छत्तीसगढ़
डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी पहाड़ी से गिरी चट्टान:मंदिर की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त, पेड़ गिरे, कोई जनहानि नहीं, बारूदी ब्लास्टिंग पर उठे सवाल
राजनांदगांव,एजेंसी। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी पहाड़ी से एक विशाल चट्टान खिसककर नीचे गिर गया। घटना 7 जुलाई की है। चट्टान के गिरने से कई पेड़ धराशायी हो गए। हादसे में रणचंडी मंदिर की ओर बनी करीब 500 सीढ़ियों का ऊपरी हिस्सा टूट गया।
स्थानीय निवासी मान बाई नेताम ने बताया कि सुबह बादल गरजने जैसी आवाज आई। उन्होंने बताया कि बचपन से यहां रह रहे हैं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं देखा। सौभाग्य से चट्टान दूसरी चट्टानों पर अटक गई, अन्यथा नीचे बसे घरों और रास्तों पर बड़ी घटना हो सकती थी। लोगों ने बारूदी ब्लास्टिंग से पहाड़ी की संरचना कमजोर होने की भी बात कही।

डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी पहाड़ी से एक विशाल चट्टान खिसककर नीचे गिर गया।
कोई जनहानि नहीं
वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र उइके ने बताया कि दर्शन मार्ग से गिरी चट्टान और पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी चट्टान को हटाया नहीं जा सकता, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। वन विभाग घटना की जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
हर साल लाखों श्रद्धालुओं के आने वाले इस तीर्थस्थल पर यह घटना श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। फिलहाल मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति का चुनाव चल रहा है, जिससे इतनी बड़ी घटना के बावजूद ट्रस्ट की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चट्टान गिरने से रणचंडी मंदिर जाने की सीढ़ियां टूटी है।
‘बारूदी ब्लास्टिंग से संरचना कमजोर’
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहाड़ी पर एक बड़ी चट्टान को हटाने के लिए की गई बारूदी ब्लास्टिंग से पहाड़ी की संरचना कमजोर हुई। इसके अलावा अवैज्ञानिक निर्माण, पत्थरों की कटाई और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई भी इस घटना के कारण माने जा रहे हैं।
लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पहाड़ी के संरक्षण के लिए प्रशासन, ट्रस्ट और पर्यावरण मंत्रालय को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। तभी मां बमलेश्वरी पहाड़ी की आस्था और उसका प्राकृतिक वैभव सुरक्षित रह पाएगा।
कोरबा
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
कोरबा। जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तथा पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
कोरबा
विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य को नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 05 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रारुप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन पर देखे जा सकते हैं।
विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में सम्पर्क कर सकते हैं।
कोरबा
481.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से 24 जुलाई तक कुल 481.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 499.3 मिलीमीटर, अजगरबहार 340.8, भैंसमा, 428.2, करतला 438.6, बरपाली 523.5, कटघोरा 485.7, दीपका 518.1, दर्री 598.6, पाली 517.4, हरदीबाजार 408, पोंड़ी-उपरोड़ा 506, और पसान तहसील में 511.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
