Connect with us

कोरबा

भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में रेलमपेल भीड़

Published

on

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा और संभाग सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव रहे उपस्थित

कोरबा। शुक्रवार को घंटाघर से लेकर कोसाबाड़ी चौक तक भाजपा प्रत्याशियों की रेलमपेल भीड़ देखी गई। भाजपा प्रत्याशियों क्रमश: लखनलाल देवांगन (कोरबा),प्रेमचंद पटेल (कटघोरा), ननकीराम कंवर (रामपुर), रामदयाल उइके(पाली-तानाखार) की आज शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल हुआ। नामांकन दाखिल के समय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव उपस्थित रहे। इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया और जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता घंटाघर में एकत्र हुए। घंटाघर से लेकर कोसाबाड़ी चौक तक नामांकन रैली निकाली गई। इस नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं की रेलमपेल भीड़ देखी गई। रथ में सवार प्रत्याशियों ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और केन्द्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए आम जनता से भाजपा को जीताने की अपील की गई। लखनलाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तभी छत्तीसगढ़ का विकास होगा। बीते 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने यहां के विकास को ठप्प कर दिया। कोरबा में भी भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला था, इसलिए आप पैसा लो लेकिन वोट भाजपा को दो। कटघोरा भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने कहा कि कटघोरा में 5 साल में ऐसा कुछ काम नहीं हुआ, जिसे बताया जा सके। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का हाल ऐसा है कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। समस्या कम होने के बजाय इन 5 सालों में बढ़ी है। कोयले की जमकर तस्करी की गई, पूरे क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल चोरों का आतंक था। रामपुर विधायक एवं रामपुर भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पाली-तानाखार भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके ने कहा कि प्रदेश में 5 साल विकास तो कुछ हुआ नहीं, धर्मांन्तरण जरूर हुआ। उन्होंने पाली तानाखार में भी इसका जिक्र किया और कहा कि यहां का विधायक 5 साल क्षेत्र के विकास में कोई ध्यान नहीं दिया और 5 साल तक सिर्फ धर्मान्तरण कराता रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही प्रदेश को आगे ले जा सकती है और इसके लिए उन्होंने कोरबा जिले से भी भाजपा को जीताने की अपील की। नामांकन रैली के रथ में झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, संभागीय सहप्रभारी अनुराग सिंह देव सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, ज्योतिनंद दुबे, संजय भावनानी सहित जिले के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अनुराग सिंहदेव भी कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि इन पांच सालों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रेत माफिया, कोल माफिया,डीजल-पेट्रोल माफिया, शराब माफिया को संरक्षण देकर आमजनता को जमकर लूटा और प्रदेश खासकर कोरबा के पैसे को दूसरे प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को जीताने में लगाया। शांति के गढ़ को अपराध गढ़ में तब्दिल कर दिया। अब नई सहिबो… बदल के रहिबो के नारे के साथ कहा कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है और कहा कि जनता सब जानती है और 17 नवंबर की तारीख को जनता इस सरकार को पलट कर रख देगी। इसके बाद प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सभी ने शुभमुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के बाद भी सभी प्रत्याशियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए विपक्षी दल पर जमकर बरसे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

Published

on

कोरबा। रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

Published

on

कोरबा। बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावं। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:सिरमिना में कल और 16 मई को रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

Published

on

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677