Connect with us

देश

UAE प्रेसिडेंट को मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर रिसीव किया:कहा- अपने भाई को लेने आया हूं

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार शाम साढ़े 4 बजे भारत पहुंचे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रिसीव किया। मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, मैं अपने भाई को लेने खुद एयरपोर्ट आया हूं।

शेख जायद कुछ देर में पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे और करीब शाम 6 बजे भारत से रवाना हो जाएंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच आज व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा और दुनिया से जुड़े अहम मुद्दों पर बड़ी डील हो सकती है।

MEA ने बताया कि दोनों नेता मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालात पर भी चर्चा कर सकते हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। यमन में UAE और सऊदी अरब के बीच तनाव बना हुआ है।

पीएम मोदी और शेख जायद की मुलाकात की तस्वीरें…

पीएम मोदी UAE के राष्ट्रपति को लेने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे।

पीएम मोदी UAE के राष्ट्रपति को लेने दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे।

मोदी ने एयरपोर्ट पर शेख जायद को गले लगाया और उन्हें अपना भाई बताया।

मोदी ने एयरपोर्ट पर शेख जायद को गले लगाया और उन्हें अपना भाई बताया।

दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही एक दूसरे का हालचाल पूछा।

दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही एक दूसरे का हालचाल पूछा।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख जायद एयरपोर्ट से मीटिंग के लिए जाते हुए।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख जायद एयरपोर्ट से मीटिंग के लिए जाते हुए।

दोनों नेता एक ही गाड़ी से मीटिंग के लिए रवाना हुए।

दोनों नेता एक ही गाड़ी से मीटिंग के लिए रवाना हुए।

MEA ने दौरे की जानकारी देते हुए कहा-

  • दोनों देशों के बीच लंबे समय से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर मजबूत साझेदारी है। साथ ही, लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम और बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी ने आर्थिक रिश्तों को और मजबूती दी है।
  • यह दौरा भारत-UAE कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाने तथा आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग के नए रास्ते खोलने का अवसर देगा।
  • भारत और UAE के बीच 1972 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र, BRICS, I2U2 और UFI जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भी करीबी सहयोग करते हैं।

गल्फ देशों में UAE को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है भारत

UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार है। इसमें UAE ने भारत से 2 लाख करोड़ रुपए का इम्पोर्ट किया है। भारत का UAE के साथ वित्तीय घाटा है। यानी भारत UAE से आयात ज्यादा करता है और निर्यात कम।

भारत ने वित्तवर्ष 2022-23 में UAE से 4 लाख करोड़ रुपए का इंपोर्ट किया है। भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था। भारत, UAE को पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वेलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स एक्सपोर्ट करता है।

भारत UAE को क्या एक्सपोर्ट करता है?

UAE को भारत के प्रमुख एक्सपोर्ट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट, मेटल, स्टोन, जेम्स एंड ज्वैलरी, मिनरल्स, फूड आइटम जैसे अनाज, चीनी, फल और सब्जियां, चाय, मांस और सीफूड, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग मशीनरी प्रोडक्ट और कैमिकल्स शामिल हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

रुपया 25 पैसे की बढ़त के साथ 95.36 प्रति डॉलर पर

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर सूचकांक में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत होकर 95.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच तनाव में नरमी के संकेतों, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संभावित हस्तक्षेप, सकारात्मक घरेलू बाजार और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी ने रुपए को समर्थन दिया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.47 पर खुला। कारोबार के दौरान 95.23 के उच्चतम स्तर और 95.67 के न्यूनतम स्तर को छूते हुए अंत में यह 95.36 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 25 पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 43 पैसे कमजोर होकर 95.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ”पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के कारण रुपए में गिरावट की आशंका है और युद्ध में किसी भी नए तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उछाल आ सकता है तथा रुपए पर दबाव पड़ सकता है।” 

उन्होंने कहा, ”हालांकि, अगर तनाव कम होने का सिलसिला जारी रहता है तो रुपए में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। कारोबारियों की नजर एडीपी के साप्ताहिक रोजगार, व्यापार संतुलन और अमेरिका से जारी मौजूदा गृह बिक्री आंकड़ों पर रहेगी। डॉलर के मुकाबले रुपए की हाजिर दर 95.10 से 95.80 के बीच रहने की संभावना है।” इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.80 पर रहा। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.04 प्रतिशत गिरकर 92.33 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 394.50 अंक चढ़कर 73,918.76 अंक पर और निफ्टी 119.10 अंक बढ़कर 23,242.10 अंक पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 5,555.67 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। 

Continue Reading

देश

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु की नई परियोजना में 1,000 फ्लैट बेचे

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ ने बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 1,000 से ज्यादा फ्लैट बेचे हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बेंगलुरु स्थित उसकी आवासीय परियोजना ‘गोदरेज वनतारा’ में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मकानों की बिक्री हुई है। यह परियोजना 36 एकड़ में फैली हुई है, जिसकी कुल संभावित विकास क्षमता 35.3 लाख वर्ग फुट है। परियोजना से लगभग 3,700 करोड़ रुपए की आय की संभावना है। 

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस परियोजना की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में की थी और शुरुआती सप्ताह के भीतर 1,000 से अधिक घरों की बिक्री दर्ज की गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडेय ने कहा कि ग्राहकों की ओर से मिली मजबूत प्रतिक्रिया कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण में उसके विश्वास को और मजबूत करती है। 

Continue Reading

देश

SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, YONO App में होने जा रहा बदलाव

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप एसबीआई योनो ऐप (YONO App) का इस्‍तेमाल करते हैं तो जल्‍द ही इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। एसबीआई के चेयरमैन चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बताया कि बैंक ने दिसंबर 2025 में एसबीआई के YONO ऐप 2.0 का वर्जन लॉन्‍च किया था। बैंक जल्द ही YONO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि YONO 2.0 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि जून 2026 की शुरुआत तक ऐप से 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं और यह संख्‍या जल्द ही 5 करोड़ के पार हो सकती है।

शेट्टी ने बताया कि YONO पर रोजाना करीब 2 करोड़ ग्राहक लॉग इन करते हैं और मुझे नहीं लगता कि अन्‍य कोई भी ऐसा बैंकिंग ऐप होगा, जिस पर इतनी बड़ी संख्‍या में ट्रैफिक आता है। बैंक का दावा है कि ऐप 99.9 फीसदी उपलब्‍धता और स्थिकता के लक्ष्‍य को पूरा कर चुका है।

योनो ऐप पर फंड ट्रांसफर, बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा, पानी-बिजली-गैस-मोबाइल और कार्ड के बिल भरने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा सभी तरह के लोन का एप्‍लीकेशन, बीमा प्रोडक्‍ट खरीदने की सुविधा, निवेश और बचत के प्रोडक्‍ट भी यहां मिलते हैं। आप एफडी, आरडी, एमएफ, टैक्‍स का भुगतान करना, खरीदारी और होटल-फ्लाइट बुकिंग जैसी सर्विस भी इस ऐप पर मिल जाती है। योनो के 3.0 वर्जन में इन सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677