Connect with us

कोरबा

भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव हेतु फुटकर पटाखा व्यवसायियों को दुकान लगाने की अनुमति के लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलाधीश को लिखा पत्र

Published

on

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया समेत मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी-भरतपुर सोनहत के जिलाधीश को पत्र लिखा है। उन्होंने फुटकर पटाखा व्यवसायियों के लिए दुकान हेतु अनुमति एवं जगह उपलब्ध कराने का जिलाधीश से आग्रह किया है । नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से होने जा रहा है, 550 वर्षों का सपना अब पूरा हुआ है। पूरे देशवासी इस क्षण को 22 जनवरी के दिन एक उत्सव के रूप में मनाने जा रहे हैं। दीपावली वर्ष में एक बार आती है लेकिन यह दीपोत्सव 550 वर्षों के इंतजार के बाद आया है, पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जाएगा। सभी घरों, मोहल्ले एवं बस्तियों में दीपोत्सव एवं आतिशबाजी की जाएगी, रोशनी की जाएगी। इस दिन जनता को आतिशबाजी के लिए पटाखे आसानी से उपलब्ध हो सके इस हेतु यह जरूरी है कि नियमानुसार पटाखा दुकान मार्केट में उपलब्ध हों। जनभावना को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कुछ जगहों पर पटाखा विक्रय हेतु दुकान लगाने हेतु व्यवस्था करने की मांग को लेकर श्री अग्रवाल ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों के जिलाधीशों को पत्राचार किया गया है। नेता प्रतिपक्ष हितानंद के इस आवेदन से जनता और व्यपारी वर्ग काफी उत्साहित नजर आ रहे है। लोगों को आसानी से पटाखे मिल सकें, इसके लिए हितानंद ने अभूतपूर्व कदम उठाया है जिसकी सभी तरफ चर्चा हो रही है। ज्ञात हो कि हितानंद के बड़े भाई दिव्यानंद अग्रवाल कारसेवक हैं। इन्होंने अयोध्या में कारसेवा में हिस्सा लिया था और विवादित ढांचे के ऊपर चढ़ कर उस ढांचे को गिराने में श्रमदान किया था। नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने पूरे कोरबा लोकसभा क्षेत्र को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पोस्टर बैनरों से भी पाट दिया है, जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को होना तय है। श्री अग्रवाल ने जन-जन से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को जब रामलला अपने भव्य निवास (अयोध्या के राममंदिर) में विराजमान होंगे तो सभी अपने घरों में 5 दीये अवश्य जलाएं। यह उत्सव दीपावली से कम नहीं होना चाहिए। हर मंदिरों में भी दीये जलाएं और भजन-कीर्तन से रामलला के आगमन का ऐतिहासिक उत्सव मनाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending