कोरबा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम अंतर्गत एसईसीएल की तीन एफ़एमसी परियोजनाओं का किया गया उद्घाटन
600 करोड़ की लागत से बनी दीपका, बरौद एवं छाल एफ़एमसी परियोजनाएँ 41 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता से हैं लैस
एफ़एमसी से पर्यावरण-हितैषी एवं त्वरित कोयला परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

कोरबा/ बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सतत विकास को बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम अंतर्गत एसईसीएल की तीन प्रमुख फस्र्ट माइल कनेक्टिविटी (एफ़एमसी) परियोजनाओं का वर्चुअल रुप से उद्घाटन किया गया। 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनीं यह परियोजनाएँ तेज, पर्यावरण-हितैषी और कुशल मशीनीकृत कोयला निकासी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। एसईसीएल के दीपका क्षेत्र स्थित दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट 211 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक प्रमुख परियोजना है। वार्षिक 25 मीट्रिक टन की कोयला हैंडलिंग क्षमता के साथ इस परियोजना में 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता और 2.1 किमी लंबी कन्वेयर बेल्ट है, जो प्रति घंटे 4,500 – 8,500 टन कोयले की तेजी से लोडिंग की सुविधा प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त यह परियोजना पिटहेड और रेल साइडिंग के बीच सड़क आधारित कोयले की आवाजाही को कम करके पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगेगा। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि रेक लोडिंग का समय एक घंटे से भी कम हो जाएगा और परिचालन दक्षता भी बढ़ेगी। एक अन्य महत्त्वपूर्ण परियोजना एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र में छाल ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे 173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसमें वार्षिक 6 मीट्रिक टन कोयला प्रेषण की क्षमता के साथ एक ओवरग्राउंड बंकर, 1.7 किमी लंबा एक कन्वेयर बेल्ट और 3,000 टन क्षमता का साइलो शामिल है। इसके अतिरिक्त, तीसरी परियोजना एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में बरौद ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे वार्षिक रूप से 10 मीट्रिक टन कोयले की हैंडलिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे 216 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता तथा 1.7 किमी कन्वेयर बेल्ट से लैस इस परियोजना में एक रैपिड लोडिंग सिस्टम है। यह प्रति घंटे 5000-7500 टन कोयला लोड करने में सक्षम है, लोडिंग प्रक्रिया को काफी सुव्यवस्थित बनाता है और परिचालन दक्षता में योगदान देता है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अनुरूप ये परियोजनाएं पूरे क्षेत्र में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करने तथा कोयला अवसंरचना को मजबूथ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और कुशल ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। फस्र्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाएं सतत धारणीय विकास के सिद्धांतों को अपनाते हुए सड़कों के माध्यम से कोयला परिवहन पर निर्भरता को कम करती हैं और यातायात की भीड़, सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करती हैं। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक मण्डल, सीवीओ, क्षेत्रीय महाप्रबंधकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कोरबा
19 अप्रैल को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा का स्थापना दिवस, प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी आएंगी
कोरबा। 10 वर्ष पूर्व कोरबा शिक्षा जगत के लिए एक एतिहासिक दिन था, जब जिले के वनांचल क्षेत्र कोरबा-चाम्पा मार्ग खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में एक ऐसे विद्यालय का अभ्युदय हुआ, जो ग्रामीण एवं गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने का बीड़ा उठाया और सर्वोत्कृष्ट अंग्रेजी सीबीएसई माध्यम से शिक्षा देने लगा। आज यह विद्यालय कोरबा जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का सर्वोत्कृष्ट विद्यालयों में शुमार है और वटवृक्ष की तरह अपनी छाया में हजारों ग्रामीण एवं निर्धन बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना रहा है। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को कोरबा के जानेमाने समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल एवं उनकी टीम ने इस विद्यालय को सींचा और क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति का अद्भूत मिशाल पेश किया। सर्वशिक्षा विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा यहां हजारों बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों ने इस विद्यालय की पहचान को पुख्ता किया, जिसके कारण इस विद्यालय को 07 स्टार रैटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
19 अप्रैल 2026 को यह विद्यालय अपना 10वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री एवं राम तेरी गंगा मैली… फेम मंदाकिनी आएंगी और बच्चों के साथ 10वां स्थापना दिवस को सेलिब्रेट करेंगी। अतिथि के रूप में कोरबा के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के 10वां स्थापना दिवस को 19 अप्रैल 2026 रविवार को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय को भी आमंत्रित किया जा रहा है और संभवत: उनका भी सानिध्य हमारे विद्यालय को प्राप्त होगा। स्थापना दिवस को भव्यता से मनाया जाएगा, जिसमें बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति के अलावा कई मनमोहक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे और कोरबावासी अभिनेत्री मंंदाकिनी से रूबरू होंगे।
कौशिल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि!

विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है और संभवत: हमारे विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

कोरबा
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सघन चेकिंग अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दिनांक 14.03.2026 को कोतवाली पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। सूचना प्राप्त हुई कि इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी अश्वनी यादव पिता स्व. छौवरा यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) को अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा गौ माता चौक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।


कोरबा
SECL Invites Applications for 1,600 Apprentices; Application Process Begins from 17 March
Opportunities across engineering, management and technical disciplines
Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL), one of the largest coal-producing companies in India, has invited applications for the engagement of 1,600 apprentices for the year 2026–27. The apprenticeship training will be provided for a period of one year at SECL’s various underground and opencast mines as well as other establishments.
The initiative aims to provide industry-oriented practical training to young graduates and diploma holders from engineering, technical and general streams, enabling them to gain hands-on experience and enhance their future employment prospects.
As per the notification, 500 positions are available for Graduate Apprentices and 1,100 positions for Technician Apprentices. The opportunities are available in various disciplines including Mining, Civil, Electrical, Mechanical, Electronics & Telecommunication Engineering, as well as BBA, BCA, B.Com and B.Sc (Chemistry).

Notably, the highest number of positions—900—have been earmarked for Technician Apprentice (Mining Engineering), reflecting SECL’s focus on developing skilled manpower for the mining sector.
Discipline-wise Details of Apprentice Positions
Sl. No. Category of Apprentice Number of Positions
1 Graduate Apprentice (Mining Engineering) 200
2 Graduate Apprentice (Civil Engineering) 20
3 Graduate Apprentice (Electrical Engineering) 30
4 Graduate Apprentice (Mechanical Engineering) 30
5 Graduate Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 10
6 Graduate Apprentice (Administration – BBA) 25
7 Graduate Apprentice (Computer Application – BCA) 100
8 Graduate Apprentice (Commerce – B.Com) 50
9 Graduate Apprentice (Science – B.Sc Chemistry) 35
10 Technician Apprentice (Mining Engineering) 900
11 Technician Apprentice (Mining Survey) 40
12 Technician Apprentice (Civil Engineering) 40
13 Technician Apprentice (Electrical Engineering) 50
14 Technician Apprentice (Mechanical Engineering) 50
15 Technician Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 20
Total 1600
Interested and eligible candidates must first register on the NATS 2.0 portal (https://nats.education.gov.in/) and then apply online through the link available on the official SECL website (secl-cil.in). The online application process will remain open from 17 March 2026 to 31 March 2026.
For further details, candidates may refer to the detailed notification available on the SECL website under SECL Departments → Human Resource → HRD → Apprentice.


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
