Connect with us

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा का वार्षिकोत्सव-अद्वितीय-यूनिक में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Published

on

सामुहिक नृत्य में राष्ट्रभाव और प्रदेशों की संस्कृति की दिखी महक
शिक्षा के साथ प्रतिभा विकास के लिए वार्षिकोत्सव से बच्चों को मिलता है मंच-एसपी विजय कुमार पाण्डेय


कोरबा/मड़वारानी।
24 दिसम्बर को संध्या 5.00 बजे जिले का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग अवार्डेड सीबीएसई अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों एवं दर्शकों का ऐसा मनमोहा कि कार्यक्रम में तीन घंटे तक दर्शक दीर्घा खचाखच भरा था।


वार्षिकोत्सव में जांजगीर-चाम्पा के पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले ही पहुंच गए थे और पहले विद्यालय और परिसर में विकसित आक्सीजोन/गार्डन का निरीक्षण किया। बंजर जमीन में स्वर्ग उतारने के लिए श्री पाण्डेय ने लायन राजकुमार अग्रवाल एवं लायन सदस्यों की जमकर तारीप की। सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लासेस देखकर भी प्रभावित हुए। कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बच्चों, अभिभावकों एवं दर्शक दीर्घा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, बौद्धिक विकास जरूरी है और वार्षिकोत्सव से बच्चों को प्रतिभा विकास के लिए एक बड़ा मंच मिलता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त विद्यालय का लाभ उठाएं और अच्छे से पढ़-लिख कर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करें।
गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में देश के जानेमाने समाजसेवी एवं द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स एमडी 3233 के मल्टीपल काऊंसिल चेयरमेन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह विशेष रुप से उपस्थित हुए और बच्चों को टिप्स देने के साथ कहा कि शिक्षा का यह प्रकल्प हजारों ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवारने के लिए एक आधार स्तंभ साबित हो रहा है। यह विद्यालय लायनिज्म का एक अद्भूत उदाहरण है।
गेस्ट आफ ऑनर के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि लायन राजकुमार अग्रवाल वे व्यक्तित्व हैं, जो ठान लेते हैं, पूरा करके दिखाते हैं। इस विशाल प्रांगण में बच्चों का विशाल समूह स्वर्णीम भविष्य की ओर ईशारा करते दिख रहे हैं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति में उनका प्रयास दिखता है। प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने कहा कि बच्चों की अद्भूत प्रतिभा देख कर वे प्रभावित हैं। शिक्षा के लिए इस तरह का बेहतर वातावरण देना कोई कम बड़ी बात नहीं है। द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पवन मलिक ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को विद्यालय प्रबंधन उच्च शिक्षा के लिए भी सहयोग कर रहा है, इसलिए प्यारे बच्चों! खूब पढ़ाई करो और उच्च शिक्षा के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम को पीडिजी एमजेएफ लायन बसंत मिश्रा, एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी, रिजन चेयरमेन लायन कैलाश गुप्ता, जोन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्र्रवाल ने संबोधित करते हुए विद्यालय की नींव से लेकर 8 साल के विकास से परिचित कराया और कहा कि ग्रामीण बच्चों की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश तक पहुंचाने के लिए हमारे अध्यापकगण कड़ी मेहनत करते हैं, इसी का प्रतिफल है कि कम समय में ही हमारे बच्चे 10वीं, 12वीं बोर्ड में टॉप टेन में स्थान हासिल कर रहे हैं, स्पोर्ट्स में देश और प्रदेश में कई गोल्डमेडल हासिल किए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यालय की अलग पहचान है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन प्रतियोगिता में हमारा विद्यालय पूरे जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया और 5 स्टार रैकिंग प्राप्त हुई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी ने विद्यालय की एक्टीविटिस के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ किया और राजगीत अरपा पैरी… गा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सामूहिक नृत्य एवं गीत से बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। घंटों तक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेरी और अपने नृत्य संगीत से राष्ट्रभाव जागृत करते हुए छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृृतिक महक को उजागर किया और गणेश वंदना से आध्यात्मिक भाव से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कई लायन दिग्गज, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, बच्चे एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभाओं का सम्मान

