Connect with us

छत्तीसगढ़

मंत्री लखनलाल बोले-कहां के कद्दावर नेता हैं जयसिंह,लोकसभा प्रत्याशी बनने की संभावना पर घेरा, रेणुका ने कहा-कांग्रेस की आपसी लड़ाई से बनी भाजपा सरकार

Published

on

बिलासपुर/मनेंद्रगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि सरोज पांडेय राष्ट्रीय नेता हैं, उनके सामने जयसिंह अग्रवाल और ज्योत्सना महंत कहीं नहीं टिकते। कौन कहता है कि जय सिंह कद्दावर नेता हैं, वे केवल पैसे के दम पर चुनाव जीते हैं। इस बार दमदार प्रत्याशी मिला तो बारह के भाव में निपट गए। उनकी पहचान केवल एक विधानसभा तक है। मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे मंत्री लखनलाल देवांगन ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इस बार सरोज पांडेय दो लाख वोटों से चुनाव जीतेंगी। वहीं, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई के कारण प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी।

सरोज पांडे के सामने जयसिंह अग्रवाल कहीं नहीं टिकते

कांग्रेस से जयसिंह अग्रवाल या ज्योत्सना महंत को कोरबा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि किसी को भी टिकट मिले, सरोज पांडेय एक तरफा चुनाव जीतेंगी। जयसिंह उनके सामने कहीं नहीं टिकते। कोरबा में ही जयसिंह को लोग जानते हैं, लेकिन जय सिंह को बैकुंठपुर और मरवाही के लोग नहीं जानते। सरोज पांडे राष्ट्रीय नेता हैं, उन्हें जन-जन जानते हैं।

सरोज पांडेय बाहरी हैं तो फिर ज्योत्सना महंत क्या हैं?

एक सवाल के जवाब में मंत्री देवांगन ने कहा कि सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की हैं। लोकसभा बड़ा क्षेत्र होता है। सरोज पांडेय बाहरी हो ही नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय को बाहरी नेता कहने वाले लोग बताएं कि कोरबा के लिए ज्योत्सना महंत क्या हैं?।

रेणुका बोलीं- कांग्रेस की आपसी लड़ाई से बनी प्रदेश में बीजेपी सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई के कारण प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेसी आपस में लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत बतौर सांसद सक्रिय नहीं रहीं। पांच सालों में उन्हें सदन में बोलते नहीं देखा, क्षेत्र से 5 साल गायब रहीं।

5 साल तक लड़ते रहे कांग्रेसी, अब भी लड़ रहे

मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में पहुंचीं रेणुका सिंह ने कहा कि पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच कुर्सी की लड़ाई चलती रही। अब बस्तर में कवासी लखमा और दीपक बैज के बीच टिकट को लेकर लड़ाई चल रही है। दोनों के झगड़े का फायदा भाजपा को हागा। कांग्रेसी आपस में लड़ते रहेंगे और सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

स्कूल वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:हादसे में 9 बच्चे, 2 शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के कुथूर गांव में बुधवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार नौ बच्चे, दो शिक्षिकाएं और प्रिंसिपल घायल हो गए। सभी घायलों को जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुथूर में सरस्वती शिक्षा मंदिर संचालित है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल वैन में नौ बच्चों के साथ दो शिक्षिकाएं और स्कूल के प्रिंसिपल बीपी शर्मा सवार थे। प्रिंसिपल खुद वैन चला रहे थे।

प्रिंसिपल बीपी शर्मा ने बताया कि वे मुड़पार और कुथूर गांवों से बच्चों को बैठाकर स्कूल आ रहे थे। इसी दौरान उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया, जिससे वे घबरा गए और वैन सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।

ग्रामीणों ने सभी को वैन से बाहर निकाला

हादसे के बाद गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों और शिक्षकों को वैन से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इनमें दो बच्चों के सिर में चोट लगने के कारण टांके लगाए गए हैं, जबकि सात बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। एक शिक्षिका संतोषी शर्मा (30) का हाथ टूट गया है और प्रिंसिपल को भी हल्की चोटें आई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि घायल बच्चों की स्थिति सामान्य है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सभी का उपचार जारी है।

नवागढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक पाटले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से बात की और बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के इलाज का खर्च स्कूल संस्थान की ओर से वहन किया जाएगा और घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सभी घायल मुड़पार और कुथूर गांव के रहने वाले

घायलों में आरूसी बरेठ (9), अंकुश बरेठ (6), लक्ष्य खरे (6), रौनक पटेल (6), यश पटेल (7), गुलशन पटेल (8), ईशा साहू (13), प्रभास बरेठ (4), शिक्षिका संतोषी शर्मा (30) और प्रिंसिपल बीपी शर्मा (55) शामिल हैं। सभी घायल मुड़पार और कुथूर गांव के निवासी हैं।

Continue Reading

कोरबा

ट्रक के कुचलने से बाइक-सवार 3 दोस्तों की मौत:कोरबा में काम पर जा रहे थे, टक्कर के बाद पलटा वाहन, 4 घंटे तक चक्काजाम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया, जिसके बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपए मुआवाजे के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

ट्रक के पलटने से बाइक सवार युवक नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

बाइक से तीनों युवक काम पर जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं, वो परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे।

सड़क पर बिखरा कोयला

हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े

लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुआवजा राशि के ऐलान के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस बोली- ड्राइवर की तलाश जारी

इस मामले में पाली थाना पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार युवकों को कुचला है, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला, उसके खिलाफ केस दर्ज तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली:अज्ञात हमलावरों का हमला, हालत गंभीर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की एक आंख निकाल ली और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हमलावरों ने 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता को निशाना बनाया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घर में सो रहा था बुजुर्ग

घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब ग्राम बर्रा निवासी हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहा था। हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

बच्चा चोर की अफवाह फैली

इस घटना के बाद ग्रामीणों में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे रात में पहरा देने को मजबूर हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677