बनना पड़ेगा -श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च

Published

on

शहर के रविशंकर शुक्ल नगर के चिल्ड्रन पार्क ग्राउंड में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव, श्रीहित सहचरी सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा आयोजन

कोरबा। देश में सनातन धर्म के प्रति अब लोग ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग अच्छे स्तर पर पहुंच गई है। अब देश में अध्यात्म की राह में लोग बढ़ रहे हैं। सनातन धर्म की संस्कृति, सभ्यता और विरासत सहेजने से ही सबका विकास होगा। उक्त विचार श्रीधाम वृद्धावन के रसिक भागवताचार्य श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च ने कोरबा प्रेस क्लब में आयोजन प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राम पूरे विश्व के आदर्श हैं और उनके मार्ग पर चल कर ही विश्व का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को सभ्य बनाने के लिए हमें सनातन धर्म के बताए मार्ग पर चलकर जीवन जीना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को राम जैसी संतान की इच्छा होती है लेकिन राम जैसा पुत्र पाने के लिए पिता को दशरथ जैसा बनना पड़ेगा। वे शहर के रविशंकर शुक्ल नगर के चिल्ड्रन पार्क ग्राउंड में श्रीहित सहचरी सेवा समिति द्वारा दूसरे वर्ष आयोजित श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव में कथा का रसास्वादन कराने पहुंचे हैं। श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च जी ने बताया कि 4 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव में पहले दिन कल गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई। वहीं शुक्रवार से कथा का शुभारंभ किया गया है। शोभायात्रा एक दिन पूर्व इसलिए निकाली गई कि कथा शुरू होने पर किसी तरह का खींचतान की स्थिति न रहे। उन्होंने बताया कि वृद्धावन में उनकी संस्था कन्या विवाह समेत अन्य मानव व समाज सेवा से जुड़े आयोजन करती है। सनातन धर्म के बारे में प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश में गीता प्रेस गोरखपुर का पुस्तक के जरिए सनातन धर्म के प्रति प्रचार प्रसार में अहम योगदान रहा है, दूसरा आरएसएस द्वारा व्यापाक रूप से प्रचार किया गया जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। पूर्व में धर्माचार्य द्वारा व्यापाक प्रचार करना था लेकिन नहीं किया गया परंतु अब देश के हर कोने कोने में भक्तिमय कार्यक्रम के दौरान धर्माचार्य सनातन हिंदूत्व का प्रचार कर रहे हैं। लोग जागरूक हुए तो अब धर्मांतरण में कमी आ रही है। दूसरे धर्मो में गए लोग वापस अपने धर्म में वापसी कर रहे हैं।

जाने कब और क्या आयोजन होगा

कथा प्रारम्भ : 04 से 11 जनवरी 2024

कथा समय : दोप. 03:30 बजे से 6:30 बजे तक

04 जनवरी 2024, गुरुवार प्रातः 9 बजे से देव आवाह, प्रतिष्ठापन पूजन

दोपहर 12 बजे से भव्य शोभा यात्रा

05 जनवरी 2024, शुक्रवार श्रीम‌द्भागवत माहात्म्य प्रसंग, सूत शौनकादिक मुनि संवाद

06 जनवरी 2024, शनिवार श्रीम‌द्भागवत रचना, देवऋषि नारद, पूर्वजन्म प्रसंग, कुन्ती स्तुति भीष्म स्तुति, राजा परीक्षित जन्म, शुकदेव मुनि आगमन

07 जनवरी 2024, रविवार कपिल देवहुति संवाद, धुव चरित्र, जड़भरत चरित्र भारत महिमा वर्णन, प्रह्लाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार

08 जनवरी 2024, सोमवार गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्म एवं नन्दोत्सव

09 जनवरी 2024, मंगलवार श्री राधा जन्म, श्रीकृष्ण बाल लीलायें, श्री गोवर्धन पूजन एवं छप्पनभोग

10 जनवरी 2024, बुधवार रासपंचाध्यायी (श्री महारासलीला) मथुरा गमन, कंसवध उद्धव-गोपी संवाद एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी मंगल विवाह प्रसंग

11 जनवरी 2024, गुरुवार सुदामा चरित्र, कृष्ण-उद्धव संवाद, श्रीशुकदेव पूजन, श्रीमद्भागवत संक्षिप्त विषय अनुक्रमिका एवं संकीर्तन

12 जनवरी 2024, शुक्रवार : विशाल भण्डारा प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677