Connect with us

कोरबा

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कूदीं सीटू व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी

Published

on


कोरबा । कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष द्वय ग्रामीण व शहर सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल और सपना चौहान ने संयुक्त रूप से पत्र लिखते हुए कोरबा जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के समस्त जिला पदाधिकारियों व संगठन से जुड़े समस्त प्रकोष्ठों व विभागों के पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव 2024 में कोरबा लोगसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए इंडिया एलॉयंस के सभी घटक दलों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर व्यापक पैमाने पर प्रचार- प्रसार करने की अपील किया है।
जिलाध्यक्ष द्वय ने पत्र के माध्यम से जिले के समस्त पदाधिकारियों को अवगत कराया है कि अन्य राज्यों में केन्द्र की निरंकुश व राष्ट्रीय सम्पत्ति को व्यापक पैमाने पर निजी हांथों व कार्पोरेट जगत को हस्तांतरित करने की मंशा रखने वाली मजदूर विरोधी कार्यशैली की पोषक विगत दस वर्षों से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित भातीय जनता पार्टी को हासिए पर लाने व इंडिया घटक दलों व कांग्रेस पार्टी को प्रचंड मतो से विजयी बनाने का संकल्प लेकर अनेक प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कंधे से कंधा मिलाकर अपने क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। चूंकि छत्तीसगढ़ राज्य में केवल कांग्रेस और भाजपा ही दो प्रमुख दल चुनाव मैदान में हैं और अन्य राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय पार्टियां इससे अलग हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर सभी दल प्रमुखता के साथ इंडिया गठबंधन अथवा कांग्रेस को व्यापक पैमाने पर समर्थन दे रहे हैं। इस तरह का समथर्न दिए जाने के कुछ प्रमुख कारणों में केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी श्रम कानून – मजदूरों के लिए बनाए गए सभी श्रम कानूनों को खत्म कर दिया गया है और उनकी जगह चार श्रम संहिताएं थोप दी गई है। ये संहितायें मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी/वेतन तक से वंचित करती है और मालिकों को 12 घंटे तक मजदूरों से काम लेने का और उन्हें किसी भी समय रोजगार से निकालने का अधिकार देती है। पत्र में आगे लिखा गया है कि वर्तमान में केन्द्र में संचालित भाजपा सरकार की इस व्यवस्था से मजदूर फिर से बंधुआ गुलामी की जंजीर में जकड़ गए हैं। सरकारी कर्मचारियों के पेंशन फंड को सट्टा बाजार के हवाले कर दिया गया है और पुरानी पेंशन योजना को खत्म करके उन पर एक ऐसी नई योजना लाद दी गई है, जिसमें उनको जीवन निर्वाह योग्य पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। इस व्यवस्था से छतीसगढ़ के 4 लाख कर्मचारी इससे प्रभावित होने जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत 6.57 लाख से ज्यादा मजदूर, जिनमें संविदाकर्मी, ठेका मजदूर, आउटसोर्सिंग कर्मचारी और असंगठित क्षेत्र के मजदूर खास तौर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मध्यान्ह भोजन बनाने वाले मजदूर, सफाई कर्मचारी आदि को नियमित करने के चुनावी वादे पर आज राज्य की भाजपा सरकार ने चुप्पी साध ली है। पत्र में मोदी के वादे को लेकर लिखा गया है कि मोदी का वादा तो देश को आत्मनिर्भर बनाने का था, लेकिन उसकी अंधाधुंध निजीकरण और विनिवेशीकरण की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और देश की बहुमूल्य संपत्ति को कार्पोरेटों को सौंपने का काम किया है। वादा तो सबका विकास था, हकीकत में हो रहा है कार्पोरेटों का विकास। इन नीतियों से गरीब, और गरीब हुए हैं, जबकि देश के सबसे अमीर 10 लोगों का हमारी राष्ट्रीय आय के 57 प्रतिशत और कुल संपत्ति के 77 प्रतिशत पर कब्जा हो गया है। इस भारी आर्थिक असमानता के कारण वैश्विक पैमाने पर हमारा देश मानव विकास के हर सूचकांक पर पिछड़ गया है। दरअसल मोदी और भाजपा का लक्ष्य संपूर्ण विपक्ष को दबाकर एकदलीय तानाशाही स्थापित करना है। यह तिकड़मबाजी लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। चुनाव प्रचार में भाजपा एक बार फिर महिला शक्ति का जुमला फेंक रही है। यह ठीक वैसे ही है, जैसे शैतान कुरान की आयतें