Connect with us

छत्तीसगढ़

भिलाई कांग्रेस जिला-अध्यक्ष चुनाव…13 मिनट में 37 फॉर्म लिया:इसमें पहली मेयर नीता, पूर्व साडा अध्यक्ष समेत कई सीनियर शामिल, कतार में दिखे नेता

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। दुर्ग जिले के भिलाई में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार (5 अक्टूबर) को भिलाई के एक निजी होटल में भिलाई जिला अध्यक्ष के अंतर्गत आने वाले सभी 7 ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

जैसे ही 12 बजे पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष के लिए आवेदन लेने का ऐलान किया, इसके ठीक 13 मिनट के अंदर ही 37 कांग्रेसियों ने भिलाई जिला अध्यक्ष बनने के लिए फॉर्म लिया। इस दौरान सीनियर नेता भी कतार में नजर आए।

मंच पर पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू के साथ तमाम सीनियर नेता रहे मौजूद।

मंच पर पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू के साथ तमाम सीनियर नेता रहे मौजूद।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल।

वन टू वन के लिए कमरे के बाहर नेताओं की लंबी कतार

भिलाई कांग्रेस के पदाधिकारियों से उत्तर प्रदेश के विधायक अजय कुमार लल्लू ने आवेदन फॉर्म लेने के बाद उन्हें वन टू वन बात करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पर्यवेक्षक अजय लल्लू के कमरे के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए।

भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि पर्यवेक्षक से मिलने के बाद पदाधिकारियों को बाहर निकलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही थी। काफी जद्दोजहद के बाद वे बाहर निकल पा रहे थे। शाम तक वन टू वन का सिलसिला चलता रहा।

37 कांग्रेसियों ने भिलाई जिला अध्यक्ष बनने के लिए फॉर्म लिया है।

37 कांग्रेसियों ने भिलाई जिला अध्यक्ष बनने के लिए फॉर्म लिया है।

पर्यवेक्षक अजय लल्लू से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगी लंबी कतार।

पर्यवेक्षक अजय लल्लू से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगी लंबी कतार।

जिला अध्यक्ष को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

पर्यवेक्षक लल्लू ने बताया कि इस बार जो भी नया जिला अध्यक्ष बनेगा वो न केवल संगठन को संभालेगा बल्कि वह कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) का सदस्य भी होगा। यानी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे की प्रक्रिया में उसकी अहम भूमिका होगी।

इतना ही नहीं, वह सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के संपर्क में रहेगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। मौके पर ही लगभग 37 लोगों ने भिलाई जिला अध्यक्ष बनने का फॉर्म लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश के विधायक अजय कुमार लल्लू को जिला अध्यक्ष के चयन के लिए विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है।

जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन लेते कांग्रेस कार्यकर्ता।

जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन लेते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कार्यकर्ताओं का समर्थन जिसे मिलेगा वही बनेगा अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठनात्मक सृजन अभियान के तहत जिले में नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार नेताओं की जगह कार्यकर्ताओं की राय को तरजीह दी जा रही है। पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि जिला अध्यक्ष पद पर वही बैठेगा, जिसे कार्यकर्ताओं और जमीनी संगठन का समर्थन मिलेगा। लल्लू 4 से 15 अक्टूबर तक जिले में ही रहेंगे।

इस दौरान वे ब्लॉक, वार्ड से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं, सामाजिक संगठनों और प्रभावशाली व्यक्तियों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट दिल्ली हाईकमान को सौंपेंगे। शनिवार (4 अक्टूबर) से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले ही दिन भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 37 कार्यकर्ताओं ने आवेदन फॉर्म लिया है।

सीनियर कांग्रेस नेता व पूर्व महापौर नीता लोधी ने भी लिया फॉर्म।

सीनियर कांग्रेस नेता व पूर्व महापौर नीता लोधी ने भी लिया फॉर्म।

जनहित के मुद्दे उठाने वालों को मिलेगी प्राथमिकता

पत्रकारों से चर्चा के दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस बार पार्टी आलाकमान ने तय किया है कि जिला अध्यक्ष वही बनेगा जो आम लोगों, किसानों, मजदूरों, दलित-पिछड़े लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

किसी नेता की पसंद या दबाव के बजाय संगठन को मजबूत करने वाले और पांच साल से सक्रिय कार्यकर्ता को ही यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

सड़क पर लड़ाई के मुद्दे पर कहा- हम वोट चोरी के मामले में लड़ रहे

विधानसभा चुनाव के बाद से ही भिलाई-दुर्ग में जनहित के बड़े मामलों में कांग्रेस नेताओं की सड़कों पर प्रदर्शन या सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई नजर नहीं आ रही है।

इस सवाल के जवाब में पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी और किसानों के मामले में लगातार लड़ाई लड़ रही है। हमेशा ही सरकार की गलत नीतियों का विरोध कांग्रेस द्वारा किया जाता है।

बड़ी बैठक में दिग्गजों की मौजूदगी

भिलाई में आयोजित बैठक में विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई के वर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर।

पूर्व महापौर नीता लोधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव, महापौर रिसाली शशि सिन्हा समेत जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षों और सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद सामाजिक संगठनों, वकीलों, पत्रकारों और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से भी संवाद का कार्यक्रम रखा गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ

Published

on

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677