कोरबा
शालीनतापूर्ण व्यवहार के साथ आम नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुनें राजस्व अधिकारी- कलेक्टर अजीत वसंत

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी समय सीमा के भीतर राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार समय-समय पर फील्ड विजिट भी करें और अपने न्यायालय में बैठकर समय सीमा के भीतर राजस्व से संबंधित प्रकरणों पर अपने विवेक का बेहतर उपयोग करते हुए निर्णय पारित करें। आपके आदेश व निर्णय पर किसी प्रकार की शंका की गुंजाइश न हो। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन में बेहतर से और बेहतर कार्य करना सबकी जिम्मेदारी होती है, इसलिए राजस्व अधिकारियों को चाहिए कि वे व्यवस्थित तरीके से कार्य संपादित करें। आपके कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की सुधार की आवश्यकता महसूस न हो और सभी लोगों के साथ आपका व्यववहार शालीनता पूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि आप अपने बेहतर कार्यों से अपने सीनियर अधिकारी का इमेज भी गढ़ते हैं इसलिए फील्ड पर अपने कार्यों के प्रति गंभीर होकर कार्य करें और सभी की सुनें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में अविवादित, विवादित बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, नक्शा बटांकन, डायवर्सन, भू-अभिलेख, आधार सीडिंग, स्वामित्व, मसाहती ग्राम सहित अन्य प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने राजस्व के प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार निर्धारित दिवस में अपने न्यायालय में बैठेंगे और नियत समय में आदेश पारित करेंगे। उन्होंने नोटिस तामिली में पारदर्शिता और प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों के संबंध में निर्देशित किया कि सीमांकन हेतु संबंधित टीम सही सीमांकन करें और एसडीएम इसे मॉनिटरिंग करें। उन्होंने पटवारियों को सोमवार तथा एक अन्य दिन अपने हल्कों में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति में संबंधित अधिकारी को घटना स्थल पर उपस्थित रहने तथा बिना सूचना के अनुपस्थित नहीं रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के सेवा संबंधी प्रकरणों पदोन्नति, टीए, डीए, मेडिकल आदि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया कि वे सप्ताह में 03 दिन आधे समय फील्ड विजिट कर शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें और आधे समय अपने कार्यालय में बैठकर शासकीय कामकाज सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान शिकायत सामने आने पर संबंधित विभाग के माध्यम से संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। मतदाता सूची से नाम काटने में सावधानी बरतें –
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि अविहित अधिकारी और बीएलओ निर्धारित स्थान पर बैठे मतदाता सूची से किसी मतदाता का नाम हटाने के दौरान गाइडलाइन का पालन करते हुए विशेष सावधानी बरती जाए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नए युवा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने महाविद्यालयीन छात्रों को जागरूक करने तथा कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
भू-अर्जन के प्रकरणों में विभागों को समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश –
राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में भू-अर्जन अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन, सेतु, एडीबी, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी अंतर्गत भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों की वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि संबंधित विभाग राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर तीन दिवस के भीतर प्रकरणों के निराकरण की समय सीमा निर्धारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समय सीमा निर्धारण उपरांत सामाजिक समाघात, अवॉर्ड पारित की कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए समस्या आने पर टीएल में इस पर चर्चा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव की जांच तथा समय सीमा निर्धारित कर टीम वर्क के साथ भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरण के निर्देश भी दिए।
कोरबा
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन
कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरबा
सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर) से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
कोरबा
सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
