Connect with us

छत्तीसगढ़

मठ-मंदिरों और संपत्ति पर कांग्रेस की नजर’:कांकेर में अमित शाह बोले- मनमोहन सिंह ने कहा था संसाधन पर पहला हक माइनॉरिटी का

Published

on


रायपुर,एजेंसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के मठ मंदिरों पर कांग्रेस की नजर है। यहां का पैसा कहां जाने वाला है मनमोहन सिंह की बात याद करो, उन्होंने कहा था कि संसाधन, रेवेन्यू पर पहला अधिकार माइनोरिटी का है। हम कहते हैं कि पहला हक गरीबों, दलितों और आदिवासियों का है।

शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस को मिर्ची लगी है। मोदी जी ने उनके घोषणा पत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे कराने का निर्देश दिया तो प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी इसे स्पष्ट करें। क्यों करना है इस सर्वे को अमित शाह ने ये बातें कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के प्रचार के दौरान कही।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की चिंता है। इसलिए इनके नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंचे। ये सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। भाजपा के कार्यकाल में बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए।

आतंकवाद को समाप्त किया। कश्मीर से धारा 370 हटाया। देशभर से नक्सलवाद को खत्म किया आने-वाले दो से तीन सालों में छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। मोदी ने बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया। नरेंद्री मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी।

2 से 3 साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे- शाह
अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देश के कई राज्यों से नक्सलवाद का खात्मा कर चुकी है। दो से तीन सालों में छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।
रांची में आरजेडी और कांग्रेस की इंडि अलायंस की मीटिंग में कुर्सियां चलाई गईं, आपस में ही लाठियां भांज रहे हों,आपस में ही लड़ रहे हों, देश को क्या एकजुट रखेंगे।
मोदी जी ने नॉर्थ ईस्ट हो, असम हो, नक्सल एरिया हो, कश्मीर हो्, मेरे नेता नरेंद्र मोदी ने देश को अखंड बनाने का काम किया है।
हमने नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर लाने के साथ-साथ विकास का काम किया है। मैं भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार थी, आपने छत्तीसगढ़ को क्या दिया।
10 आदिवासी संग्रहालय स्वतंत्रता सेनानियों के बनाए- शाह
मोदी जी ने 200 करोड़ रुपयों से 10 आदिवासी संग्रहालय स्वतंत्रता सेनानियों के बनाए।
भूपेश बघेल और राहुल बाबा दोनों ने 24 हजार करोड़ बजट आदिवासियों के लिए रखा था, नरेंद्र मोदी ने 1 लाख 24 करोड़ करने का काम किया।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंची कांग्रेस- शाह
शाह बोले- वोट बैंक के कारण कांग्रेस के नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। 3 महीने में जो जनकल्याणी योजनाओं को पूरा करने का अंतर पूरे देश में किसी सरकार ने किया है तो उसका अंतर आपके सामने है। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लटका कर रखा ।
कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लटका कर रखा । राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं 4 दशक तक छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए क्या किया हमने आतंकवाद खत्म किया अब नक्सलवाद समाप्ति के कगार में है।
विष्णुदेव साय की सरकार में 90 से नक्सलवादियों मार गिराया, 123 गिरफ्तार हुए और 250 लोग सरेंडर किया। हम सब के अपने जीवन में 17 को देश ने एक दृश्य देखा 500 वर्षो बाद भगवान राम लला ने अपने जन्मदिवस अपने मंदिर में मनाया।
बिहार झारखंड तेलंगाना कई राज्यों से नक्सलवाद समाप्त किया। नक्सलियों से समर्पण करने की बात कहते हुए कहा कि समर्पण कर दे वरना ये लड़ाई जारी रहेगी। 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का इलाज फ्री कर दिया है।
500 वर्षों से टेंट में बैठे रामलला ने अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाया, जहां उनका सूर्यतिलक किया गया। मोदी ने बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया। मोदी जी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी है। कांग्रेस की 4 पीढिय़ों ने देश में शासन किया, लेकिन कांग्रेन ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया?
देश के 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया। अब आगे के लिए मोदी जी की गारंटी है कि 70 वर्ष से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का जम्मू-कश्मीर से क्या लेना देना है।
खडग़े जी, आपकी और राहुल बाबा की चाहे जो सोच हो लेकिन कश्मीर के लिए छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है। इस देश से नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है। छत्तीसगढ़ में 5 साल तक भूपेश बघेल की सरकार थी, नक्सलवादियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।
आपने हम पर कृपा की और विष्णुदेव को मुख्यमंत्री बनाया और 4 महीने में ही 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त किया गया, 123 लोग गिरफ्तार हुए, 250 लोगों ने सरेंडर किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