एक पखवाड़े तक चले नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता पुलिस लाईन को एसपी विजय कुमार पाण्डेय सहित अतिथियों ने 11 हजार का नकद पुरूस्कार, शिल्ड देकर सम्मानित किया, वहीं रनरअप रही सकरेली टीम को 5100 का नकद पुरूस्कार सहित रनरअप का शिल्ड प्रदान किया। विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभाओं से आकर्षित करने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विद्यालयीन टीम को भी सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने लगाए पौधे

कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित अतिथियों ने जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पाण्डेय, गेस्ट ऑफ ऑनर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुसदन पुसरी, वीडिजी द्वितीय लायन पवन मलिक, विद्यालय के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल, पीडिजी लायन बसंत मिश्रा, लायन राजेन्द्र तिवारी, प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी सहित सभी अतिथियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आक्सीजोन देखकर अतिथि काफी प्रभावित हुए।

अतिथियों का स्वागत फूल एवं तिलक से


मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पाण्डेय को बच्चों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर


राजगीत का सभी ने खड़े होकर सम्मान दिया


अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मान


बच्चों ने स्ट्रूमेंट ऐसी धून बजाई कि परिसर रोमांचित हो उठा और तालियां बज उठीं

बच्चों के सामूहिक सांस्कृतिक प्रदर्शन से राष्ट्रभाव का जागरण, राज्यों की सांस्कृतिक झलक

अतिथियों ने विद्यालय का किया निरीक्षण:सुविधाओं की प्रशंसा


मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पाण्डेय को विद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने निरीक्षण कराया। स्मार्ट क्लासेस एवं विद्यालय में उपलब्ध संसाधन देखकर एसपी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने प्रबंधन द्वारा विकसित किए गए ऑक्सीजोन, गार्डन देखकर कहा-यहां तो स्वर्ग सा नजारा है। उन्होंने विशाल खेल का मैदान और विद्यालय का विशाल प्रांगण एवं विज्ञान गार्डन देखकर रोमांचित हुए।


विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनकी प्रतिभा विकास में सहयोग करने वाले अभिभावकों का भी सम्मान किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

Published

on

प्रदेश कार्यालय की सौगात दे कर अखबार वितरकों को दिया आपने नया हौसला-रामरक्षा सिंह

कोरबा। 29 मार्च को अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश कार्यालय वार्ड क्र. 15, न्यु पानी टंकी टी पी नगर कोरबा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बाहर प्रवास के कारण उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल कोरबा के विकास को नया आयाम दिया और इसका कोई विकल्प नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पार्षद सुखसागर निमर्लकर, पूर्व पार्षद अविनाश बंजारे, अखबार वितरक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल मंचस्थ थे और सभी ने अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। समापन समारोह के बाद उपस्थित संघ के सदस्यों ने एकता का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला इकाई एवं राष्ट्रीय स्तर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने उनके निवास स्थान पहुंचे और कार्यालय की सौगात देने पर श्री अग्रवाल का आभार जताया। रामरक्षा सिंह ने कहा -छोटी इकाई को बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति की समृद्धि हो, ऐसी आपकी सोच अद्भूत है। हम आपके प्रति हमेशा आभारी रहेंगे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने कहा कि आप भी प्रदेश में अखबार कल्याण मंडल का गठन करने का प्रयास अपने स्तर पर करेंगे, क्योंकि सत्ता पक्ष अपना काम करता है, जो नहीं होता, उसके लिए विपक्ष दबाव बनाता है और समन्वित प्रयास से कार्य सफल होता है। इस अवसर पर अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया।

Continue Reading

कोरबा

चलो बचपन की ओर: 12 अप्रैल को महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम- बचपन की टिकिट

