Connect with us

कोरबा

कोरबा गेवरा खदान के कर्मचारियों ने किया काम बंद हड़ताल, समान वेतन देने की कर रहे मांग,सीजीएम कार्यालय के बाहर ठेकाकर्मियों का प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एसईसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कोल माइंस अधिनियम, समान वेतन और मेडिकल की सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर रूंगटा ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने पहले दो खदान में काम बंद कर दिया, फिर गेवरा सीजीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए है।

बता दें कि रूंगटा कंपनी खदान के भीतर कोयले का खनन काम करती है। ठेका कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से खदान के भीतर उत्खनन का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। खदान के भीतर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ठेकाकर्मियों के द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

समान वेतन नहीं मिल रहा

कर्मचारियों ने बताया कि काफी लंबे समय से रूंगटा कंपनी में काम करते आ रहे हैं, जिसमें अन्य चार और कंपनियां हैं जो कोयला उत्खनन का काम करती है। सभी कंपनी में अलग-अलग कर्मचारी हैं जिनका वेतन अलग-अलग हैं ऐसे में समान वेतन सबको नहीं मिल पा रहा है और न हीं उनको मेडिकल सुविधा मिल पा रही है। इन बातों को लेकर वह हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं।

प्रबंधन के समक्ष अपनी बातें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

इससे पहले भी कई बार अपनी मांगों को लेकर निजी कंपनी और एसईसीएल प्रबंधन के समक्ष अपनी बातें रखी थी लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी जिसे लेकर सभी कर्मचारी आक्रोशित है। वहीं घटना की सूचना मिलते है दीपका थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन

Published

on

कोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

Published

on

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था,  आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः  साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों  के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending