कोरबा
कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में युवक का शव मिला:फोन नहीं उठाने पर पहुंचे परिजन, क्वार्टर में मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 वर्षीय मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया।

फोन न उठाने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
बताया गया है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे और रिटायरमेंट के बाद वे दूसरे मकान में चले गए थे। इमानुएल तांडी अक्सर इस क्वार्टर में आता-जाता था और कभी-कभी यहीं रुक जाता था। परिजनों को लगा कि वह क्वार्टर में ही सो रहा होगा।
जब कई बार फोन करने पर भी उसने जवाब नहीं दिया, तो परिजन क्वार्टर पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया, जहां इमानुएल मृत अवस्था में पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर इमानुएल के माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे। इमानुएल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इमानुएल तांडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कैमरामैन के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।


कोरबा
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्यवाही:सघन चेकिंग अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दिनांक 14.03.2026 को कोतवाली पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। सूचना प्राप्त हुई कि इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी अश्वनी यादव पिता स्व. छौवरा यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) को अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस के द्वारा गौ माता चौक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 50 लोगों पर कार्यवाही की गई। साथ ही चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।


कोरबा
SECL Invites Applications for 1,600 Apprentices; Application Process Begins from 17 March
Opportunities across engineering, management and technical disciplines
Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL), one of the largest coal-producing companies in India, has invited applications for the engagement of 1,600 apprentices for the year 2026–27. The apprenticeship training will be provided for a period of one year at SECL’s various underground and opencast mines as well as other establishments.
The initiative aims to provide industry-oriented practical training to young graduates and diploma holders from engineering, technical and general streams, enabling them to gain hands-on experience and enhance their future employment prospects.
As per the notification, 500 positions are available for Graduate Apprentices and 1,100 positions for Technician Apprentices. The opportunities are available in various disciplines including Mining, Civil, Electrical, Mechanical, Electronics & Telecommunication Engineering, as well as BBA, BCA, B.Com and B.Sc (Chemistry).

Notably, the highest number of positions—900—have been earmarked for Technician Apprentice (Mining Engineering), reflecting SECL’s focus on developing skilled manpower for the mining sector.
Discipline-wise Details of Apprentice Positions
Sl. No. Category of Apprentice Number of Positions
1 Graduate Apprentice (Mining Engineering) 200
2 Graduate Apprentice (Civil Engineering) 20
3 Graduate Apprentice (Electrical Engineering) 30
4 Graduate Apprentice (Mechanical Engineering) 30
5 Graduate Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 10
6 Graduate Apprentice (Administration – BBA) 25
7 Graduate Apprentice (Computer Application – BCA) 100
8 Graduate Apprentice (Commerce – B.Com) 50
9 Graduate Apprentice (Science – B.Sc Chemistry) 35
10 Technician Apprentice (Mining Engineering) 900
11 Technician Apprentice (Mining Survey) 40
12 Technician Apprentice (Civil Engineering) 40
13 Technician Apprentice (Electrical Engineering) 50
14 Technician Apprentice (Mechanical Engineering) 50
15 Technician Apprentice (Electronics & Telecommunication Engineering) 20
Total 1600
Interested and eligible candidates must first register on the NATS 2.0 portal (https://nats.education.gov.in/) and then apply online through the link available on the official SECL website (secl-cil.in). The online application process will remain open from 17 March 2026 to 31 March 2026.
For further details, candidates may refer to the detailed notification available on the SECL website under SECL Departments → Human Resource → HRD → Apprentice.


कोरबा
साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में की जाएगी 1600 अप्रेंटिस की भर्ती, 17 मार्च से आवेदन शुरू
इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों की विभिन्न ट्रेडों में मिलेंगे अवसर
बिलासपुर/कोरबा। देश की सबसे बड़ी कोल कंपनियों में शामिल साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने वर्ष 2026–27 के लिए 1600 अप्रेंटिस के प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण कंपनी की विभिन्न भूमिगत एवं ओपन कास्ट खदानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में एक वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य इंजीनियरिंग, तकनीकी एवं सामान्य स्नातक क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त हो सकें।

जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 500 पद तथा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 1100 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें खनन, सिविल, विद्युत, यांत्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग सहित बीबीए, बीसीए, बी.कॉम और बीएससी (केमिस्ट्री) जैसे विषयों के अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर उपलब्ध हैं।
विशेष रूप से टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) के लिए सर्वाधिक 900 पद निर्धारित किए गए हैं, जो खनन क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
क्र. अप्रेंटिस की श्रेणी पदों की संख्या
1 स्नातक अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) 200
2 स्नातक अप्रेंटिस (सिविल इंजीनियरिंग) 20
3 स्नातक अप्रेंटिस (विद्युत इंजीनियरिंग) 30
4 स्नातक अप्रेंटिस (यांत्रिक इंजीनियरिंग) 30
5 स्नातक अप्रेंटिस (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग) 10
6 स्नातक अप्रेंटिस (प्रशासन – बीबीए) 25
7 स्नातक अप्रेंटिस (कम्प्यूटर एप्लीकेशन – बीसीए) 100
8 स्नातक अप्रेंटिस (वाणिज्य – बी.कॉम) 50
9 स्नातक अप्रेंटिस (विज्ञान – बी.एससी, केमिस्ट्री) 35
10 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) 900
11 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन सर्वेक्षण) 40
12 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (सिविल इंजीनियरिंग) 40
13 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (विद्युत इंजीनियरिंग) 50
14 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (यांत्रिक इंजीनियरिंग) 50
15 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग) 20
कुल पद 1600
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार NATS 2.0 पोर्टल (https://nats.education.gov.in/) पर पंजीकरण करने के बाद एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (secl-cil.in) पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 17 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SECL की वेबसाइट के एसईसीएल विभाग → Human Resource → एचआरडी → Apprentice अनुभाग में उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