Published

on

जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए फूर्सत के पल नहीं, इसलिए महिलाओं के लिए खुशी के चार-पांच घंटे खास कार्यक्रम-सरोज पाण्डेय
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी-सहेली महिला समूह द्वारा 12 अप्रैल को अशोक वाटिका के सुरम्य वादियों में महिलाओं के लिए खास कार्यक्रम होने जा रहा है। अपराह्न 4.00 बजे से अशोक वाटिका में जिले की महिलाओं के लिए बचपन की टिकिट-एक अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक और पूर्णत: सामाजिक कार्यक्रम है और मुख्य रूप से बचपन में खेले जाने वाले खेल होगा और 18 से 25 एवं 25 से ऊपर उम्र की महिलाओं के लिए ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जो हम बचपन में खेलते थे।

प्रेस से खास संवाद कार्यक्रम में सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि जीवन की आपाधापी में महिलाओं के पास स्वयं के लिए समय नहीं बचता और इस कार्यक्रम के जरिए हम महिलाओं को बचपन की यादों में ले जाने के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, ताकि मोबाईल से दूर कुछ घंटे सामूहिक रूप से महिलाएं अपने लिए जी सकें। यह विशुद्ध रूप से रचनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम है और सभी महिलाएं इसमें सादर आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता में ऐसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसे हम बचपन में खेलते थे।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं या टीम को सरप्राईज गिफ्ट दिया जाएगा और हमें आशा है कि यह महिलाओं को पसंद भी आएगा। 5 सांत्वना पुरूस्कार भी रखे गए हैं। महिलाओं का पंजीयन कल से प्रारंभ हो जाएगा।

शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का अवसर देने के उद्देश्य से एक अनोखे कार्यक्रम “बचपन की टिकट” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मिलेगा बचपन जीने का मौका – सरोज पांडेय

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि सखी सहेली महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाला यह विशेष कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या में खुद को और अपने बचपन की खुशियों को कहीं पीछे छोड़ चुकी हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और अधिकांश समय मोबाइल व जिम्मेदारियों में व्यतीत हो जाता है। ऐसे में “बचपन का टिकट” एक ऐसा मंच बनेगा, जहां महिलाएं अपने बचपन के खेल, मस्ती और यादों को फिर से जी सकेंगी।

यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि मंच केवल पुरस्कार वितरण के लिए रहेगा और सभी खेलों को खेल भावना से खेलने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ पांच प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
बताया गया कि इस तरह का आयोजन इससे पहले दुर्ग में किया जा चुका है, जहां करीब 5000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। इसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा की महिलाओं को भी इस अनोखे अनुभव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना रहा। “बचपन का टिकट” — सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने का अवसर हैं।

Continue Reading

कोरबा

अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा 02 अप्रैल को

Published

on

कोरबा। मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का आयोजन 02 अप्रैल गुरुवार दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक हनुमान मंदिर प्रांगण, स्व. छोटेलाल जी अग्रवाल बताती बगीचा ग्राम बताती कोरकोमा कोरबा (छ.ग.) में किया गया हैं।

जिसमे राजबीर प्रसाद अग्रवाल (आर.बी ट्रेडर्स), राजकुमार अग्रवाल (सर्वमंगला कस्ट्रक्शन कंपनी) और भगवानदास अग्रवाल (छत्तीसगढ़ सेल्स कॉर्पोरेशन) के द्वारा अंचलवासियो सहित आसपास के ग्रामो से आयोजित विशाल भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण करने आमंत्रित किया गया हैं।
कोरबा जिले का लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार हमेशा सामाजिक, धार्मिक, मानवता की सेवा कार्यो में सदा अग्रणी पंक्ति में खड़ा रहता हैं। कोई भी जरूरतमंद आदमी कभी निराश नहीं हुआ। उनके द्वारा अनवरत कोई न कोई सामाजिक कल्याण हेतु कार्य किये जाते रहे हैं। स्व. श्री छोटेलाल अग्रवाल के सुपुत्र राजबीर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल किसी भी सामाजिक, धार्मिक, मानवीय कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677