Connect with us

छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के बर्थडे पर बीजेपी-कांग्रेस का कार्टून-वार:​​​​​​​BJP सोशल मीडिया सेल के नेताओं ने कसा तंज, पलटवार में धनंजय बोले- ये RSS की सीख

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में जन्मदिन के मौके पर भी सियासी तकरार देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर तंज कसा है।

बीजेपी सोशल मीडिया टीम के इस कारनामे को कांग्रेसी प्रवक्ताओं ने आरएसएस की मानसिकता बताया है। कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि, विरोध करना एक बात है, लेकिन जन्मदिन जैसे मौके पर इस तरह की भाषा और कार्टून संस्कृति बेहद शर्मनाक है।

बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर आईटी सेल ने ये पोस्ट किया है।

बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर आईटी सेल ने ये पोस्ट किया है।

किस पोस्ट पर बवाल हुआ है

बीजेपी के एक्स पेज छत्तीसगढ़ बीजेपी में 11.35 बजे एक कार्टून पोस्टर पोस्ट किया गया। इस पोस्टर में कैप्शन लिखा था कि, छत्तीसगढ़ को ATM बनाकर घोटाले से लूटने वाले ठगेश जी को Happy Birthday….। इस पोस्ट में बीजेपी नेताओं ने कार्टून कैरेक्टर के हाथ में स्कैनर पकड़ाया है और उसे भू-पे स्कैनर… कमीशन ऑनली लिखा हुआ है।

बीजेपी सेल ने इस पर कमेंट भी लिखा है कि सारे घोटालेबाज मित्र, मेरे जन्मदिन पर कमीशन इसी पर भेज दें, यहां ED न आ जाए, इसलिए मैं दिल्ली में जन्मदिन मनाऊंगा। बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर इस पोस्टर पर कमेंट्स की झड़ी लगी है। कांग्रेस नेता इस पोस्टर को देखने के बाद बीजेपी नेताओं पर टिप्पणी कर रहे है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर

बीजेपी नेता ओछी राजनीति कर रहे- धनंजय

उधर कांग्रेस नेताओं ने इसे बीजेपी की ओछी राजनीति बताते हुए पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि, भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए।

बीजेपी के पास जनता को दिखाने लायक कोई काम नहीं है, इसलिए वे कार्टून और फर्जी प्रोपगेंडा का सहारा लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब आरएसएस की वही सोच है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी को व्यक्तिगत स्तर पर नीचा दिखाना राजनीति का हिस्सा बना दिया जाता है।

हर उत्सव और आयोजन पर छिड़ेगा पोस्टर वार

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि चुनावी साल में दोनों दल हर मौके को प्रचार और तंज के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। भूपेश बघेल पर बीजेपी की यह कार्टूनवार सीधे-सीधे कांग्रेस की छवि को कमजोर करने की कोशिश है।

वहीं कांग्रेस इस बहाने बीजेपी पर आरएसएस एजेंडा थोपने का आरोप लगाकर अपने नेताओं के पक्ष में माहौल बनाने की रणनीति अपना रही है। कुल मिलाकर, बर्थडे की इस राजनीति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की सियासत में अब हर उत्सव और आयोजन विपक्षी हमले का नया मैदान बनता जा रहा है।

सोशल मीडिया में टिप्पणी का यह पहला मामला नहीं

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कार्टून वार पर दोनों दल तब आमने-सामने आए थे, जब सीएम विष्णुदेव साय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तुलना जानवरों से कर दी गई थी। प्रदेश के राजनीतिज्ञों ने इस प्रकार की टिप्पणी को बिलो ऑफ द लाइन बोला था। अब देखना यह है, कि विवाद किस तरह से आगे बढ़ेगा।

पूर्व में आईटी सेल की टीम ने ये पोस्टर जारी किए थे।

पूर्व में आईटी सेल की टीम ने ये पोस्टर जारी किए थे।

पूर्व में आईटी सेल की टीम ने ये पोस्टर जारी किए थे।

पूर्व में आईटी सेल की टीम ने ये पोस्टर जारी किए थे।

पूर्व में आईटी सेल की टीम ने ये पोस्टर जारी किए थे।

पूर्व में आईटी सेल की टीम ने ये पोस्टर जारी किए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती पर साहू समाज ने निकाली शोभा यात्रा

