कोरबा
सीएसपीजीसीएल कोरबा वेस्ट-1 और एकलव्य सुपर-50 ने जीता कोरबा बैडमिंटन लीग-2024 के पहले सीजन के चैंपियन का खिताब
महिला वर्ग में स्वाति सिंह व डॉ ज्योति श्रीवास्तव विजेता तो अशोक शर्मा व डॉ शिरीन लाखे की जोड़ी बनी 65 प्लस की चैंपियन
,
कोरबा। एकलव्य स्पोट्र्स एरिना के बैनर तले आयोजित कोरबा बैडमिंटन लीग-2024 के रोमांचक मुकाबलों में पहले सीजन के विजेताओं का फैसला हो गया। फाइनल में धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पुरुष में सीएसपीजीसीएल कोरबा वेस्ट-1 और 50 वर्ष से अधिक आयु पुरुष वर्ग में एकलव्य सुपर-50 की टीम ने कोर्ट में अपना दबदबा साबित करते हुए चैम्पियन के खिताब पर कब्जा कर लिया। इसी कड़ी में 30 प्लस महिला वर्ग में स्वाति सिंह, 50 प्लस महिला वर्ग में डॉ ज्योति श्रीवास्तव और 65 प्लस पुरुष वर्ग में अशोक शर्मा व डॉ शिरीन लाखे की जोड़ी ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सभी विजेता टीमों और खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन भी मौजूद रहे, जिन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
नगर निगम कॉलोनी निहारिका के मनोरंजन क्लब स्थित एकलव्य स्पोट्र्स एरिना में कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-1 (कोरबा बैडमिंटन लीग-2024) का तीन दिवसीय टूर्नामेंट आयोजित किया गया। रविवार 30 सितंबर की सुबह फाइनल मुकाबले खेले गए और शाम 7 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्रम-उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने एकलव्य स्पोट्र्स एरिना की इस पहल की सराहना करते हुए सीजन-1 के सफलतम आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इसके साथ ही मंत्री श्री देवांगन ने केबीएल- 2024 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में 30 प्लस पुरुष वर्ग जीतने वाली टीम सीएसपीजीसीएल कोरबा वेस्ट-1 का प्रतिनिधित्व कर रहे बैडमिंटन खिलाड़ी अविनेश पाठक, नरेंद्र कुमार उइके व सीमांत मिंज ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस ईवेंट में एकलव्य सुपरकिंग्स से अनुराग डे, जगदेव सिंह व ओमप्रकाश साहू की टीम रनरअप रही। 50 वर्ष से अधिक आयु पुरुष वर्ग में विजेता रहे एकलव्य सुपर-50 के खिलाडिय़ों डॉ संजय अग्रवाल, मनीष कुमार, भूषण राम उरांव व दलजीत सिंह भाटिया ने विजेता का पुरस्कार प्राप्त किया। इस ईवेंट में सीएम एंड एचओ की टीम रनर अप रही, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूर्यनारायण केशरी व डॉ प्रभात पाणिग्रही ने किया।
65 व 50 प्लस में इस जोडिय़ों ने कोर्ट में ढाया कहर
65 प्लस पुरुष वर्ग से वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाडिय़ों अशोक शर्मा व डॉ शिरीन लाखे की जोड़ी ने चैम्पियनशिप जीता और इस ईवेंट में सुधीर रेगे व जागेश सामंता की जोड़ी उपविजेता रही। 30 प्लस महिला वर्ग में श्रीमती स्वाति सिंह विजेता और श्रीमती भावना देशमुख उपविजेता रहीं। 50 प्लस महिला वर्ग में डॉ ज्योति श्रीवास्तव विजेता और श्रीमती स्वाति रेगे उपविजेता रहीं।
अन्नू थॉमस ने सुझाया था केबीएल-1 के इस यादगार ईवेंट का कांसेप्ट
विशेष उल्लेखनीय होगा कि अन्नू थॉमस ने केबीएल-1 के इस यादगार ईवेंट का कांसेप्ट पेश किया था। एकलव्य स्पोट्र्स एरिना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को सफल बनाने कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव गोपाल शर्मा व कोषाध्यक्ष डॉ शिरीन लाखे का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन, एकलव्य स्पोट्र्स एरिना के सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स, भूषणराम उरांव, डॉ दिनेश सोनी, अनुराग डे, नितिन गुप्ता, दलजीत सिंह भाटिया, जगदेव, ओम प्रकाश साहू, देव पैकरा, सुधीर रेगे, स्वाति रेगे, चीफ रेफरी सूर्यकांत ठाकुर, चेयर अंपायर अमरजीत व कुणाल राजवाड़े का अमूल्य योगदान रहा।
डॉ संजय अग्रवाल ने जताया आभार
एकलव्य स्पोट्र्स एरिना कोरबा के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने आयोजन सफल बनाने अपनी पूरी टीम के अथक परिश्रम व टूर्नामेंट में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने स्पर्धा के खिलाडिय़ों, केबीएल में हिस्सा लेने वाली टीमें प्रशासन-पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, कोरबा प्रेस क्लब, कॉर्पोट्र्स में सीएसपीजीसीएल, बालको, एनटीपीसी, एसईसीएल, स्वयंसेवी संस्था रोटरी क्लब समेत सभी को आयोजन का हिस्सा बनने पर आभार व्यक्त किया है।
कोरबा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की आवश्यक कार्रवाई
आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु की जा रही आवश्यक कार्यवाही