पढ़तें हुए तस्बीह के दाने और गुरियाँ फेरें। देश की जनता मोदी के सूर्पणखा की हंसी, पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड और कांग्रेस की विधवा जैसे शर्मसार कर देने वाले भाषणों को अभी भूली नहीं है। भारत के कुश्ती संघ के अध्यक्ष और मोदी के प्रिय भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह द्वारा देश की महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ सबूतों के साथ न्याय मांगने की गुहार करते हुए जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों की पुलिस द्वारा उन्हें बाल पकड़ खींचने और घसीटने के भयानक दृश्यों को देश की जनता भूली नहीं है। उन्नाव में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने वाला और उसके बाद पीड़िता के पिता को मार डालने वाला कुलदीप सेंगर भी मोदी की ही भाजपा का विधायक था। पत्र में आगाह किया गया है कि भाजपा का फिर से सत्ता में आने का मतलब होगा देश से भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों की विदाई और वर्ण व्यवस्था पर आधारित समाज की पुनर्स्थापना की ओर बढ़ना, जो भाजपा-आरएसएस की वास्तविक विचारधारा है। देश के संविधान में जिसका विश्वास नहीं है, उसे सत्ता में बने रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
मोदी और भाजपा है, तो भ्रष्टाचार और विश्वासघात है – आप सब भली भांति इस तथ्य से वाकिफ हैं कि छत्तीसगढ़ में सत्ता में फिर से आने के बाद भाजपा ने बेरोजगारी भत्ता देने और न्याय योजनाओं के जरिए आम जनता को राहत देने जैसी तमाम योजनाओं को एक झटके में बंद कर दिया है, क्योंकि वास्तव में वह संविधान में निहित कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के ही खिलाफ है। एक ओर तो देश में मोदी सरकार की तमाम गारंटियां फेल हो गई है, वही छत्तीसगढ़ में जिन गारंटियों को लागू करने का दिखावा किया जा रहा है, वह केवल चुनाव जीतने की तिकड़बाजी है। एक ओर तो राहत का दिखावा है, दूसरी ओर भूमि पंजीयन की दरें बढ़ाकर और शराब दुकानों में अहाते खोलकर और महंगी शराब बेचकर इन कथित राहत योजनाओं के जरिए आम जनता के जेब में आने वाले पैसों को लूटने की भी साजिश रच ली गई है। देश का अनुभव बताता है कि लोकसभा चुनाव के बाद इन कथित राहत देने वाली योजनाओं को समेट लिया जाएगा। साफ है कि जब तक सत्ता में भाजपा रहेगी, भ्रष्टाचार और आम जनता के साथ विश्वासघात भी जारी रहेगा। इसलिए जरूरी है कि मामूली वोटों सेे अल्प बढ़त के साथ राज्य में सरकार बनाने वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव में धूल चटाई जाएं और राज्य की सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में उसकी निर्णायक हार सुनिश्चित की जाएं।
वास्तव में यह चुनाव तुच्छ मतभेदों से ऊपर उठकर देश, लोकतंत्र और संविधान बचाने की एक बड़ी राजनैतिक लड़ाई है। इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए जरुरी है कि यथासंभव भाजपा विरोधी वोटों को बिखरने से रोका जाएं और सभी ताकतें उस राजनैतिक पार्टी को समर्थन दें, जो भाजपा को हरा सकने में सक्षम हो। छत्तीसगढ़ में यह ताकत केवल कांग्रेस पार्टी के पास है, जो भाजपा गठबंधन के विकल्प के रूप में उभर रही इंडिया समूह का हिस्सा है। अतएव राज्य स्तर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कोयला श्रमिक संघ (सीटू), ने आम जनता से अपील करते हुए उद्योग, रक्षा, संविधान रक्षा और इन सबसे ऊपर लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन विरोधी और सांप्रदायिक भाजपा को हराने और केंद्र में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट देने का निर्णय पार्टी स्तर पर लिया है।
अतएव आप समस्त पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए पत्र में कहा गया है कि संबंधित क्षेत्र में चुनाव प्रचार के समय जब भी निकलें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व सीटू के स्थानीय पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सदस्यों व पदाधिकारियों को भी अपने साथ अवश्य ले जाएं और सम्मानित मतदाताओं के साथ उनके विचारों को भी साझा करने की अपील करें जिसका एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाना हो।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा : महापौर रहते 15 साल पहले जोगियाडेरा में जिस सड़क को लखन ने बनवाई, अब वे ही उसे संवार रहे

