छत्तीसगढ़
मैनपाट महोत्सव में अल्ताफ, पलक, खेसारी लाल देंगे परफॉर्मेंस
तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई एडवेंचर गेम्स भी होंगे, सीएम साय कल करेंगे शुभारंभ
सरगुजा। छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2024 का आगाज कल यानी शुक्रवार को सीएम साय करेंगे। इससे पहले गुरूवार को साईकिल रेस कॉम्पिटिशन हुआ। महोत्सव में देश के नामचीन और स्थानीय कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। इनमें बॉलीवुड कलाकार पलक मुच्छल, अल्ताफ रजा, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस दौरान कई एडवेंचर गेम्स का आयोजन भी किया गया है। रोपाखार में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई गई हैं। इसमें हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। मैनपाट महोत्सव का खास आकर्षण सांस्कृति संध्या रहेगी। इसके साथ ही एडवेंचर गेम्स भी होंगे।
23 को अल्ताफ रजा, मलखंभ की प्रस्तुति
कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अल्ताफ रजा, मशहूर बॉलीवुड गायक रूपकुमार राठौर, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, अबूझमाड़ मलखम्भ समूह, गायिका आंचल मंदिलवार गायिका मनाली सांखला, नृत्यांगना रित्विका बैनर्जी सहित स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
24 को खेसारी लाल, दुलदुली डांस
कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम, छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू, सम्बलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप द्वारा पारम्परिक नृत्य प्रस्तुति, सहित स्थानीय कलाकार परफॉर्मेंस देंगे।
25 को पलक, संजय की प्रस्तुति
कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल, छत्तीसगढ़ी गायक संजय सुरीला, प्रसिद्ध गायिका स्तुति जायसवाल और गायक स्वप्निल जायसवाल, अमनदीप, सूफी गायक नासिर निन्दर सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
बहुरूपिया प्रतियोगिता, दंगल का होगा आयोजन
महोत्सव के दौरान कई कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाएगा। 23 फरवरी को ओपन बहुरूपिया प्रतियोगिता एकल और समूह दोनों श्रेणी में होगी, 24 फरवरी को ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच भिड़ंत होगी। वहीं प्रतिदिन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
मेला व एडवेंचर स्पोट्र्स होंगे आकर्षण
महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। एडवेंचर स्पोट्र्स पैरासेलिंग,पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, फैंसी पतंग उत्सव, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।
यातायात और पार्किंग के लिए रूट मैप
मैनपाट महोत्सव के लिए जिला औप पुलिस प्रशासन की ओर से मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। रूट मैप के अनुसार आयोजन स्थल और आसपास व्हीआईपी, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सैलानियों के पार्किंग की व्यवस्था भी अलग की गई है। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी।
साईकिल रेस में 200 से अधिक प्रतिभागी
मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन गुरूवार सुबह 7.30 बजे से किया गया। इसमें राज्य के अलग-अलग जिलों से शामिल होने वाले प्रतिभागियों में 157 पुरुष एवं 44 महिलाएं शामिल हुए। रेस 30 किमी साइकिलिंग के बाद नवापाराकलां में समाप्त हुई। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार, द्वितीय स्थान के प्रतिभागियों को 11 हजार एवं तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
कोरबा
नम: सामूहिक विवाह का दिव्य आयोजन:108 दिव्यांग/निर्धन जोड़ों को मिला पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सानिध्य एवं राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद
शुभता का संदेश:नवदम्पत्तियों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय

कोरबा/ढपढप। अपना आश्रम सेवा समिति के आयोजकत्व में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा प्रबंधन की पहल पर 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं ढपढप की पावन धरती में परिणय सूत्र में आबद्ध हुए। नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जहां सानिध्य मिला, वहीं छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका सहित लाखों हाथों का शुभ आशीर्वाद मिला। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक, पुजारी एवं राजपुरोहित पंडित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने शुभता का संदेश दिया और कहा कि नवयुगल नवदाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन को प्राप्त करें। श्री पाण्डेय ने कहा कि मातारानी के आशीर्वाद से हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हम इतना विशाल और भव्यता के साथ यह नेक कार्य कर सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य वाणी से गूंजता रहा मंत्रोच्चार

ढपढप की पावन धरती में जब 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं शादी के जोड़े में सजधज कर कथा स्थल/विवाह स्थल पहुंचे तो हजारों लोग जहां कन्यादान के लिए घराती बने, वहीं दुल्हों की ओर से भी बाराती के रूप में हजारों लोग शामिल हुए और जब सौभाग्यकांक्षी, चिरंजीवियों का मिलन हुआ, तो चारों तरफ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद के लिए पुष्पवर्षा हुई और जब युगल सात फेरे ले रहे थे, तो हनुमंत भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य मंत्रोच्चार चारों तरफ गूंजने लगा। घराती-बाराती इस दिव्य नम: सामूहिक विवाह से उल्लास और उमंग के साथ नाचने, गाने लगे। इस दिव्य दृश्य को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा था। दिव्यांगों और निर्धनों के इस अनुपम परिणय उत्सव को देखकर ऐसा लग रहा था, मानो प्रकृति ने भी अपनी सारी खुशी इन नवयुगलों के जीवन में उड़ेल दिया हो और इन्हें आशीर्वाद दे रही हो। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह जीवन का उत्सव सम्पन्न हुआ और उनका शुभ आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
राज्यपाल रमेन डेका ने नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद, 05-05 हजार देने की घोषणा

प्रोटोकाल के तहत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ठीक 11.00 बजे परिणय स्थल ढपढप पहुंचे और नवयुगलों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सभी नवदम्पत्तियों को 05-05 हजार देने की घोषणा की।
आयोजन समिति ने उपहार देकर नवदम्पत्तियों को विदा किया

आयोजन समिति दिव्यांगों एवं निर्धन कन्याओं का अभिभावक के रूप में शादी का खर्चा उठाया और नवयुगलों को उपहार दिया। आयोजन समिति ने 108 निर्धन/दिव्यांग कन्याओं को नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।
लाखों हाथों ने दिया शुभ आशीर्वाद





कोरबा में पहली बार दिव्यता, भव्यता और इतना बड़ा विशाल जनसमूह ढपढप की पावन धरती पर दिखा। एक तरफ 05 दिवसीय दिव्य श्रीहनुमंत कथा सम्पन्न हो रही थी, दूसरी तरफ 108 निर्धन एवं दिव्यांग कन्याओं का घर बस रहा था। करीब 01.00 लाख लोग यहां मौजूद थे। लाखों हाथों ने इन दिव्य एवं गरीब कन्याओं को पूरे मन से अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया और खुशहाल, समृद्ध जीवन के लिए प्रभु से कामना की।
शुभता का संदेश:नवयुगलों का जीवन सुख-समृद्ध एवं खुशहाल बने-नमन पाण्डेय


इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति और कोरबा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन पाण्डेय ने दिव्यांग/निर्धन 108 कन्याओं के नवजीवन में प्रवेश करने पर शुभता का संदेश दिया और कहा कि मातारानी नवदम्पत्तियों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए और उनके जीवन को वैभवशाली बनाए।


कोरबा
रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 11 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के टी.पी.हंस सचिव के पास 11 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
कोरबा
मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित
दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित
कोरबा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के हरिलाल/सदस्य के पास 09 अप्रैल तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
