कोरबा
बालको ने 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
दुनिया को सभी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है बालको- राजेश कुमार

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने 75वां गणतंत्र दिवस बालको स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह की शुरूआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार के ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अनुशासित मार्च पास्ट की सलामी ली। ग्रांउड में शांति और स्वतंत्रता के प्रतीक के लिए गुब्बारे भी हवा में छोड़े गए। सीईओ राजेश ने बालको द्वारा हासिल किए गए सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी दोहराया और सभी से विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह किया। बालको और टाउनशिप की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले सुरक्षाकर्मियों ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। 15 स्कूलों के लगभग 1700 बच्चों ने पी.टी. ड्रिल, परेड, नृत्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की। दर्शकों ने राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और विविधता का जश्न मनाते हुए बालको के प्रचालन क्षेत्र के पास के स्कूलों के जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों का भी आनंद मिला। कार्यक्रम का आकर्षण देश की आत्मनिर्भरता के लिए बालको की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का जीवंत प्रदर्शन था। समुदायों के साथ एक संयुक्त उत्सव में बालको के पॉटलाइन, पॉवर प्लांट, लॉजिस्टिक्स, एफ.एल.ए. और सीएसआर कार्यों सहित विभिन्न व्यावसायिक कार्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली मनोरम झांकियाँ प्रस्तुत की। आकर्षित रूप से डिजाइन की गई झांकियां बालको के संचालन के विविध पहलुओं को प्रस्तुत करने के साथ ही समुदायों को सशक्त बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित कर रही थी। सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए बालको टाउनशिप में सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बालको के डॉग स्क्वाड को विशेष रूप से सराहा गया। संकल्प, नैतिकता और ईमानदारी के मूल्यों पर जोर देते हुए और सामूहिक प्रगति के प्रति बालको के समर्पण को दोहराते हुए सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम अपनी वृद्धि और विकास की यात्रा के बीच औद्योगिक कौशल, पर्यावरण प्रबंधन और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम कर्मचारियों और समुदायों के विकास को महत्व देते हैं और दुनिया को सभी के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
चार विद्यार्थियों को मिला नगर गौरव पुरस्कार

समारोह में बालकोनगर क्षेत्र में संचालित सेंट्रल बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 10 हजार रुपए नगद तथा कक्षा 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा लैपटॉप प्रदान कर उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परेड प्रस्तुतियों और झांकियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालको अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यवसाय के साझेदार, विभिन्न श्रमिक संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बालकोनगरवासी कार्यक्रम में मौजूद थे। बालको के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा पाण्डे ने गंणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किये सीईओ ने
गणतंत्र दिवस उत्सव के उपरांत बालको के सीईओ बालको अस्पताल गए। जहां उन्होंने समुदाय के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए मरीजों के बीच फल वितरित किए।

कोरबा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई
आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही
कोरबा। ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी को वस्तुस्थिति का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। संबंधित अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन एवं स्थल स्तर पर उपलब्ध जानकारी के परीक्षण उपरांत घटना से संबंधित वस्तुस्थिति स्पष्ट हुई है। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सामने आई चुनौतियों के निराकरण हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 08 जून 2026 की रात्रि लगभग 8ः30 बजे ग्राम लामपहाड़ में एक बाइक दुर्घटना की सूचना सेक्टर मेडिकल ऑफिसर लेमरू को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा उपलब्ध आपातकालीन संसाधनों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान लेमरू स्थित 108 एम्बुलेंस पूर्व से एक रेफर मरीज को कोरबा पहुंचाने के कार्य में लगी हुई थी तथा ड्यूटी अवधि पूर्ण होने एवं आवश्यक मानव संसाधन की अनुपलब्धता के कारण समय पर दुर्घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी।
जांच में यह भी पाया गया कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन संबंधित एजेंसी द्वारा किया जाता है। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में अवस्थित 108 एम्बुलेंस की आवश्यकता पड़ने पर कॉल कंन्ट्रोल सेंटर रायपुर को कॉल करने पर कोरबा में पॉयलेट को सीधे कॉल लगने की सुविधा नहीं है। पॉयलेट के निजी नम्बर पर कॉल किया जाता है। नेटवर्क सम्बन्धी समस्या के कारण कॉल कनेन्ट नही हो पाता है जिससे तत्कालीन अवधि में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सेक्टर प्रभारी द्वारा तत्काल 108 सेवा के जिला समन्वयक से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया गया। लेमरू क्षेत्र में नेटवर्क संबंधी बाधाओं तथा द्वितीय व तृतीय पाली में डयूटी करने हेतु पर्याप्त पायलट एवं ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की उपलब्धता नहीं होने से आपातकालीन सेवा संचालन में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हुईं।
दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को तत्पश्चात 112 वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू लाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसे मृत पाया गया। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित रखकर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।
जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ है कि 108 एम्बुलेंस सेवा एक सतत (24×7) आपातकालीन सेवा है, जिसके सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक शिफ्ट में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होना आवश्यक है। संबंधित एजेंसी द्वारा तीनों पालियों के लिए पृथक-पृथक पायलट एवं ईएमटी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 108 संजीवनी एक्सप्रेस के जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में संचालित नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस के लिए तीनों शिफ्टों में पृथक पायलट एवं ईएमटी की नियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु उप संचालक (108), संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम प्रारंभ कर दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास जारी है।
कोरबा
मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित
मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,
प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना
कोरबा। जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाषयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सहायक संचालक मछली पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने तथा अपराध सिद्ध होने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत 25 हजार रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका संबंध किसी नदी-नाले से नहीं है और उनके अतिरिक्त जलाशय जिनमें केज कल्चर का कार्य किया जा रहा है, उनमें मत्स्य अधिनियम लागू नहीं होंगे।
कोरबा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक 16 को
कोरबा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 के संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में दोपहर 01 बजे आयोजित की गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
