Uncategorized
जिला न्यायालय में भर्ती प्रकरण: पात्र अभ्यर्थियों को शपथ पत्र के साथ होना होगा उपस्थित
कोरबा। जिला न्यायालय कोरबा की स्थापना द्वारा जारी किये गये विज्ञापन क्रमांक 1813 दिनांक 12 जुलाई, 2023 भृत्य, फर्राश एवं दफ्तरी कम फर्राश तथा आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी (कलेक्टर दर) के पद के लिए अंतिम पात्र पाये गये समस्त अभ्यर्थी अपने योग्यता एवं आवेदन प्रारूप के साथ संलग्न दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में संलग्न निर्धारित प्रारूप में नोटरीकृत शपथ-पत्र के साथ आयोजित अभिवृत्ति व कौशल परीक्षा सह-साक्षात्कार में उपस्थित होंगे।
वेबसाइड korba.dcourts.gov.in में उपलब्ध अंतिम पात्र सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम एक से अधिक है, उनको केवल एक ही शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा ।
नोट- समस्त अभ्यर्थी शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप में सादे कागज में नोटरी से सत्यापित कराकर प्रस्तुत कर सकते है ।
कोरबा
बांकीमोंगरा क्षेत्र का निगरानी बदमाश धरम पुलिस के गिरफ्त में,,, 40 से अधिक अपराध दर्ज बांकी थाने में, इस बार कर दी 40 लाख का लोहा चोरी….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोंगरा :- कुछ माह पहले दिनांक 17 फरवरी को प्रार्थी अनीश कुमार सिंह पिता शतेन्द्र सिंह निवासी कटघोरा स्थाई पता सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश ने थाना बाँकी मोगरा पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराया कि आर. एस. इन्फा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा सुराकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाईन में ओवर हेड इलेक्ट्रिकल विद्युत पोल गड़ाकर विद्युत लाईन बिछाकर कार्य किया जा रहा था जिसमें चोरी द्वारा बड़ी मात्रा में समानों की चोरी कर ली गई है जिसकी मशरूका लगभग 42 लाख रुपए है ।
चोरी की गई समान में लगभग 100 नग रेलवे विद्युत खंभा और लोहे के अन्य बहुत सारे समान चोरी कर ली गई है जो बांकी 04 नंबर बायपास रोड किनारे स्थित वैचिंग प्लांट के पास डम्प कर रखा गया था ।

शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बाँकी मोगरा चमन लाल सिंहा ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जिनके दिशा निर्देश पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 35/2026 धारा 303 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचक सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव के विवेचना के दौरान प्रकरण में चोरी गई मशरूका रेलवे विद्युत खंभा का थाना अकलतरा में धारा 106 बीएनएस के प्रकरण में ट्रक क. सीजी 10 आर 1744 के साथ जप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई जो प्रार्थी गवाहों के साथ जाकर तस्दीक किया गया जो सही पाया गया ।
ट्रक वाहन स्वामी से पूछताछ पर बताया गया कि धरम सिंह राजपूत निवासी बांकीमोंगरा एवं फिरोज उर्फ राजा खान निवासी कुसमुण्डा के द्वारा उक्त ट्रक को कोयला ट्रांसपोर्टिंग हेतु किराये में लिया गया था, पर वाहन का चालक अशोक चौहान उन आरोपियों के साथ मिलकरउसमें चोरी का सामान ले गए थे।
• निगरानी बदमाश आरोपी धरम राजपूत पर बांकी थाने में पूर्व से अब तक लगभग 40 अपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें चोरी, डकैती, लूटपाट, गोली कांड, लोहा चोरी, कोयला चोरी जैसी बहुत सारे संगीन मामले दर्ज है।
• आरोपी फिरोज उर्फ राजा खान जो पूर्व में डीज़ल चोरी का सरगना एवं महारत हासिल कर चुका है ।
आरोपियों की जानकारी के बाद आरोपी धरम राजपूत और फिरोज उर्फ राजा खान फरार चल रहे थे, 13/05/2026 को स्थाई वारंट पता तलाश हेतु टीम गठित कर ग्राम पाली रवाना किया गया था जहां मुखबीर के सूचना पर प्रकरण के आरोपी धरम सिंह राजपूत एवं राजा खान उर्फ फिरोज को हिरासत में ले लिया गया और थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसमें दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया, आरोपी धरम सिंह राजपूत के निशादेही पर अपराध में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर, कटर को जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को उपजेल कटघोरा में दाखिल कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार रेलवे का सामान चोरी करने के बाद उसे खपाने चांपा की ओर गए थे जहां इतने संख्या में चोरी का सामान खपत न होने के कारण उसका सारा चोरी का सामान आरोपियों के द्वारा अमरताल के नहर में पलटी कर दिया गया था जहां से उस सामान को अकलतरा थाना द्वारा कब्जे में लिया गया था जो अब अकलतरा थाने में जप्त है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, नरेन्द्र टेकाम, प्र.आर. राजेश कंवर, आर. रोहित राठौर, आर. हरीश मरावी, आर रघुवीर प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा के नेतृत्व में सब्जी व्यवसायियों ने न.पा.प. का किया घेराव, आगे उग्र आंदोलन..जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण, देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र के मुख्य चौक में स्थित डेली सब्जी मार्केट के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद अब गहराता नजर आ रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना कि आधा आधा करके दो भागों में निर्माण कार्य किया जाय, या प्रशासन हमे लिखत में से कि वह पर डेली मार्केट का ही पुनः निर्माण कराया जाएगा, वही दूसरे तरफ पालिका मुख्य अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो का कहना कि आप फिकर मत करो वहां पर डेली सब्जी मार्केट के लिए चबूतरा और शेड ही बनेगा पर लिखित में देने का अधिकार हमारे पास नहीं है।
कल दिनांक 12 मई दिन मंगलवार को भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेताओं को लेकर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने बैठ कर घेराव किया और जम कर की नारेबाजी।

