कोरबा
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने कलेक्टर और एसपी ने ली बैठक
अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, सड़क पर पानी छिड़काव के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, रेलवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, इरकॉन, इंडियन ऑयल, परिवहन, यातायात विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और निर्देशित किया कि सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने सभी आवश्यक कदम उठाएं जाएं। उन्होंने अधूरे मार्गों को शीघ्र पूरा करने, आवश्यकतानुसार सड़कों पर संकेतक लगाने, मरम्मत योग्य सड़कों का समय पर मरम्मत करने, धूल उडऩे वाले मार्गों पर नियमित पानी का छिड़काव करने, राख परिवहन वाले भारी वाहनों में गुणवत्तामूलक तिरपाल ढंकने तथा सड़क पर जाम लगने से रोकने के लिए भारी वाहन चलने वाले मार्ग के आसपास पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर वसंत ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में एनएचपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एनएच की सड़कों में जो भी खामियां हैं और मरम्मत की आवश्यकता है वहां संबंधित ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस मार्ग पर ब्रेकर तथा संकेतक लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने परिवहन, यातायात सहित एनएचपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण के भी निर्देश दिए। बैठक में बाल्को को निर्देशित किया गया कि बाल्को की सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों का परिचालन व्यवस्थित तरीके से हो। मार्ग पर अनावश्यक जाम न लगे इसके लिए बाल्को द्वारा सुरक्षा गार्ड पर्याप्त संख्या में लगाई जाए और रिक्त स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इस मार्ग पर धूल से बचाव हेतु पानी का छिड़काव नियमित रूप से करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने सर्वमंगला-इमली छापर मार्ग में अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने, नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने और इस मार्ग पर वाहनों का जाम न लगे इसके लिए एसईसीएल के अधिकारियों को आसपास पार्किंग का स्थान चिन्हित कर वाहन पार्किंग के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसईसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरदीबाजार-सरईसिंगार सहित एसईसीएल से संबंधित जो भी सड़कें हैं और जहां मरम्मत की आवश्यकता है वहां अनिवार्य रूप से मरम्मत करा ली जाए। उन्होंने बारिश से पूर्व सड़कों को आवागमन की दृष्टि से बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसईसीएल खदान क्षेत्र की सड़कों से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के ईई जी.आर. जांगड़े को निर्देशित कि इमलीछापर-सर्वमंगला मार्ग के अधूरे कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें। बैठक में उरगा से भैंसमा मार्ग में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सड़क के आसपास अतिक्रमण को हटाने, इंडियन ऑयल डिपो गोपालपुर के सामने लगने वाले भारी वाहनों के जाम को रोकने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएसईबी चौक, कोसाबाड़ी चौक की गोलाई कम करने, बंद पड़े सिग्नलों को प्रारंभ करने, हसदेव ब्रिज के पूर्व संकेतक लगाने, उरगा मार्ग पर वृक्षों की वजह से होने वाले दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट पर पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश कुमार नाग, जिला परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे सहित पीडब्ल्यूडी, यातायात विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
———-
ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट पताढ़ी का प्रधानमंत्री कल करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
केबिनेट मंत्री देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिले के कोरबा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अधोसंरचना मिशन अंतर्गत निर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का 25 फरवरी 2024 को ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वे सभी उपचार व जॉच की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी जो उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में मिलती हैं। साथ ही बीमारियों तथा महामारी पर नजर भी रखी जाएगी जिससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में पहल की जा सकेगी।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