40 वर्ष की सेवा के बाद सहायक ग्रेड-2 एस के पाण्डेय सेवानिवृत्त

Published

on

जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभिनी विदाई
कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 सुरेश कुमार पाण्डेय अपनी सेवा के 40 साल पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। आज 01 जून 2026 को जनपद पंचायत कोरबा के सभागार में श्री पाण्डेय को सम्मान समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दे कर उन्हें सम्मानित किया गया और सेवानिवृत्ति पर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

जनपद पंचायत अध्यक्ष बीजमोती राठिया के मुख्य आतिथ्य, उपाध्यक्ष कौशिल्या कंवर एवं सीईओ खगेश निर्मलकर के विशिष्ट आतिथ्य में बाबू सुरेश कुमार पाण्डेय के लिए सम्मान समारोह/विदाई समारोह का आयोजन जनपद पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद सदस्य उषा दिनेश कुर्रे, चंद्रकांता कृष्णा राजपूत, किशन कोशले, रफीक मेमन (पप्पु), लेखाधिकारी गंगा प्रसाद वर्मा, सहायक लेखाधिकारी जयश्री अग्रवाल, महेश्वरी साव, सहायक ग्रेड-2 आर एस कंवर, सरिता सूर्यवंशी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने सुरेश कुमार पाण्डेय को सेवानिवृत्ति पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
सुरेश कुमार पाण्डेय का सम्मान

अतिथियों ने सुरेश कुमार पाण्डेय को मंचस्थ कराया और उन्हें फूल मालाओं एवं बुके, शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि जनपद पंचायत कोरबा से मुझे अपार स्नेह एवं अधिकारियों का भरपूर समर्थन मिला और मैंने यहां पूरे मनोवेग से अपना शानदार सेवा के 40 साल पूर्ण हंसी-खुशी के साथ पूर्ण किया। आज सेवानिवृत्ति पर मन बोझिल है, लेकिन यह शासन की सतत प्रवृत्ति है, 62 साल में सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है, लेकिन जनपद पंचायत कोरबा को जब भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उद्बोधन देते श्री पाण्डेय का गला रूंध गया और उन्होंने सभी का आभार जताया।
श्री पाण्डेय का अनुभव और कार्य करने की क्षमता हमें प्रेरणा देता है-सीईओ निर्मलकर

जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने कहा कि सुरेश कुमार पाण्डेय के कार्य करने की जीजिविषा और क्षमता को हमने परखा और देखा है। श्री पाण्डेय का कार्य करने का अनुभव और उनकी क्षमता हमेशा हमें प्रेरणा देती रहेगी। मैं पूरे जनपद पंचायत कोरबा की ओर से श्री पाण्डेय को उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
जनपद अध्यक्ष बीजमोती राठिया ने कहा कि श्री पाण्डेय हमेशा लोगों की सेवा और समय पर काम निपटाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उपाध्यक्ष कौशिल्या कंवर ने कहा कि पाण्डेय जी से जब भी काम पड़ा वे समय से पहले काम पूर्ण कर देते थे। ऐसे कर्मचारियों से जनपद पंचायत की छवि सुधरती है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के कामों को भी वे गंभीरता से समय पर पूर्ण करते थे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने उनकी सेवानिवृत्ति पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
पेंशनर्स संघ एवं पत्रकारों ने भी दी बधाई

पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष एस के शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री पाण्डेय सहित पत्रकार रामेश्वर ठाकुर, श्रीमती रेणु जायसवाल, हीरा राठौर, प्रीतम जायसवाल सहित अन्य पत्रकारों ने भी श्री पाण्डेय को बुके देकर बधाई दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार के वार्ड क्रमांक 01 से रामसिंह कंवर ने 223 वोटों से जीता पंच का चुनाव, सर्वाधिक 327 वोट किए हासिल

