Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम साय बोले-कांग्रेस की जमानत जब्त करानी है

Published

on

जगदलपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी-कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई। जगदलपुर में दोनों पार्टियों की नामांकन रैली में जबरदस्त उत्साह दिखा। बीजेपी की सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की जमानत जब्त करानी है। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस महादेव के नाम पर जुआ-सट्टा खिला रही है। पता नहीं अभी कितने लोग जेल जाएंगे। केजरीवाल तो जेल गए, छत्तीसगढ़ में पता नहीं कितने लोग जेल जाएंगे। सभा शुरू होने से ठीक पहले जगदलपुर मेयर सफीरा साहू और 6 कांग्रेस पार्षदों समेत 15 सौ से ज्यादा कांग्रेसियों ने बीजेपी जॉइन की।

मेयर सफीरा समेत कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल

महेश कश्यप के नामांकन से पहले आयोजित नामांकन सभा में जगदलपुर मेयर सफीरा साहू समेत 1500 से ज्यादा कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो गए। सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जगदलपुर मेयर समेत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं। सभी का स्वागत है।

साय बोले- मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है

नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महेश कश्यप को आशीर्वाद दें। वे आप लोगों के बीच के हैं। लंबे समय से जनसेवा में लगे हुए हैं। संस्कृति की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। मोदी की गारंटी पर भरोसा कर आपने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। बस्तर की 8 सीटों पर आपने जीत दिलाई है। तीसरी बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस की जमानत जब्त होनी चाहिए।

कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को लूटती रही

साय ने कहा कि पिछले पांच साल कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ को लूटती रही। बस्तर और सरगुजा का विकास रोकने का काम किया। कांग्रेस की सरकार आदिवासी विरोधी रही है। एक बार फिर उन्हें सबक सिखाने का मौका मिला है। कांग्रेस लोक लुभावने वादे तो करती रही, लेकिन जो किया सब जानते हैं।

कांग्रेस की जमानत जब्त कराना है- साय

मुख्यमंत्री साय ने भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 साल तक प्रदेश के जो सीएम रहे उन पर महादेव सट्टा ऐप के 508 करोड़ लेने का आरोप है। ये छत्तीसगढ़ के लिए शर्म की बात है। इसलिए कांग्रेस की जमानत जब्त कराना है। महज 100 दिनों में ही हमारी सरकार ने बड़े-बड़े वादे पूरे किए हैं। जिस कांग्रेस सरकार ने गरीबों को मकान से वंचित रखा, उन्हें हमारी सरकार ने मकान दिया।

साव बोले- महादेव के नाम पर जुआ-सट्टा खिला रही कांग्रेस

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि नवंबर में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तो नारा लगा था अऊ नहीं सहिबो। अब नारा चल रहा है, फिर एक बार, मोदी सरकार। जहां बीजेपी ने बस्तर के बेटे को प्रत्याशी बनाया है, वहीं, कांग्रेस महादेव के नाम पर जुआ-सट्टा खिला रही है। पता नहीं अभी कितने लोग जेल जाएंगे। केजरीवाल तो जेल गए, छत्तीसगढ़ में पता नहीं कितने लोग जेल जाएंगे।

विजय शर्मा बोले- पिछली बार हमसे कुछ चूक हुई

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पिछली बार हम कुछ चूक कर गए थे। मोदी के लिए पिछली बार एक कमल बस्तर से नहीं जा पाया था। 2014 से पहले देश में बम फटते थे। 2014 के बाद ऐसा नहीं हुआ। महिलाओं को सरकार ने सुरक्षा दी।

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है- रामविचार

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आप सभी लोग महेश कश्यप को जीत की माला पहनाने को तैयार रहें। महेश को जिताकर लोकसभा भेजना है। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के साथ ही बस्तर कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।

इन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

प्रत्याशी का नाम पार्टी कवासी लखमा कांग्रेस महेश राम कश्यप भाजपा नरेंद्र बुरका हमरराज कवलसिंह बघेल राष्ट्रीय जनसभा पार्टी आयतूराम मंडावी बसपा फूलसिंग कचलाम सीपीआई शिवराम नाग सर्व आदि दल सुंदर बघेल निर्दलीय टीकम नागवंशी गोड़वाना गणतंत्र पार्टी जगदीश प्रसाद नाग आजाद जनता पार्टी प्रकाश कुमार गोटा स्वंतत्र दल राजा राम नाग भारतीय साक्षर पार्टी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677