कोरबा। ग्राम लामपहाड़ में घटित सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तथ्यात्मक जांच कराई गई। जांच हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी को वस्तुस्थिति का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। संबंधित अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन एवं स्थल स्तर पर उपलब्ध जानकारी के परीक्षण उपरांत घटना से संबंधित वस्तुस्थिति स्पष्ट हुई है। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में सामने आई चुनौतियों के निराकरण हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 08 जून 2026 की रात्रि लगभग 8ः30 बजे ग्राम लामपहाड़ में एक बाइक दुर्घटना की सूचना सेक्टर मेडिकल ऑफिसर लेमरू को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा उपलब्ध आपातकालीन संसाधनों के माध्यम से तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान लेमरू स्थित 108 एम्बुलेंस पूर्व से एक रेफर मरीज को कोरबा पहुंचाने के कार्य में लगी हुई थी तथा ड्यूटी अवधि पूर्ण होने एवं आवश्यक मानव संसाधन की अनुपलब्धता के कारण समय पर दुर्घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी।
जांच में यह भी पाया गया कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन संबंधित एजेंसी द्वारा किया जाता है। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में अवस्थित 108 एम्बुलेंस की आवश्यकता पड़ने पर कॉल कंन्ट्रोल सेंटर रायपुर को कॉल करने पर कोरबा में पॉयलेट को सीधे कॉल लगने की सुविधा नहीं है। पॉयलेट के निजी नम्बर पर कॉल किया जाता है। नेटवर्क सम्बन्धी समस्या के कारण कॉल कनेन्ट नही हो पाता है जिससे तत्कालीन अवधि में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सेक्टर प्रभारी द्वारा तत्काल 108 सेवा के जिला समन्वयक से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया गया। लेमरू क्षेत्र में नेटवर्क संबंधी बाधाओं तथा द्वितीय व तृतीय पाली में डयूटी करने हेतु पर्याप्त पायलट एवं ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की उपलब्धता नहीं होने से आपातकालीन सेवा संचालन में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हुईं।
दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को तत्पश्चात 112 वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू लाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उसे मृत पाया गया। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित रखकर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।
जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ है कि 108 एम्बुलेंस सेवा एक सतत (24×7) आपातकालीन सेवा है, जिसके सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक शिफ्ट में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होना आवश्यक है। संबंधित एजेंसी द्वारा तीनों पालियों के लिए पृथक-पृथक पायलट एवं ईएमटी की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 108 संजीवनी एक्सप्रेस के जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में संचालित नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस के लिए तीनों शिफ्टों में पृथक पायलट एवं ईएमटी की नियुक्ति सुनिश्चित करने हेतु उप संचालक (108), संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम प्रारंभ कर दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास जारी है।
कोरबा
मछलियों के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित
मत्स्य आखेट पर रहेगा प्रतिबंध,
प्रतिबंधित अवधि पर मछली पकड़ने पर देना होगा 25 हजार रूपये जुर्माना
कोरबा। जिले में वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखकर उनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत जिले के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाषयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट कार्य 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सहायक संचालक मछली पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने तथा अपराध सिद्ध होने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत 25 हजार रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्रोत जिनका संबंध किसी नदी-नाले से नहीं है और उनके अतिरिक्त जलाशय जिनमें केज कल्चर का कार्य किया जा रहा है, उनमें मत्स्य अधिनियम लागू नहीं होंगे।
कोरबा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक 16 को
कोरबा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 के संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में दोपहर 01 बजे आयोजित की गई है। सर्व संबंधितों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