Published

on

माता कर्मा संपूर्ण मानवता के लिए भक्ति, त्‍याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति -पूर्व मंत्री अग्रवाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने ध्वजा लेकर शोभा यात्रा में सहभागिता की तथा प्रतिभागियों के साथ कुछ दूरी तक पैदल चलकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और भक्त माता कर्मा के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा समाज में सामाजिक समरसता, प्रेम और सौहार्द्र की प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें आपसी भाईचारे, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को उनके बताए आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है, जिससे समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूती मिले।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि माता कर्मा केवल साहु समाज की ही नहीं, वरन संपूर्ण मानवता के लिए भक्ति, त्‍याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति है । माता कर्मा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्‍ची श्रद्धा और अटूट विश्‍वास से ईश्‍वर को भी  वश में किया जा सकता है । उनकी भक्ति की शक्ति ही थी कि स्‍वयं भगवान जगन्‍नाथ को उनके हाथों की खिचड़ी खानी पड़ी । उन्होंने सभी से आह्वान किया कि भक्त माता कर्मा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव, सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष बालाराम साहू, गिरधारी साहू, कांग्रेस कोरबा जिला शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, साहू समाज के तहसील अध्यक्ष पालूराम साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा उपस्थित रहे।

माता कर्मा जयंती को विशेष यादगार बनाने के लिए समाज के उत्साही युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें स्वेच्छा से बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर रक्तदान कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने इस आयोजन के लिए भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किया और कहा कि जरूरतमंदों को जीवनदान देने के लिए यह शिविर स्वतः समाज सेवा का अनुपम उदाहरण है।

Continue Reading

कोरबा

नौकरी के नाम पर ₹70,000 की ठगी और जातिगत प्रताड़ना, के.सी.सी. कंपनी के अधिकारियों पर FIR दर्ज

Published

on

कोरबा/हरदीबाजार। एसईसीएल (SECL) दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कंपनी के.सी.सी. (KCC) के अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी मारपीट और जातिगत अपमान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरदीबाजार पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

घटना का विवरण

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार चैतन्य और दीपक सिंह कंवर निवासी हरदीबाजार ने आरोप लगाया है कि उन्हें के.सी.सी. कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर चपरासी रामप्रताप पटेल ने ₹70,000 की अवैध वसूली की थी ।

25 फरवरी 2026 को जब पीड़ित अपना बकाया पैसा वापस मांगने कंपनी कार्यालय पहुंचे तो वहाँ मौजूद मैनेजर विकास दुबे रामप्रताप पटेल और रवि सिंह ने पैसे लौटाने के बजाय पीड़ितों के साथ अभद्रता की पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जातिगत गालियां चमार/आदिवासी देकर अपमानित किया गया और बेरहमी से मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया ।

कानूनी कार्यवाही FIR No. व धाराएं

प्रशासनिक दबाव और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है:-

  1. BNS धारा 318(2):- धोखाधड़ी पैसे लेकर नौकरी न देना ।
  2. BNS धारा 115(2) व 296:- स्वेच्छा से चोट पहुँचाना और अश्लील गाली-गलौज ।
  3. BNS धारा 3(5):- सामूहिक रूप से अपराध को अंजाम देना ।
  4. SC/ST एक्ट धारा 3(1)(ध):- सार्वजनिक रूप से जातिगत अपमान और प्रताड़ना ।

मैनेजर विकास दुबे का विवादित इतिहास

हैरानी की बात यह है कि आरोपी मैनेजर विकास दुबे के विरुद्ध पूर्व में भी 26 से अधिक शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्थानीय थानों में लंबित हैं भू-विस्थापितों और ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन के संरक्षण के कारण अब तक इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों ने मांग की है कि पुरानी शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए ।

पीड़ितों की मांग

हम गरीब और अनुसूचित वर्ग के लोग हैं हमारी जमीनें SECL ने ली हैं हमें हक मिलना चाहिए था लेकिन यहाँ रसूखदार हमें लूट रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं हमारी मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो ।

Continue Reading

कोरबा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से, सर्वप्रथम सीएम विष्णुदेव को पाती भेंटकर किया गया आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ

Published

on

कोरबा-बांकीमोगरा। श्रीराम काज के आयोजक श्री बजरंगली के आशीर्वाद एवं हनुमान भक्त धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन 28 मार्च से कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में शुरु होने जा रहा है। आयोजन समिति ने परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस शुभ कार्य की पाती भेंटकर आमंत्रण संदेश के वितरण का शुभारंभ कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन समिति की ओर से विधिवत रुप से सादर आमंत्रित करते हुए दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का आग्रह किया गया है।

बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले सादर आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य व ऐतिहासिक बनेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन रहेगा। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।

जिपं अध्यक्ष पवन सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत कार्यक्रम के संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक बनाया गया है। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677