छत्तीसगढ़
बस्तर से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया नामांकन,कवासी लखमा कल भरेंगे पर्चा, सीएम साय और बघेल की मौजूदगी में बीजेपी -कांग्रेस निकालेगी रैली
जगदलपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि उन्होंने अभी एक ही फार्म जमा किया है। कल यानी बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में दूसरा सेट दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले प्रत्याशी महेश कश्यप मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोपहर करीब 2-3 बजे के बीच नामांकन दाखिल किया। दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद थे। भाजपा की ओर से बताया गया कि शुभ मुहूर्त के चलते आज एक सेट दाखिल कराया गया है।
कल भाजपा-कांग्रेस दोनों उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन
बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी 27 मार्च को नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव समेत मंत्री और नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस के कवासी लखमा की नामांकन रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहेंगे। इस दौरान दोनों पार्टी ने सभा का आयोजन किया है। मां दंतेश्वरी के मंदिर में दर्शन करने के बाद विशाल रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने जाएंगे। नामांकन दाखिल करने को लेकर पुलिस का जगदलपुर में सख्त पहरा होगा। इधर, बसपा से आयतु राम मंडावी और सीपीआई से फूल सिंह कचलाम ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
सीएम साय होंगे शामिल
27 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे जगदलपुर में चर्च के सामने स्थित मिशन कंपाउंड में सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा में सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, मंत्री केदार केदार कश्यप समेत बस्तर के तमाम भाजपा नेता और विधायक रहेंगे। इसके अलावा डिप्टी ष्टरू विजय शर्मा और अरुण साव के शामिल होने की भी संभावना है। सभा के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप समेत नेता माता दंतेश्वरी के मंदिर दर्शन करने जाएंगे। जिसके बाद रैली के माध्यम से नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। हालांकि, कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी हो सकता है। लालबाग में होगी कांग्रेस की सभा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि, लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा का नामांकन फॉर्म दाखिल किया जाएगा। जगदलपुर के लालबाग मैदान में विशाल सभा होगी। जिसके बाद सभा स्थल से माता दंतेश्वरी के मंदिर जाएंगे। दर्शन करने के बाद वहां से भी रैली के माध्यम से सीधे नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे।
बस्तर से दीपक बैज है सांसद
वर्तमान में बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप को मात दी थी। इस चुनाव क्या वे ही बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी होंगे या फिर पार्टी यहां से किसी और पर दांव खेलेगी इस पर संशय बना हुआ है।
19 अप्रैल को है पहले चरण का मतदान
19 अप्रैल को बस्तर सीट के पहले चरण का मतदान होगा। इस सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप,सीपीआई से फूल सिंह कचलाम, निर्दलीय प्रत्याशी सुंदर बघेल, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से कंवल सिंह बघेल, बहुजन समाजवादी पार्टी से आयतुराम मंडावी और कांग्रेस से कवासी लखमा चुनावी मैदान में उतरे हैं।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
