छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस उपाध्यक्ष वाणी राव बीजेपी में शामिल, जांजगीर के कद्दावर नेता रवि पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता आये भाजपा में

बिलासपुर/ जांजगीर। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी और लोक कलाकार शाहिद समेत 500 से अधिक लोगों ने रायपुर में बीजेपी प्रवेश किया है। रायपुर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा और सरला कोसरिया ने बीजेपी ज्वाइन करवाया है। ऐसे में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
26 नवंबर 2017 में भी छोड़ी थी कांग्रेस
वाणी राव ने 26 नवंबर 2017 को बेलतरा में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता कांग्रेस ज्वाइन किया था। लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गई थी। बिलासपुर की महापौर भी रह चुकी हैं। वहीं, 2013 में कांग्रेस की टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जिन्हें भाजपा के अमर अग्रवाल ने 15599 वोट से हरा दिया था। जांजगीर-चांपा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संयुक्त महासचिव और कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रदेश टॉपर रहे इंजीनियर रवि पाण्डेय अपने सैकड़ों सहयोगी और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इनमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, समाजिक पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से संयुक्त महासचिव प्रदेश कांग्रेस इंजीनियर रवि पाण्डेय, दल्ला सोनी कश्यप पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रभाकर तिवारी पूर्व सरपंच ग्राम पंचा. कन्हाईबंद, राकेश कहरा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, महेश राठौर प्रदेश सचिव ओबीसी कांग्रेस अजय निर्मलकर महामंत्री ओबीसी प्रदेश कांग्रेस, राकेश सिंह भाई लला वरिष्ठ कांग्रेसी, नवल ताम्रकार मिडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस नवागढ़, सीमा श्रीकांत महामंत्री महिला कांग्रेस कमेटी नवागढ़, सुरेश रात्रे बूथ अध्यक्ष, जितेन्द्र श्यामू पाण्डेय जिला अध्यक्ष आर्यव्रत ब्राम्हण महासभा जिला जांजगीर-चांपा, सौरभ पाण्डेय समाज सेवी आकाश श्रीवास प्रदेश सचिव ओबीसी कांग्रेस, दीपक गोयल जिला कोषाध्यध औषधि संघ जांजगीर-चांपा, जोगेश चौहान सरपंच नवापारा, रामायण धीवर वरिष्ठ कांग्रेसी, महारथी चैहान सरपंच प्रतिनिधि, गोपीचंद कुर्रे सरपंच, अन्नू राठौर, रोहित यादव गौठान अध्यक्ष, बबलू यादव उप सरपंच, भूषण यादव, दिलीप यादव उपसरपंच ग्राम पंचायत भादा,अलखराम राठौर गौठान अध्यक्ष, भोलू साहू, चन्द्रकांत साहू उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नवागढ़, अमित सिंह गौरव , अनीश शर्मा ,रिंकू रामविलास तिवारी अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमोरा,संतोष साहू वरिष्ठ कांग्रेसी,सूरजमनदास महंत, किशन कश्यप, तुषार सोनझरी, शिव कश्यप बूथ अध्यक्ष, रामानुज कश्यप, लक्ष्मीकुमार पटेल प्रतिनिधि ग्रा.पं. सरपंच, राजेन्द्र विजय, जानकी वल्लाभ धीवर कार्यकत्र्ता सुमन कश्यप पोड़ी कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रीतम कौशिक पचेड़ा , अर्जुन कश्यप नवापारा , विजय यादव , सूरज कश्यप नवापारा , महेंद्र प्रधान पचेड़ा, रामविलास राठौर सिवनी , लक्ष्मी चंद सूर्यवंशी सेवई शामिल हुए।

कोरबा
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजनों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम
’कोरबा जिले में 142 से अधिक आवेदनों का निराकरण, विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई जारी
कोरबा। शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सशक्त माध्यम बनकर उभरी है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
कोरबा जिले में अब तक ’राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 142 से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर संबंधित आवेदकों को राहत पहुंचाई गई है। शेष प्रकरणों पर भी विभागीय स्तर पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभाग प्रमुखों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनके मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी नियमित रूप से प्रकरणों की समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले के नागरिकों को ’नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, लंबित भुगतान, विद्युत व्यवस्था में सुधार, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्वच्छता संबंधी कार्य, सीमांकन, नामांतरण तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों’ में त्वरित राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक पहुंचने का सरल और सुलभ माध्यम प्राप्त हुआ है। शिकायतों के निराकरण की पारदर्शी व्यवस्था से नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हो, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके और सुशासन की भावना धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे।
कोरबा
समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी, मौसमी बिमारी, उल्टी-दस्त, सर्पदंश तथा अन्य दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
कोरबा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरबा जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों एवं बुजुर्गाे के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों की जॉंच एवं उपचार जैसी सेवाए भी निरंतर प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में सभी शहरी एवं ग्रामीण सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय में मौसमी बिमारी,उल्टी-दस्त तथा सर्पदंश कि घटनाओं के उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम(एएसवी) तथा अन्य आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी दवाई की कमी नहीं है, मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयां प्रदान की जा रही हैं । इस हेतु स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है जिससे आमजन को बेहतर एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबधी किसी भी समस्या होने पर अपने निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।
कोरबा
जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति के संचालक मंडल का निर्वाचन 29 जून को
निर्वाचन कार्यक्रम जारी
कोरबा। जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा पंजीयन क्रमांक 163 के संचालक मंडल निर्वाचन हेतु 15 जून को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एल.एन.जायसवाल द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 जून को 12 बजे से की जायेगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 29 जून 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित होगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