• घेराव कार्यक्रम दोपहर 02 बजे से पूरे 5 बजे तक जारी रही।
लंबे समय के आंदोलन के बाद पालिका मुख्य अधिकारी (सीएमओ) पहुंची और भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा और कुछ सब्जी विक्रेताओं को अपने कार्यालय में बुलाकर लंबी बैठक कर चर्चा की, चर्चा में व्यापारियों ने अपनी बात रखते हुए बताया कि हमे वहां से हटाकर ऑटो स्टैंड और कॉम्प्लेक्स बनाने की प्रकिया चल रही है जो हम का ही होने नहीं देंगे। मुख्य अधिकारी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सब बेवजह की अफवाहों पर ध्यान न दे वहां पर सब्जी मार्केट के लिए चबूतरे और शेड का निर्माण ही होगा पर पी.आई.सी मेंबर और पार्षदों के सहमति के बिना लिखित में देना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है कहते हुए सीधे लफ्जों में लिखित पत्र देने से मना कर दिया। घंटों बातचीत करने के बाद भी किसी ठोस निर्णय पर सहमति नहीं बन पाई।

सहमति न बनने के कारण व्यापारीगण और भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा ने कहा कि पालिका के मंसूबे नेक नहीं है इसीलिए इन भोले भाले सब्जी विक्रेताओं को वहां से हटाकर दूर असुरक्षित जगह में शिफ्ट होने को कहा जा रहा है, और आज के आंदोलन के बाद भी यहां से कोई सार्थक समाधान नहीं हुआ इसलिए यह लड़ाई अब आगे की ओर अग्रेषित है, सब्जी व्यवसायियों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और आज तो बस शुरुआत था आगे हमारे उग्र आंदोलन के लिए प्रशासन अब तैयार रहे।
• अब जिद है कि डेली मार्केट वही रहेगा, किसी भी हाल में हम वहां से नहीं हटेंगे – ( सब्जी व्यवसाई )

नगर पालिका परिषद के सीएमओ ने मीडिया से जानकारी साझा कि, कि प्रशासन का उद्देश्य शहर का विकास और व्यवस्था को बेहतर बनाना है। डेली सब्जी मार्केट अपने वर्तमान स्थान पर ही रहेगा, उसे कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है, पुनः निर्माण के बाद उस जगह को फिर से सब्जी व्यवसायियों को शौप दिया जाएगा, वो अफवाह और कुछ व्यक्तियों के भड़काने और भ्रमित करने के वजह से उनको डर हो गया है कि उनको हमेशा के लिए वहां से हटाया जाएगा, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है इस जगह में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित सब्जी मार्केट बनेगा तो व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी। जल्द ही प्रशासन द्वारा उनको समझा कर आश्वस्त कर जल्द ही वहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ।

अब देखना ये है कि क्या पालिका प्रशासन सब्जी विक्रेताओं को समझा कर संतुष्ट कर पाती है, या फिर सब्जी विक्रेता आगे उग्र आंदोलन की ओर बढ़ते है।
बाँकी मोगरा
बाँकी चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया गया सम्मानित,,,,देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोगरा :– दिनांक 12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एसईसीएल (SECL) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में इंटक (INTUC) शाखा द्वारा बांकी – सुराकछार क्षेत्र के मुख्य चिकित्सालय में नर्सों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मानवता के साथ मरीजों की सेवा में हमेशा तैयार रह कर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाली नर्सों का के प्रति आभार व्यक्त करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।
कार्यक्रम के दौरान नर्सों का सम्मान और सराहना करते हुए चिकित्सालय में कार्यरत सभी नर्सों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं, जो अपनी परवाह किए बिना मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटी रहती हैं। अस्पताल के कर्मचारी और नर्सें इस विशेष दिन को उत्साह के साथ मनाते नजर आए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, ए.आर. जीनियस: पूर्व अध्यक्ष, बांकी शाखा, अभिषेक गुप्ता उपक्षेत्रीय संयुक्त परामर्श समिति सदस्य, सुनील पाण्डेय: सांसद प्रतिनिधि, गोविन्द सिंह अध्यक्ष इंटक शाखा बांकी, यादव प्रसाद सचिव, इंटक के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण अजय कुमार शर्मा (ढेलवाडीह), संजय सोना, गंगा प्रसाद साहू और श्री महेन्द्र कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और नर्सों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का समापन एवं सम्मान समारोह का सफल संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। समारोह के अंत में श्री ए.आर. जीनियस ने अस्पताल के समस्त स्टाफ और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