Published

on

’स्लम बाहुल्य वार्ड स्थित जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती में होगें 90 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य’

’उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्य हेतु किया भूमिपूजन, तत्काल कार्य प्रारंभ कर पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुये नियत समय में कार्य पूरा करने के दिये निर्देश’

 ’स्लम बाहुल्य वार्ड स्थित जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती में होगें  90 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य’
 ’स्लम बाहुल्य वार्ड स्थित जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती में होगें  90 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य’

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के स्लम बाहुल्य वार्ड क्र. 18 स्थित जोगियाडेरा व पीपरापारा बस्ती में 90 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण का कार्य आज प्रारंभ किया गया, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने उक्त कार्य का भूमिपूजन किया तथा तत्काल कार्य प्रारंभ कर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान के देने के साथ ही समयसीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद चन्द्रलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

   जोगियाडेरा वह बस्ती है, जो पहले भी उपेक्षित था और अब भी उपेक्षित रहा, लेकिन लखन लाल देवांगन ने इस उपेक्षित स्लम बस्ती की सुध ली। 15 साल पहले जब वे महापौर थे तो उन्होंने उपेक्षित जोगियाडेरा में विकास की रोशनी बिखेरी और 15 साल बाद मंत्री के रूप में संवार रहे हैं।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र में किये जा रहे लगातार विकास कार्याे की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के वार्ड क्र. 18 स्थित जोगियाडेरा व पीपरापारा बस्ती में 90 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य होने जा रहा है, जिसका भूमिपूजन आज प्रदेश के उद्योग,  सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा किया गया, उन्होने कार्य हेतु विधिवत पूजा अर्चना की, भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण किया तथा कार्य प्रारंभ किये जाने के निर्देश अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को दिये। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें तथा नियत समय पर कार्य पूरा करायें। 

’मेरे महापौर कार्यकाल में बनी थी सड़क, आज हो रहा उसका जीर्णाेद्धार’

 इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती की यह सड़क मेरे महापौर कार्यकाल में बनाई गई थी, मुझे खुशी है कि आज 20-22 वर्ष बाद इस सड़क का जीर्णाेद्धार व डामरीकरण का कार्य मेरे द्वारा प्रारंभ कराया जा रहा है, मैं इसके लिये बस्तीवासियों को बधाई देता हॅूं तथा उन्हें विश्वास दिलाता हूॅं कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान अनिवार्य रूप से किया जायेगा। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है, हमारी सरकार खोखले वायदें नहीं करती तथा हमारे द्वारा जो भी वायदें किये जाते हैं, वह अवश्य पूरे होते हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हमारे छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों केा पूरा कर अपनी वचनबद्धता प्रदर्शित की है। उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह 15 वर्षाे तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे, प्रदेश में विकास की गंगा बहाई तथा विकास पुरूष के रूप में छबि अर्जित की, अब पुनः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जा रही है, राज्य के नागरिकों के दुख-दर्द दूर किये जा रहे हैं, उनकी समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है। 

