Connect with us

कोरबा

डीएसपीएम पावर-प्लांट में 2 यूनिट ट्रिप,छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में 2 घंटे बत्ती गुल

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में शुक्रवार दोपहर पावर सप्लाई ठप हो गई। जिलों में बिजली सप्लाई करीब 2 घंटे तक बाधित रही। कोरबा स्थित 500 मेगावाट डीएसपीएम पावर प्लांट में खराबी के कारण ऐसा हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभाव बिलासपुर और सरगुजा में इसका पड़ा। डीएसपीएम की दो यूनिट अचानक ट्रिप हो गई। दोनों यूनिट को चालू करने में अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी और दो घंटे बाद दोनों यूनिट बहाल की गई, इस दौरान बायलर की कानफोड़ू आवाज से शहरवासी काफी परेशान रहे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2.45 बजे अचानक लाइट गुल हो गई। कोरबा में 2 घंटे, कोरिया, मनेंद्रगढ़ और सूरजपुर में 1-1 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं बिलासपुर-सरगुजा में ढाई घंटे पावर कट था। इससे कामकाज प्रभावित तो हुआ है, लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे।

ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केवी लाइन में असर पड़ा

बिजली उत्पादन कंपनी डीएसपीएम के अधिकारी के मुताबिक, प्लांट में तकनीकी खराबी आने से 250-250 मेगावाट की 2 यूनिट ट्रिप हो गई थी। उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केवी लाइन पर असर पड़ा और जर्क लगने से 132 केवी लाइन भी बंद हो गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। प्लांट से 220 केवी लाइन निकली है, जिससे छुरी स्थित सबस्टेशन में बिजली आपूर्ति होती है। वहां से 132 केवी में परिवर्तित कर अन्य स्थानों पर सप्लाई की जाती है।

ग्रामीण इलाकों में 2 घंटे रही बिजली गुल

बिलासपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में करीब 2 घंटे तक बिजली नहीं थी। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी और ईई जांगड़े ने मीडिया को बताया कि कोरबा से पावर कट होने के कारण यह स्थिति बनी। हालांकि, शहरी क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जबकि, ग्रामीण इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही।

2 से 3 घंटे के अंदर लाइन दोबारा चालू की गई

शुक्रवार को माता कर्मा जयंती की छुट्टी होने की वजह से संयंत्र में उपस्थिति कम थी। संयंत्र ट्रिप होने की जानकारी मिलते ही संयंत्र के कार्यपालक निदेशक डॉ. हेमंत सचदेव समेत अन्य आला अफसर पहुंचे। सुधार कार्य में जुटे और करीब 2 से 3 घंटे के अंदर लाइन दोबारा चालू की गई। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री नगर संभाग नेहरु पटेल ने मीडिया को बताया कि उत्पादन कंपनी की तरफ से फॉल्ट आया है, जिसे सुधार लिया गया है। विद्युत उत्पादन कंपनी की यूनिट ट्रिप हुई थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

केंद्रीय विद्यालय संगठन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से

Published

on

 कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। कक्षा-1 और बालवाटिका-1, 2 एवं 3 (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी और 02 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है।
  केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।  प्रवेष के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार, बालवाटिका-1 के लिए आयु 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-XI को छोड़कर) तथा बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रिक्तियां होने की स्थिति में ही संचालित की जाएगी। इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन 02 अप्रैल 2026 प्रातः 10ः00 बजे से 08 अप्रैल 2026 सायं 4ः00 बजे तक किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करने होंगे। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रपत्रों और अन्य विवरणों की जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान या उसके पश्चात भी प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी से केवल विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर ही निर्धारित समय अंतराल में संपर्क करें।

Continue Reading

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

Continue Reading

कोरबा

एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

Published

on

कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

  जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा  0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677