Connect with us

कोरबा

भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में 4 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल: सरोज, लखन, श्याम ने भरी हुंकार

Published

on

लखन ने कहा-झूठे वादे लेकर कांग्रेसी सत्ता में आ गए थे और भ्रष्टाचार के नये तरीकों से छत्तीसगढ़ को लूटा

कोरबा। सीएसईबी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित कोरबा लोकसभा के कोरबा विधानसभा में कार्यकत्र्ता स्तरीय सम्मेलन में 4 हजार से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हुंकार भरी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा के एक -एक कार्यकर्ता ने जिस तरह विधानसभा में जी-तोड़ मेहनत कर कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को सबक सिखाया, उसी तरह इस बार लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की लापता और भ्रष्ट सांसद को सबक सीखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कोरबा की मातृभूमि अब भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकेगी। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के नेता हर चुनाव में जनता के बीच सिर्फ झूठ लेकर जाते हैं। पिछली बार इसी झूठ से चुनाव जीत गए थे, जीतने के बाद घोटाला करने के लिए नए नए तरीके लाते हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बीते पांच साल में कोरबा के लोगों ने खुद देखा है कि किस तरह भ्रष्टाचार किया गया था। पहले उनके पति और अब ज्योत्सना महंत सांसद है। अगर सांसद घोटाले में नहीं थी तो डीएमएफ की बैठक में क्यों आवाज नहीं उठाई, बैठक से चले जाना था। उनका ध्यान तो सिर्फ रिश्वतखोरी में ही था। आप जैसे ऊर्जावान कार्यकताओं ने जनबल और धनबल की लड़ाई में घर घर जाकर जनबल को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक एक कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर मोदी सरकार की योजना को घर घर जाकर बताएं और सरोज दीदी को जिताएं। तीन महीने में ही सीएम विष्णुदेव सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। 50 हजार करोड़ की कई योजनाओं मेंंं महिलाओं और किसानों को वितरण किया गया है। मोदी की गारंटी आज पूरी हुई है। इसके अलावा बैकुंठपुर के विधायक भईयालाल राजवाड़े, कोरबा के सगठन प्रभारी गोपाल साहू, सहसंयोजक मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, अशोक चावलानी , युवा मोर्चा के महामंत्री और पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

एक महीने के भीतर पूरी होगी पट्टे की समस्या

सांसद पर निशाना साधते हुए लखन ने कहा-सिर्फ बंगले और सरकारी बैठक में शामिल होने ही आती हंै। जनता से दूरी बनाकर पांच साल से लापता रहीं। जनता को अपने सांसद को खोजकर लाना पड़ता है। पिछले पांच साल में अपने मद का फंड कहा खर्च किया। धांधली कर मेयर का चुनाव जीता, कांग्रेस के सांसद ने कुछ काम नहीं किया, मंत्री थे उसने भी काम नहीं किया। इतिहास में पहली बार हुआ जब कोरबा की तात्कालीन कलेक्टर आज जेल में है, पूरे कलेक्ट्रेट को सील कर दिया गया। कोरबा में सबसे बड़ी समस्या सड़क की है। यहां पट्टे की बहुत बड़ी समस्या है। हमारी सरकार बनने के बाद एक महीने के भीतर पट्टे की समस्या खत्म होगी।

कार्यकर्ता जीत के लिए एकजुट हो जाएं- सरोज पांडेय

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं की संख्या देखकर गद्गद् हुईं और भाषण देने से पहले सभी का अभिवादन किया और अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी को रिचार्ज किया और कहा कि वक्त आ गया है कि मोदी की गारंटी को और आगे ले जाने के लिए यहां की भ्रष्ट सांसद को हटाएं और कमल को कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भी खिलाकर मोदी का हाथ मजबूत करें और सशक्त राष्ट्र, सक्षम भारत के लिए फिर से प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का नेतृत्व भारत को सौंपें, इसके लिए सभी एकजुट हो जाएं और मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रित

कोरबा। आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट पंजीयन क्रमांक 3506 अंतर्गत सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 18 मार्च 2026 को किया गया है। प्रकाशित सूची के सम्बंध में दावा-आपत्ति 27 मार्च 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के प्रबंधक/सदस्य भोज नारायण पुरस्त के पास 27 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 28 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे से किया जायेगा। उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

शासन की योजनाओं से साकार हुआ सपनाः- गुंजा साहू को मिला पक्का आवास

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर के  काशीनगर  में निवासरत श्रीमती गुंजा साहू का पक्के आवास का सपना अब साकार हो गया है। शासन की महत्वाकांक्षी ’पीएम आवास शहरी 2.0 योजना’ के अंतर्गत उन्हें आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो सका। श्रीमती गुंजा साहू के पति सोनू राम साहू ठेका कर्मी के रूप में ऑपरेटर का कार्य करते हैं। सीमित आय के कारण परिवार के लिए पक्का घर बनाना एक बड़ी चुनौती थी। ऐसे में शासन की इस योजना ने उनके जीवन में नई आशा जगाई।

योजना के तहत श्रीमती साहू को कुल तीन किश्तों में लगभग 2.50 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इसके अतिरिक्त, परिवार ने अपनी जमा पूंजी भी लगाकर घर को पूर्ण रूप दिया। इसी क्रम में, राज्य शासन की ’मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना’ के तहत भी उन्हें शीघ्र ही अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। आज श्रीमती साहू का परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है।

यह आवास उनके लिए न केवल एक आश्रय स्थल है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और स्थिर जीवन का आधार भी बन गया है। हितग्राही श्रीमती साहू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “पक्का घर बनना हमारे लिए एक सपना था, जो अब पूरा हो गया है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हैं।”

Continue Reading

कोरबा

मनरेगा के कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण – सीईओ

Published

on

आवास निर्माण के कार्यों में लाएं गति

डीएमएफ के संचालित कार्यों को 30 अप्रैल तक करें पूर्ण

कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की उपस्थिति में योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने निर्देशित किया कि मनरेगा अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों को 30 मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ,ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2024-26 में प्रथम किस्त प्राप्त आवासों का 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत प्लिंथ लेवल निर्माण एवं जियोटैगिंग पूर्ण की जाए। वहीं, द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके एवं टॉप लेवल पर पहुंचे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन आवास योजना के साथ-साथ आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आंगनबाड़ी शौचालय तथा स्कूलों में गर्ल्स शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति शामिल रही।

सीईओ श्री नाग ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाए। साथ ही डीएमएफ – जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित कार्यों को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में शून्य एवं कम प्रगति वाले आवासों और निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर संबंधित इंजीनियरों एवं तकनीकी अमले को भी चेतावनी दी गई।

बैठक में सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,जिला पंचायत कोरबा की टीम, एसडीओ आरईएस, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677