Published

on

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रजगामार के वार्ड क्रमांक 01 में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत सोमवार मत डाले गए। सुबह से मतगणना स्थल पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र में पंच प्रत्याशी के रूप में रामसिंह कंवर, यशोदा बाई राठिया और केवला बाई राठिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमें रामसिंह कंवर ने जीत हासिल की है। गहमागहमी के बीच हुए मतदान के बाद मतों की गणना शुरू हुई। जिसमें पंच प्रत्याशी रामसिंह कंवर प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुए। राम सिंह कंवर ने सर्वाधिक 327 वोट हासिल किए। प्रतिद्वंदी प्रत्याशी यशोदा बाई राठिया को 61 एवं केवला बाई राठिया को 104 वोट मिले।

इस तरह रामसिंह कंवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी से 223 वोट के भारी अंतराल के साथ जीत हासिल की है। जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रजगामार सरपंच हरि सिंह राठिया के समर्थक पंच की भारी मतों से जीत से वार्ड में जश्न का माहौल शुरू हो गया। वार्ड में कुल 563 मतदाता थे। जिसमें 502 मतदाताओं ने वोट डाले।विधि मान्य मत की संख्या 492 रही। 10 वोट निरस्त हुए।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

Published

on

आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण

कोरबा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जनगणना का कार्य पूरी सफलता के साथ पूर्ण कर लिया गया है।
जिले के सभी 06 नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम कोरबा के 07 जोनों, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा एवं बांकीमोंगरा तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला सहित सभी 12 तहसीलों (कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका एवं अजगरबहार) में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच.एल.बी.) की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत डेटा संग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

पहली डिजिटल जनगणना तकनीक का हुआ सफल प्रयोग

यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसके अंतर्गत प्रगणकों द्वारा फील्ड में जाकर कुल 33 प्रमुख बिंदुओं (भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री का प्रकार, खाद्यान्न, टीवी, इंटरनेट, मोबाइल, कार की उपलब्धता आदि) से संबंधित जानकारी सीधे ‘‘एचएलओ ऐप’’ में दर्ज की गई। डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रगणकों द्वारा दर्ज किया गया डेटा रियल-टाइम में सुपरवाइजरों की आईडी में सिंक हुआ, जिसे पूरी सतर्कता के साथ सत्यापित कर मुख्य सर्वर पर भेज दिया गया है। डिजिटल माध्यम से कार्य होने के कारण अब डेटा प्रोसेसिंग तीव्र गति से होगी, जिससे विकास कार्यों के लिए आवश्यक आंकड़े सरकार को शीघ्र उपलब्ध हो सकेंगे। आंकड़े भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे।
अधिकारियों की निगरानी में हुआ उत्कृष्ट कार्य
आशुतोष पाण्डेय, प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत 07 जोनों की सटीक निगरानी के कारण पूरे राज्य में नगर पालिक निगम कोरबा ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण किया। इस प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा जनगणना कार्य को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने में प्रथम स्थान पर रहा।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला जनगणना अधिकारी द्वारा इस पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की गई। कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी 24 चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों पर सतत निगरानी रखी गई। सभी तहसीलदारों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा जिले में जनगणना के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से समन्वय स्थापित कर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपन्न कराया।
जिला कोरबा के लिए अधिकृत राज्य नोडल अधिकारी बैद्यनाथ द्वारा विभिन्न चार्जों में फील्ड कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तकनीकी शंकाओं एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।
मानव संसाधन और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट समन्वय
जिले में फील्ड स्तर पर रिजर्व सहित कुल 2,215 प्रगणक एवं 376 सुपरवाइजर, अर्थात कुल 2,591 जनगणना कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता एवं सतत परिश्रम से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन कार्मिकों ने प्रत्येक ग्राम, वार्ड एवं मोहल्ले में घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलित की, जिसके परिणामस्वरूप हाउस लिस्टिंग एवं आवास गणना (एच.एल.बी.) का कार्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सका। फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने भीषण गर्मी और भौगोलिक चुनौतियों का सामना करते हुए जिले के कोने-कोने तक पहुंचकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।
कलेक्टर ने दी बधाई एवं जताया आभार
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जिले में कुल 2,078 एच.एल.बी. में कार्यरत सभी 2,591 प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं 24 चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार, जोन कमिश्नर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी) तथा पूरी प्रशासनिक टीम को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय-सीमा के भीतर और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने पर हार्दिक बधाई दी है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधियों को भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान के लिए बधाई प्रेषित की गई तथा उनका आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही उन्होंने जिले के उन 10,669 परिवारों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सजगता एवं नागरिक कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए ‘‘स्व-गणना’’ के माध्यम से पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677