हमने बनाया है-हम ही संवारेंगे 

वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि हमने छत्तीसगढ़ को बनाया है और हम इसे संवारेंगे, और यह नारा केवल कागज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में राज्य को संवारने, संजाने के प्रमाण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे  रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन जब कोरबा नगर निगम के महापौर थे, तब मेरे वार्ड की इन सड़कों का निर्माण किया गया था, अत्यंत शुभ दिन है कि आज इतने बर्षाे बाद उन्हीं के हाथों इस सड़क का जीर्णाेद्धार व सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, उन्होने कहा कि पूर्व में ऐसा भी समय था जब इसी वार्ड में 04 लाख रूपये का कार्य कराने के लिये एक वार्ड पार्षद के रूप में 08 माह तक संघर्ष करना पड़ा था, किन्तु आज सभी वार्डाे में करोड़ो के विकास कार्य बड़ी सहजता के साथ संपादित हो रहे हैं। 
    भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन व पार्षद चन्द्रलोक सिंह के साथ ही नारायण सिंह ठाकुर, प्यारेलाल साहू, एच.के.डेनियल, शिव चौहान, दीनू यादव, आशीष द्विवेदी, कृष्णा द्विवेदी, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, देवेन्द्र स्वर्णकार, चंदन मजूमदार, अनिल यादव, अजय महंत, समीर महंत, रामकुमारी मानसर, रामप्रसाद सिदार, बीना डेनियल, संतोष पटेल, सुनीता राव, पुष्पा श्रीवास, प्यारेलाल साहू, पावर दास महंत, बली यादव, ईश्वरी महंत, मूलचंद पटेल, चिंतामणी साहू, जोहन पटेल आदि के साथ काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर कोसाबाड़ी मंडल का भव्य आयोजन, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया स्मरण

Published

on

प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया लोकसेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प, स्वच्छता अभियान से दिया सामाजिक संदेश
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल परिसर में गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक जनों ने लोकमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्वेंशन हॉल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उनके लोककल्याणकारी जीवन, सुशासन, न्यायप्रियता और जनसेवा के अद्वितीय योगदान का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेश लांबा एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आयोजन की अध्यक्षता कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने की। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने शासन को जनकल्याण का माध्यम बनाया और धर्म, संस्कृति, शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उनका जीवन आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है।

वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और जनहित के अनेक कार्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका त्याग, सेवा और समर्पण आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए अनुकरणीय है।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में अनिल वस्त्रकार, सरस्वती पटेल, तेरस दास दीवान, गोपलाल राठिया, सरिता कौशिक, पवन सिन्हा, मदन गोपाल साहू, मोंटी पटेल, आशीष सूर्यवंशी, अमित पटेल, नारायण ठाकुर, बद्री वस्त्रकार, रितेश साहू, चंचला राठौर, सौरभ दुबे, भजन सिंह कंवर, बलदेव दीवान, मिलन दास, वीरेंद्र नायक, करन राजपाल, विवेक राजवाड़े, बसंत बैरागी, केया सेन, मधु मिश्रा, प्रकाश महंत एवं फिंगू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कोसाबाड़ी मंडल का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समाज निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने का प्रेरक अभियान बनकर उभरा।

Continue Reading

कोरबा

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Published

on

कोरबा। इतिहास प्रसिद्ध समाजसेविका, कुशल प्रशासक, न्यायप्रिय शासक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा रिसदी स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, सुशासन, जनसेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक, डॉ. मनोज कुमार झा, हेमंत मोहलीकर, बालकृष्ण ठाकुर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, कुलसिंह कंवर, सरजू अजय, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, संजीव शर्मा, संजय राठौर व मोंटी पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्श आज भी समाज को दे रहे नई दिशा : गोपाल मोदी

इस अवसर पर गोपाल मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने सेवा, सुशासन, न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाते हुए समाज में सशक्त नेतृत्व की मिसाल कायम की। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और जनहित के अनेक निर्माण कार्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

न्यायप्रियता और दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थीं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर – कैलाश नाहक

आरएसएस के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक ने कहा की अहिल्या बाई होल्कर जी राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में एक महान प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने अपने युवा काल में ही लाठी चलाना, तलवारबाजी, कूटनीति, विदेश नीति और शासन-प्रशासन की बारीकियों का गहन ज्ञान प्राप्त कर लिया था। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और न्यायप्रियता के बल पर उन्होंने समाज में एक आदर्श शासक के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। मुगलों और अंग्रेजों द्वारा खंडित एवं ध्वस्त किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण हेतु उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में 350 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उनका जीवन समाजसेवा, धर्म संरक्षण और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677