कोरबा
डोनेट फॉर देश में योगदान दें -कांग्रेस
कोरबा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमति सपना चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एआईसीसी नई दिल्ली एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोरबा जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ऑनलाइन योगदान देने की अपील किया गया है। श्री जायसवाल ने बताया कि ऑनलाइन क्राउड फंडिंग डोनेट फॉर देश के लिए दान के तहत सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, को 13,800 रुपये, प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री को 25,000 रुपये, प्रदेश सचिव को 5000 रुपये, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को 13,800 रुपये, ब्लॉक अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के सभी पदाधिकारियों, जनपद पंचायत के सदस्यगणों को 1380 रुपये, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के सभी पार्षदों को एक माह का वेतन का सहयोग देने आग्रह किया गया हैं। श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के अलावा कांग्रेस समर्पित दान-दाताओं से भी सहयोग के लिए आग्रह करना है। उन्होंने बताया कि बेहतर भारत के लिए एवं कांग्रेस की 138 वर्षो की यादगार यात्रा एवं योगदान को याद दिलाते हुए पार्टी संगठन में ऑनलाईन फडिंग www.donet.inc.inया www.inc.inमें जाकर डोनेट करने पर दान दाताओं को प्रमाण पत्र मिलेगा। श्री जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने उपरोक्त कार्य को प्राथमिकता देते हुए 7 दिवस के अंदर डोनेशन फॉर देश में राशि जमा कराने ब्लॉकवार प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है, जो इस प्रकार हैं- कोरबा ब्लॉक-संतोष राठौर एवं सहप्रभारी रामगोपाल यादव, दर्री ब्लॉक-राजेन्द्र तिवारी एवं सहप्रभारी देवीदयाल तिवारी, बालको ब्लॉक दुष्यंत शर्मा एवं सहप्रभारी पियुष पांडे, कुसमुण्डा ब्लॉक सनीष कुमार एवं सहप्रभारी बसंत चन्द्रा, बाकींमोंगरा ब्लॉक-प्रदीप अग्रवाल एवं सहप्रभारी टीकाराम मनहर, कोरबा ग्रामीण-अजीत दास महंत सहप्रभारी नंदकुमार कंवर, करतला ब्लॉक-दौलत राम राठिया सहप्रभारी धनेश्वरी कंवर, बरपाली ब्लॉक-हरकुंवर बिंझवार सहप्रभारी लता कंवर, कटघोरा ब्लाक (शहर) राजीव लखनपाल, सहप्रभारी भावना जायसवाल, कटघोरा ब्लॉक(ग्रामीण)-गोरेलाल यादव सहप्रभारी हीरालाल यादव, हरदीबाजार ब्लॉक पुष्पेन्द्र शुक्ला सहप्रभारी मदन राठौर, दीपका ब्लॉक-मनोरा लकड़ा सहप्रभारी सुनील अग्रवाल, पाली ब्लॉक-यशवंत लाल सहप्रभारी नवीन सिंह, पोड़ी उपरोड़ा-अशमेर सिंह पोर्ते सहप्रभारी जुनैद खान, पसान ब्लॉक-बच्चन साय कोराम सहप्रभारी अशोक मिश्रा बनाये गये है।
महिला कांग्रेस रैली 20 जनवरी
कोरबा। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी एवं श्रीमती लता कंवर ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर दिनांक 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को टी पी नगर जिला कांग्रेस कार्यालय में संध्या 3 बजे महिला कांग्रेस शहर व ग्रामीण का एक आवश्यक बैठक रखी गई है। बैठक के बाद हसदेव बचाओ आंदोलन के तहत रैली निकालने का कार्यक्रम तय किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल सहित समस्त महिला कांग्रेस के सदस्यों को समय पर पहुंचने आग्रह किया गया है।
कोरबा
राजस्व अनुविभाग स्तर पर 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर
अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा योजनाओं का लाभ, एसडीएम बने नोडल अधिकारी
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक राजस्व अनुविभाग (सब-डिवीजन) स्तर पर 18 से 20 जून 2026 तक 3-दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मुख्य रूप से पात्र नागरिकों के नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निवारण किया जाएगा।
इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा प्रत्येक सब-डिवीजन स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों व मुनादी के माध्यम से सूचना देने के साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इन तीन-दिवसीय शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर नए पंजीयन के साथ ही त्वरित सुविधा लाभ देने की शासकीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
कोरबा
राष्ट्रीय राजमार्ग-130 फोरलेन उन्नयन परियोजना के लिए विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न
एनएचएआई को सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने किया निर्देशित
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा से अंबिकापुर) फोरलेन उन्नयन निर्माण परियोजना के संबंध में विभागीय समन्वय हेतु परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) निर्माण, तकनीकी डिजाइन एवं आवश्यक अनुमोदनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने मार्ग में आने वाले अंधे मोड़ों के सुधार हेतु लेआउट एवं सड़क डिजाइन को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को आगामी एक माह के भीतर संपूर्ण सर्वे कार्य पूर्ण करने निर्देशित किय। उन्होंने राजस्व विभाग को भू-अर्जन की प्रक्रिया तेजी से पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को आवश्यक एनओसी शीघ्र जारी करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने रेलवे, विद्युत वितरण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित कार्यों के अनुरूप अपने-अपने विभागीय कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करें तथा एनओसी एवं अन्य आवश्यक अनुमतियां समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब ना हो।
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, ओएसडी तरुण कुमार किरण, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम सहित एनएचएआई , रेल्वे सभी सार्वजनिक उपक्रम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कोरबा
कलेक्टर व एसपी की अध्यक्षता में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राध्यक्षों की बैठक संपन्न
कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित- कलेक्टर
कोरबा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिले में कुशलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों से केंद्रों में परीक्षा आयोजन की तैयारी की जानकारी लेते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों में समय रहते सीसीटीवी कैमरा, जैमर सहित आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देशित किया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को परीक्षा के समय विद्युत आपूर्ति का ध्यान रखने एवं केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ड्यूटी लगाने एवं पालकों के लिए केंद्र के बाहर बैठक व्यवस्था, पेयजल व मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों के केंद्रों तक सुगम पहुँच हेतु ऑटो चालकों को उपयुक्त किराया लेने की बात कही।
एसपी श्री तिवारी ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने, परीक्षार्थियों की पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण एवं वितरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने सभी केंद्राध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन में सहयोग करने निर्देशित किया।
बैठक में बताया गया कि जिले में नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु 20 जून 2026 को सभी परीक्षा केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से परीक्षा दिवस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल, प्रवेश प्रक्रिया तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी तथा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
