कोरबा
कोरबा की स्वीकृत सड़कों के शीघ्र निर्माण हेतु निविदा जारी करने की मांग को लेकर अरूण साव को जयसिंह का पत्र
कोरबा। कोरबा अंचल के सर्वांगीण विकास के प्रति कृत संकल्पित पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए शीघ्र निविदा जारी करने हेतु प्रदेश के उप मुख्य मंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरूण साव को पत्र लिखा है। श्री साव को लिखे पत्र में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि कोरबा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भारी वाहनों के दबाव से आम जनता को राहत पहुंचाने की दृष्टि से दर्री बरॉज से बरमपुर तक लगभग 8-5 किलोमीटर लम्बाई की कैनाल रोड को 2 लेन सी-सी- रोड निर्माण किए जाने के लिए उनके द्वारा एस-ई-सी-एल- प्रबंधन से 83 करोड़ राशि की स्वीकृति करवाई जा चुकी थी और प्रथम किस्त के तौर पर एस-ई-सी-एल- प्रबंधन द्वारा कोरबा जिला कलेक्टर के माध्यम से शासन के पास राशि जमा भी करवा दिया गया है। पत्र में आगे लिखा गया है कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी नहीं करवाया जा सका था। इसी प्रकार कोरबा से चांपा को जोडऩे वाली सड़क के लिए सीतामणी–कोरबा से उरगा स्थित होटल रिलैक्स इन के पास निर्माणधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के मिलन बिन्दु तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य पर अनुमानित लागत लगभग रू-130 करोड़ और सी-एस-ई-बी- चौक से दर्री बरॉज तक तैयार हो चुके 4 लेन सी-सी- रोड के मार्ग में पडऩे वाले पुल-पुलिया के निर्माण कार्य हेतु अनुमानित लागत रू- 36 करोड़ के लिए भी शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस 4 लेन सड़क व पुल-पुलिया निर्माण कार्य की अनुमानित कुल लागत 166 करोड़ राशि की स्वकृति शासन द्वारा पहले ही प्रदान की जा चुकी है। इन कार्यों के लिए भी आचार संहिता लागू होने के कारण निविदा जारी करने का कार्य नहीं करवाया जा सका था। कोरबा शहर को भारी वाहनों के दबाव से राहत दिलाने की दृष्टि से उक्त निर्माण कार्यों की आवश्यकता पर बल देते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि उक्त दोनों सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण हो जाने से कोयला परिवहन अथवा अन्य कार्यों के लिए कोरबा आने-जाने वाले भारी वाहनों से कोरबावासियों को बहुत राहत मिलेगी और शहर के बीच लोगों को ट्रॉफिक जाम की स्थिति से भी राहत मिल सकेगी। पत्र में कोरबा की आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उक्त दोनों सड़क मार्गों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से प्रारंभ कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। वर्तमान सरकार के उप मुख्य मंत्री व प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री अरूण साव को सम्बोधित पत्र में अनुरोध किया गया है कि उपर्युक्त सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिए सरकार द्वारा यथाशीघ्र आवश्यक निविदा जारी करने का कष्ट करें।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
