कोरबा
कोरबा रेलवे लोको पायलट से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा की कोतवाली पुलिस ने रेलवे कर्मी के साथ शराब के नशे में गाली गलौज और मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे कर्मी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया। प्रार्थी रेलवे लोको पायलेट धीरज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार 5 जनवरी की शाम ड्यूटी से आने के बाद सीतामढ़ी स्थित बाजार सब्जी खरीदने गया हुआ था। सब्जी खरीदकर वह वापस अमरैयापारा स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर चार लड़के बाइक में आए और शराब पीने के लिए उससे पैसों की मांग की।
जेब में रखे पैसे लूट कर फरार हुए थे
धीरज ने पैसे नहीं देने पर आरोपियों द्वारा पहले उसे गाली गलौज करते हुए लूटपाट का प्रयास करने लगे। जब वह इसका विरोध करने लगा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। जैसे ही वह चीख पुकार मचाने लगा आरोपियों ने जेब में रखे 6000 रुपए नगदी रकम को लेकर कर भाग गए। इस दौरान उसने एक लड़के को पकड़ा लेकिन वह खुद को छुड़ा कर भाग गया।
लूट के मामले को गंभीरता से लिया
कोतवाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि लगातार हो रही लूट की घटना को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट हुई थी। रेलकर्मी के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सीतामढ़ी और पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं।
आरोपी ने जुर्म कबूला
पकड़े गए आरोपी शिवम दास, सम्राट चौहान, अमन साहू, मुन्नू मरावी से पूछताछ करने पर चारों ने लूटपाट कर मारपीट के घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। चारों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड में पेश किया गया, जहां जमानत के अभाव में उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
