Connect with us

छत्तीसगढ़

गरियाबंद : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारीक ने राज्यपाल के गोद ग्राम बिजली का किया निरीक्षण

Published

on

विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम – निहारिका बारीक

विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम - निहारिका बारीक
विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम - निहारिका बारीक
विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम - निहारिका बारीक
विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम - निहारिका बारीक
विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम - निहारिका बारीक

गरियाबंद। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारीक ने गरियाबंद जिले में स्थित राज्यपाल रामेन डेका के गोद ग्राम बिजली (मड़वाडीह) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आजीविका गतिविधियों एवं मूलभूत सुविधाओं की प्रगति का गहन अवलोकन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उईके, प्रधानमंत्री आवास मिशन के डायरेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसबीएम एवं एनआरएलएम डायरेक्टर अश्वनी देवांगन, संयुक्त सचिव एस. आलोक, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव सुश्री बारीक ने ग्राम पंचायत बिजली (मड़वाडीह) में ग्रामीणों एवं महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद करते हुए समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व में यह योजना 100 दिनों की कार्य अवधि तक सीमित थी, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों की आजीविका को वैधानिक संरक्षण मिलने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान साप्ताहिक आधार पर अथवा किसी भी स्थिति में कार्य समाप्ति के 15 दिवस के भीतर किया जाना अनिवार्य है।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान प्रमुख सचिव ने ग्राम मड़वाडीह की श्रीमती मिथलेश्वरी ध्रुव से संवाद किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर 1200 फीट की सेंट्रिंग प्लेट खरीदी गई है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक साथ लगभग चार आवासों में निर्माण कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मात्र चार माह में लगभग 30 लाख रुपये की आय अर्जित की गई है, जो कुल व्यय का लगभग एक-चौथाई है। प्रमुख सचिव ने जिले में लखपति दीदियों की संख्या में हो रही निरंतर वृद्धि को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण का सकारात्मक संकेत बताया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर जल आपूर्ति की स्थिति की भी जानकारी ली। इसके साथ ही जय फणीश्वर एग्रो महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा “त्रिवेणी” ब्रांड नाम से हल्दी एवं मिर्च की पैकिंग एवं विपणन गतिविधियों का अवलोकन किया। समूह द्वारा अब तक 50 किलोग्राम से अधिक उत्पाद का विक्रय कर आय अर्जित की जा चुकी है। उन्होंने सुझाव दिया कि धान के स्थान पर मिर्च एवं हल्दी जैसी नकदी फसलों की खेती कर कच्चे माल का स्वयं उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है।

महिला समूहों द्वारा दोना-पत्तल निर्माण मशीन, मशरूम उत्पादन हेतु शेड निर्माण तथा मूंगफली दाना पृथक्करण मशीन की मांग रखी गई, जिस पर प्रमुख सचिव ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को संबंधित योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव सुश्री बारीक ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गर्म भोजन व्यवस्था, रसोई की स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति तथा कुपोषण की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम में पूर्ण आवास निर्माण की प्रगति का अवलोकन करते हुए हितग्राही रामेश्वर पटेल के आवास का निरीक्षण किया।

ग्राम में कचरा प्रबंधन व्यवस्था के अंतर्गत नियमित सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं सफाई कर्मियों के मजदूरी भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही ग्राम पंचायत में संचालित डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से हो रहे दैनिक लेन-देन एवं ग्रामीण स्तर पर डिजिटल सेवाओं के विस्तार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात प्रमुख सचिव ने ग्राम श्यामनगर में संचालित आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया, जहां उगता सूरज, जय ठाकुर देव एवं जय महामाया स्व-सहायता समूह द्वारा सिलयारी पत्तों की सिलाई कर पारंपरिक दोना-पत्तल निर्माण कर आय अर्जित की जा रही है। इस कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं परिवार की आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं और किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिजली की सरपंच श्रीमती पद्मा निषाद, ग्राम श्यामनगर के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

महिला से 9 लाख ठगे, वीडियो कॉल स्क्रीनशॉट की धमकी:पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Published

on

सक्ती। सक्ती पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला को ब्लैकमेल कर 8 से 9 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर यह राशि वसूली थी। यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को सक्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान ‘जीवन साथी’ ऐप के जरिए उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी अंकित तिवारी (33) से हुई थी। अंकित ने खुद को शादी का इच्छुक बताया और महिला के साथ उसके बेटे को अपनाने का भरोसा दिलाया था।

आरोप है कि आरोपी अंकित तिवारी ने धीरे-धीरे महिला का विश्वास जीता। इसके बाद उसने वीडियो कॉल के दौरान महिला के स्क्रीनशॉट ले लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करने की धमकी दी थी।

ब्लैकमेल कर पीड़िता से 9 लाख रुपए वसूल लिए

पीड़िता ने डर के कारण पहले 5 से 7 लाख रुपए दिए। बाद में लगातार दबाव बनाकर आरोपी ने कुल 8 से 9 लाख रुपए वसूल लिए। जब महिला ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे और अधिक धमकाना शुरू कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 308(5) और 338 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की गई।

पुलिस ने आरोपी को कानपुर से पकड़ा

सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर में दबिश दी। वहां से आरोपी अंकित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत:बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, जीजा के घर आया था घूमने, ड्राइवर गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोठी गांव में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शुभम गोस्वामी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के सपनई पाली निवासी शुभम गोस्वामी अपने जीजा संजय गोस्वामी के घर घूमने आया हुआ था। वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शुभम को गंभीर चोटें आईं।

ट्रैक्टर ड्राइवर गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को चांपा के धर्म अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर हिरेश पटेल मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से ट्रैक्टरों द्वारा किया जा रहा है। ये ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

Continue Reading

कोरबा

छात्रों ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण:कानूनी जानकारी ली, अपराध से बचाव और पुलिस से दोस्ती के गुर सीखे

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित बीकन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानिकपुर पुलिस चौकी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था और उसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को चौकी के दैनिक कार्यों और संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि अपराध या आपातकालीन स्थितियों में पुलिस कैसे कार्य करती है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्हें शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, गश्त व्यवस्था, अपराधों की जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं के बारे में सरल भाषा में बताया गया।

संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस की सूचना देने की अपील

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में वे बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।

छात्रों ने पुलिस चौकी के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों से कई प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने मित्रवत ढंग से उनके सवालों के जवाब दिए, जिससे बच्चों में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई और उनका उत्साह बढ़ा।

पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया परिचय

पुलिस ने विद्यार्थियों को ‘बैड टच-गुड टच’, आत्मरक्षा के तरीके, पुलिस की कार्यप्रणाली, मालखाना और बंदी घर जैसी विभिन्न कानूनी जानकारियों और छात्र-छात्राओं से संबंधित योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

स्कूल की शिक्षिका कल्पना मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और पुलिस के बीच दोस्ताना संबंध विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के मन में पुलिस के प्रति व्याप्त भय समाप्त होता है और वे पुलिस को अपना मित्र, सहयोगी मानने लगते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677