Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर के दिव्यांग को मिला रामलला का न्योता

Published

on

ब्रेल लिपि में तैयार किए रामचरित मानस सहित कई ग्रंथ, अधिकारी बोले- नहीं हो रहा यकीन

बिलासपुर, एजेंजी। बिलासपुर के दिव्यांग उत्तम राव माथनकर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह शामिल होंगे। देश भर के 75 दिव्यांगों के साथ उन्हें भी जगदगुरु रामभद्राचार्य ने न्योता भेजा है। उत्तमराव के मुताबिक श्रीराम की कृपा है कि उन्हें अयोध्या जाने का मौका मिला है। शासकीय ब्रेल प्रेस में कार्यरत दृष्टिबाधित सांख्यिकी अधिकारी और उनकी टीम ने रामचरित मानस सहित कई धार्मिक ग्रंथों को ब्रेल लिपि में तैयार किया है। उत्तम राव ने कहा, मैंने सपने में भी यह नहीं सोचा था कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मुझ जैसे लोगों को आमंत्रण मिलेगा। मुझे बहुत इच्छा थी कि अपने परिवार के साथ अयोध्या जाकर श्रीराम का दर्शन करूं। लेकिन, अब तक मुझे यह मौका नहीं मिल पाया था।

1998 में सर्विस करने का मौका मिला

उत्तम राव माथनकर बताते हैं कि वे ब्रेल प्रेस से जुड़े हुए हैं। यहीं पले-बढ़े और पढ़ाई भी की। फिर 1998 में उन्हें यहां सर्विस करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने ब्रेल प्रेस में अपनी टीम के साथ ब्रेल लिपि में रामचरित मानस सहित गीता, भागवत, चालीसा, आरती संग्रह, उपन्यास और कहानियां तैयार कीं, जो मार्केट में उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी में एक हजार किताबों का संग्रह

उत्तम राव ने बताया कि तिफरा स्थित प्रदेश का एकमात्र बेल प्रिंटिंग प्रेस है। यहां पाठ्यपुस्तकों के साथ धार्मिक किताबें भी तैयार की जा रही हैं। 22 जनवरी से पहले यहां रामचरित मानस की डिमांड बढ़ी है। अब किसी भी दृष्टिचाधित को किताबों के लिए भटकने की जरूरत नहीं। वह एक फोन, ई-मेल या बेल एक के जरिए भी रामचरित मानस सहित धार्मिक किताबें ले सकते हैं। उनकी लाइब्रेरी में एक हजार किताबों का संग्रह है।

1008 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्साह और जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य के 75वें जन्मोत्सव पर 1008 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन भी हो रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल कराने का आह्वान करना है। आठ दिन तक 1008 कुंडीय महायज्ञ कर हनुमानजी का आह्वान किया जाएगा और यज्ञ में हनुमानजी को सवा करोड़ आहुतियां दी जाएंगी।

22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में राम मंदिर अब लगभग बनकर तैयार हो गया है, तो वहीं 22 जनवरी को रामलला मंदिर गर्भगृह में विराजमान होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।

7 दिन तक चलेगा प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक अभिषेक समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर सात दिनों तक चलेगा। 16 जनवरी- मंदिर ट्रस्ट, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से नियुक्त किए गए यजमान प्रायश्चित समारोह की शुरुआत करेंगे। सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजा और गायों को प्रसाद दिया जाएगा। 17 जनवरी- 5 साल के रामलला की मूर्ति के साथ एक काफिला अयोध्या पहुंचेगा। श्रद्धालु मंगल कलश में सरयू नदी का जल लेकर राम जन्मभूमि मंदिर आएंगे। 18 जनवरी- गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा के साथ औपचारिक अनुष्ठान शुरू होंगे। 19 जनवरी- पवित्र अग्नि जलाई जाएगी। इसके बाद नवग्रह की स्थापना और हवन किया जाएगा। 20 जनवरी- राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह को सरयू जल से धोया जाएगा, जिसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास अनुष्ठान होगा। 21 जनवरी-रामलला की मूर्ति को 125 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा। 22 जनवरी- सुबह की पूजा के बाद दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending