Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता और भू-माफिया अकबर केस…दाऊद गैंग की एंट्री:BJYM नेता को जान से मारने की मिली धमकी, गिरफ्तारी पर पोस्ट किया था वायरल

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता और भू-माफिया अकबर खान मामले में अब दाऊद गैंग की एंट्री हो गई है। अकबर खान की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल किया, तो भाजपा युवा मोर्चा के नेता को मुंबई से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने खुद को दाऊद गैंग का होना बताया है।

दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा कार्य समिति के सदस्य धनंजय गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि जमीन का अवैध कारोबार कर गुंडागर्दी करने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप लगाया कि अकबर खान शहर में गैंग बनाकर काम करता है और वो आपराधिक किस्म का है।

उठवा कर जान से मारने की धमकी

अपनी गैंग में नाबालिगों को शामिल कर उकसाता है। उसके खिलाफ मारपीट-गुंडागर्दी के कई केस दर्ज है। धनंजय के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उसको अनजान नंबर से कॉल आया। जिसने खुद को मुंबई से दाऊद इब्राहिम गैंग का सदस्य होना बताया और उठवा कर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

धनंजय गोस्वामी को धमकी मिलने के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने एसपी रजनेश सिंह से मामले की शिकायत की। फिर सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने कथित दाऊद गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशिक्षु डीएसपी और टीआई गौरव सिंह ठाकुर ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

रविवार को हुई थी अकबर की गिरफ्तारी

सरकंडा पुलिस ने रविवार 14 अप्रैल को घर में दबिश देकर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री और भू-माफिया अकबर खान को गिरफ्तार किया था। उस पर चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप है। वो लंबे समय से फरार चल रहा था और ईद मनाने के लिए घर आया था। पुलिस को देखकर अकबर घर में बुर्खा पहनकर छिप गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एआईसीसी सचिव सूश्री लैतफ्लांग ने ली कांग्रेसियों की बैठक, दी नई जिम्‍मेदारियां

Published

on

बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा-सूश्री जरिता लैतफ्लांग

कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वालों को आगे लाया जाए-पूर्व मंत्री जयसिंह

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान की समीक्षा उपरांत संगठनात्‍मक पूर्णता एवं संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्‍य से समस्‍त ब्‍लाॅक, मंडल, वार्ड एवं बूथों में संगठनात्‍मक ढांचा को यथाशीघ्र पूर्ण किये जाने को लेकर एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी सूश्री जरिता लैतफ्लांग ने टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेकर आवश्‍यक दिशा निर्देश के साथ जिम्‍मेदारी दिया । 

बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि संगठन में ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्‍मेदारी है । आपको बूथ तक खुद जाना होगा । उन्‍होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखना होगा कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्‍लॉक, मंडल एवं वार्ड के प्रमुख पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्‍त किया जाना जरूरी है । बूथ कमेटी को पूरी निष्‍ठा एवं ईमानदारी से गठन करना होगा, कहीं ऐसा ना हो कि बूथ कमेटी के जगह भूत कमेटी बन जाए । 

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार ब्‍लॉक कमेटी बनाए गए हैं, जिसमें दर्री – जमनीपाली 14 वार्ड, 60 बूथ, बालको 10 वार्ड 45 बूथ, कुसमुण्‍डा 6 वार्ड 20 बूथ और कोरबा 37 वार्ड 174 बूथ शामिल हैं । श्री अग्रवाल ने कोरबा ब्‍लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित करने एक ब्‍लॉक कमेटी बढ़ाते हुए कुल पांच ब्‍लॉक कमेटी बनाने का प्रस्‍ताव रखा जिसे उपस्थितजनों ने सर्वसम्‍मति से पारित किया है । श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस के विचारों को दिलोजान से मानने वाले ऐसे अनेकों हैं लोग जो पार्टी के लिए कारगर हो सकते हैं, पर उन्‍हें मौका नहीं मिला, उन्‍हें आप आगे ला सकते हैं । 

कोरबा कांग्रेस प्रभारी विजय केशरवानी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में मतदान केन्‍द्रों (बूथ) की संख्‍या बढ़कर 27196 हो गया है । कोरबा विधानसभा में भी 55 मतदान केन्‍द्र बढ़े हैं । जो 244 से 299 हो गया है । इन बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवासरत बूथों पर बीएलए नियुक्‍त करना है । प्रत्‍येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बीएल नियुक्‍त करें । 

उन्‍होंने जिलाध्‍यक्ष को निर्देशित किया कि वे जल्‍द ही ब्‍लॉकवार प्रभारी नियुक्‍त करें और ब्‍लॉक अध्‍यक्ष, मंडलवार प्रभारी नियुक्‍त करें । ब्‍लॉक और मंडल कमेटी का गठन जल्‍द करेंगे । हमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रतिबद्ध ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए, जो हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं । 

बैठक को श्रीमती बबिता मैडम, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिलाध्‍यक्ष मुकेश राठौर, पी सी सी सचिव विकास सिंह, पूर्व अध्‍यक्ष सुरेन्‍द्र जायसवाल, नत्‍थुलाल यादव, सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, जिला उपाध्‍यक्ष धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, अशोक लोध, आरिफ खान, ओबीसी प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष गजानंद साहु, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, मनीराम साहु, मनहरण राठौर, रमेश जायसवाल, राजकुमार जोशी, अनुराग मोहितनाथ, सचिव डी आर  नेताम, संजीव अग्रवाल, संतोष यादव, शत्रुहन श्रीवास, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्‍वनी पटेल, सुरती कुलदीप, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्‍वर चौहान, पार्षद अनुज जायसवाल, बद्री किरण, रवि चंदेल, सुभाष राठौर, मस्‍तुल कंवर, गीता गभेल, नारायण कुर्रे, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, राजेन्‍द्र सूर्यवंशी आदि ने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिये । 

कार्यक्रम का संचालन श्‍याम सुंदर सोनी ने किया एवं आभार पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव ने व्‍यक्‍त किया । कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से हरीश परसाई, मनोज चौहान, रवि खुंटे, सुरेश पटेल, यशवंत चौहान, रम्‍हन दास, अनवर रजा, पुष्‍पा पात्रे, संजू पैकरा, द्रौपति तिवारी, शांता मंडावे, शशि अग्रवाल, माधुरी ध्रुव, चित्रलेखा चंद्रा, लक्ष्‍मी पटेल, शशि पटेल, कुंजबिहारी साहु, डॉ.रामगोपाल यादव, चंद्रकुमार निर्णजक, चंद्रकुमार पाण्‍डेय, राजकुमार ग्‍यानचंदानी, अवधेश लाठिया, अजय दिवान, उतरा अहिरवार, पांचो बाई, गणेश दास महंत, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, सोनू सिंह, मुन्‍ना खान, पवन चौहान, भीम लाल भैना, सत्‍यप्रकाश साहु, अनिरूद्ध तिवारी, रविशंकर बरेठ, अनिल कुमार सिंह, निर्मल साहु, प्रेमलाल साहु, पंचराम निराला, अमर सिंह कंवर, फरियाद अली रिजवी, लक्ष्‍मी यादव, रवि कुमार टोप्‍पो, सलमान रजा, सुखनंदन सोनकर, हीरालाल साहु, अमर सिह कंवर, बबलु खाण्‍डे, मोहन कुमार आदि उपस्थित थे । 

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में लाएं प्रगति – सीईओ

Published

on

बाला कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाएं आंगनबाड़ी भवन

गुणवत्तायुक्त कार्य निश्चित समय सीमा में पूर्ण करें

कोरबा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुबह जनपद पंचायत करतला में तथा दोपहर में जिला पंचायत सभागार में जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाले सभी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।

समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2024-26 के अंतर्गत प्रथम किस्त प्राप्त आवासों का 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत प्लिंथ लेवल निर्माण पूर्ण कर जियोटैगिंग कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण कार्य भी 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सीईओ ने कहा कि डीएमएफ एवं मनरेगा के अभिसरण से स्वीकृत सभी आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण ‘बाला कॉन्सेप्ट’ के आधार पर किया जाए, ताकि भवन बच्चों के सीखने के अनुकूल और आकर्षक बन सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में सीईओ जनपद पंचायत करतला वैभव कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत कोरबा खगेश निर्मलकर, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

Coal India Inter-Company Chess Tournament 2025–26 Concludes at SECL

Published

on

WCL Emerges Champion; SECL Finishes Runner-Up

Bilaspur/Korba. The Coal India Inter-Company Chess Tournament 2025–26, hosted by South Eastern Coalfields Limited (SECL), concluded successfully on 14 March 2026 at the Vasant Club in SECL’s Vasant Vihar Township, Bilaspur.

Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Technical/Operations), SECL, attended the closing ceremony as the Chief Guest.
The ceremony was also attended by Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL; Shri D. Sunil Kumar,

Director (Finance); Shri Himanshu Jain, Chief Vigilance Officer; Shri Ramesh Chandra Mahapatra, Director (Technical – Planning/Projects); representatives of various trade unions and senior officials of the company.

Addressing the gathering, Shri Jayakumar said that such sporting events not only provide a platform for healthy competition but also strengthen camaraderie, teamwork and mutual understanding among employees of Coal India’s subsidiary companies. He appreciated the enthusiasm, discipline and sportsmanship displayed by the participants and emphasized that participation and the spirit of fair play are as important as winning.

During the ceremony, the Chief Guest and other dignitaries felicitated the winning and runner-up teams.
Western Coalfields Limited (WCL) emerged as the champion of the tournament, while South Eastern Coalfields Limited (SECL) secured the runner-up position. Mahanadi Coalfields Limited (MCL) finished third.

The three-day tournament witnessed enthusiastic participation from teams representing all eight subsidiary companies of Coal India, along with participants from Singareni Collieries Company Limited (SCCL). Players displayed a high level of concentration, strategic thinking and competitive spirit throughout the competition.

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677