Connect with us

कोरबा

कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

Published

on

कोरबा। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत कोरबा, पाली व पोडीउपरोडा में कार्यरत कृषि सखियों का 5 दिवसीय प्राकृतिक कृषि विषय पर सघन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में तीनों विकासखण्ड के कुल 180 कृषि सखी को 6 बैच में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समूह में जुड़े महिला किसानों तक प्राकृतिक कृषि (खेती) गतिविधि को विस्तारित किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण मैनेज (हैदराबाद) व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मास्टर ट्रेनर द्वारा दियेे गये। उक्त ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण को संपन्न कराया गया है जिसमें वरिष्ठ कृषि सीआरपी का भी सहयोग लिया गया। प्रशिक्षण में जैविक दवा, खाद, मृदा के प्रकार, जल प्रबंधन, कीट प्रबंधन का तकनीक के साथ क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया जहां व्यावहारिक जानकारी प्रदाय की गयी। साथ ही वातावरण व स्वास्थ्य में रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव को भी विशेष रूप से फोकस किया गया। खेती को बेहतर करने में मृदा की गुणवत्ता को सुधार व पर्यावरण को सतत् अच्छा बनाये रखने हेतु प्राकृतिक खेती एक उपयोगी कारगर खेती पद्यति है। स्थानीय क्षेत्र में संसाधन के उपयोग से व उपयुक्त कृषि प्रबंधन के द्वारा उत्पादन में वृध्दि व लागत में कमी लाकर ग्रामीणों को कृषि से अच्छी आय प्राप्त हो सकती है। कृषि सखी प्रतिभागियों के द्वारा उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एनआरएलएम जिला इकाई व विकासखण्ड इकाई द्वारा संपादित किया गया। प्रशिक्षण का सुचारू रूप से संचालन हेतु कर्मदक्ष संस्था के मास्टर टेऊनर श्री कमल भारद्वाज एवं अविनाश सिंह, शांतनु तिवारी, अल्का आदिले का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखकर मॉडल वार्ड बनाएंः कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

होली के दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

पीएम आवास के कार्यों को पूर्ण करने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए और प्रत्येक वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता की विशेष तैयारी अभी से सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी निकाय में गर्मी के दौरान पानी की समस्या उत्पन्न न हो।
बैठक में कलेक्टर ने प्रत्येक वार्ड में पानी की मांग के अनुरूप टैंकर की उपलब्धता, आवश्यकता अनुसार बोर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने तथा बारिश से पूर्व पानी टंकियों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी के साथ उन्होंने सीवरेज लाइन की समुचित सफाई और नियमित निरीक्षण की आवश्यकता बताई।
कलेक्टर दुदावत ने नगरीय निकायों में समेकित कर एवं संपत्ति कर वसूली को बढ़ाने हेतु ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी होली पर्व को ध्यान रखते हुए वार्डों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और त्यौहार के दौरान विशेष स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान हर वार्ड में टीमों की विशेष तैनाती और सक्रियता आवश्यक है।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सुधार पर जोर देते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह वार्डों का निरीक्षण करने, सफाई व्यवस्था व्यवस्थित रखने और नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने वार्डों में स्वच्छता के लिए विशेष कैंपेन चलाने तथा अध्यक्ष, पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों को इसमें सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए।
गोधाम निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने सामाजिक सहायता पेंशन के हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्य को गति देने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित निर्माणों को शीघ्र प्रारंभ करने और प्रगति पर चल रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने जियो-टैगिंग समय पर पूर्ण करने और हितग्राहियों को किस्त राशि समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जॉन कमिश्नरों को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। पीएम स्वनिधि के प्रकरणों में बैंक के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी लंबित प्रकरणों को स्वीकृत करने तथा योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
नगरी निकायों की मासिक समीक्षा बैठक में नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरवेले, अपर आयुक्त विनय मिश्रा सभी जोन कमिश्नर तथा पाली, छुरी, कटघोरा, दीपका, बाक़ीमोंगरा के सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Published

on

कोरबा। सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अपै्रल 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवी पास, ट्रेडमेन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी किया गया है। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा  (CEE)  01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है।

उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

तकनीकी सहायक और एमटीएस के लिए मंगाए गए आवेदन

Published

on

कोरबा। भारत की जनगणना 2027 के कार्य संपादन हेतु जिला कार्यालय कोरबा द्वारा जिले के अंतर्गत सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों के लिए कुल 28 तकनीकी सहायक तथा 02 एम.टी.एस. कार्मिकों की आवश्यकता है। इन पदों पर नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से 18 माह (जनवरी 2026 से जून 2027) की अवधि के लिए की जानी प्रस्तावित है।
इस हेतु पंजीकृत आउटसोर्स / कंसल्टेंसी फर्म / Manpower Provider Firms  से बंद लिफाफे में दर आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक फर्म अपनी निविदा दिनांक 20.02.2026 अपरान्ह 03ः00 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 04ः00 बजे खोला जाएगा।
निविदा की शर्तें, निविदा प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

Continue Reading

Trending