Connect with us

कोरबा

हर व्यक्ति को करनी चाहिए समाज सेवा -विजय अग्रवाल

Published

on

कोरबा/कटघोरा।-दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब से सम्बंधित लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी के द्वारा मुरली होटल कटघोरा के सभागार में क्लब के चार्टर नाइट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर pmjf ला विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर गेस्ट आफ आनर के रूप में पूर्व मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन mjf ला राजेन्द्र तिवारी, विशिष्टअतिथि के रूप में पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरपर्सन pmjf ला राजकुमार अग्रवाल,रीजन चेयरपर्सन pmjf ला कैलाशनाथ गुप्ता,नगर निरीक्षक कटघोरा धर्मनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया सर्वप्रथम क्लब के सदस्यों द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया ततपश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपने स्वागत उदबोधन में बताया कि जिस प्रकार से हर व्यक्ति हर साल अपना जन्मदिन मनाता है, ठीक उसी प्रकार से 2017-18 में कटघोरा क्लब चार्टर हुआ था तब से उस दिन को क्लब जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है ततपश्चात सचिव प्रकाश अग्रवाल द्वारा सचिवी प्रतिवेदन पढ़ते हुए क्लब के द्वारा 1 जुलाई 25 से आज दिनांक तक किये सेवा कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया की क्लब शुरू से ही नगर के सांथ ही आस पास के गांव में भी जाकर सामाजिक सेवा गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है, जिसके लिए कटघोरा क्लब शुरू से ही पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुए हैं ततपश्चात सभी मंचस्थ अतिथियों के द्वारा क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ततपश्चात सभी चार्टर सदस्यो´ को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया व केक काटा गया


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने बताया कि लायन्स क्लब जैसी संस्था समाज सेवा सहयोग ओर मानवीय मूल्यों की ससक्त मिशाल हैं उन्होंने क्लब के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की, कि यह क्लव सेवा के छेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा निःसन्देह कटघोरा क्लब जिस प्रकार से पूरे डिस्ट्रिक्ट में कार्य कर रही है, वह शायद किसी से भी छुपा नही है निश्चित ही डिस्ट्रिक्ट के नए क्लबो´ को इनसे प्रेंरणा लेनी चाहिए व हर व्यक्ति को समय निकालकर सच्चे मन से समाज हित मे सेवा के कार्य करना चाहिए

विशिष्ट अतिथि ला राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि निश्चित ही हमे´ भी गर्व होता है कि ऐसे क्लब हमारे डिस्ट्रिक्ट में है जो कि लगातार किसी ना किसी माध्यम से सेवा के छेत्रो में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं सांथ ही यह भी खुशी की बात है कि इस क्लब के गठन मेरे ही गवर्नर काल मे किया गया था निश्चित ही क्लब और भी बुलन्दियों को छुएगी इसके लिए मैं लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी को दिल से बधाई देता हूं
पूर्व मल्टीपल कौंसिल वाइस चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कटघोरा क्लब ऐसां क्लब है कि जो सेवा के कार्य को दूसरे क्लब सोच भी नही पाते हैं उन कार्यो को कटघोरा क्लब कर चुकी होती हैं उस क्लब की सक्रियता इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर वर्ष डिस्ट्रिक्ट की टीम में कटघोरा क्लब के सदस्यों को लिया जाता है
ततपश्चात क्लब द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस अवसर पर जमनीपाली क्लब से महेश अग्रवाल, कोरबा गुरुकुल क्लब से दर्शन अग्रवाल के साथ डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ व क्लब संरक्षक अजय धनोंदिया,अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सचिव प्रकाश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, अजय गर्ग ,घनश्याम शर्मा,राकेश पाण्डेय,राजकुमार अग्रवाल,हुकुमचंद अग्रवाल,नरेंद्र अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,डा गोपाल गोस्वामी,मुकेश गोयल,मुकेश गुप्ता,मुकेश मोटवानी,रवि दत्ता,राकेश शर्मा,विशाल बंसल,सुधीर पाण्डेय,आयुष मित्तल,विशेष मित्तल,सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ ला अजय धनोंदिया व आभार कोषाध्यक्ष राकेश गोयल द्वारा किया गया
2 सदस्यो´ ने लिया क्लब में सदस्यता
रीजन चेयरमैन कैलाशनाथ गुप्ता द्वारा लायन्स क्लब कटघोरा छुरी परिवार में 2 नए सदस्य आयुष मित्तल व विशेष मित्तल को विधिवत शपथ दिलाते हुए क्लब में प्रवेश कराया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

जिला कोरबा स्थित मेंडकल दुकानो´ में अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

Published

on

कोरबा। जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सहायक औषधि नियत्रंक के मार्गदर्शन में औषधि विभाग के औषधि निरीक्षको´ के द्वारा जिला  कोरबा स्थित मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रीपसन के प्रतिबंधित नशीली दवाओं औषधियों के व्यापार पर नियंत्रण हेतू औचक निरीक्षण की कार्यवाही किया जा रहा है।  
इसी क्रम में विगत दिनो में हरदी बाजार स्थित अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर्स, पाली स्थित जीके मेडिकल स्टोर्स, बालको स्थित मिश्रा मेडिकल स्टोर्स, ओम सांई मेडिकल गोढी, भैसमा स्थित मेनन मेडिकल, जायसवाल मेडिकल, मोनिशा मेडिकल स्टोर्स, प्रिशा मेडिकल ढेलवाडीह, सोहागपुर स्थित गर्वित मेडिकल स्टोर्स एवं छुरी स्थित  मारूति मेडिकल स्टोर्स की जांच की गयी थी एवं जांच के दौरान औषधियों  के क्रय-विक्रय अभिलेख मे अनियमितता पाये जाने पर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उक्त फर्मो मे से हरदी बाजार स्थित अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर्स, पाली स्थित जीके मेडिकल स्टोर्स, एवं सोहागपुर स्थित गर्वित मेडिकल स्टोर्स के द्वारा प्रस्तुत नोटिस का जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने के कारण तीनो फर्मो का लाइसेंस का निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान फर्म से औषधियों का क्रय विक्रय नही किया जाएगा। अन्य फर्मो के जवाब प्राप्ति उपरांत अग्रिम कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।
 औषधि नियम के अनुसार नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली औषधियों को बिना प्रिस्क्रीपसन के बिक्री किया जाना पूर्णरूपेण प्रतिंबंधित है। कोरबा जिले के समस्त ब्लाकों के मेडिकल स्टोर्स के नशीली दवाओं के अवैध विक्रय में नियंत्रण हेतू आगामी समय में इसी प्रकार औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्व तरिकों से कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान जांच हेतु कोसबाडी, मडवारानी एवं ढेलवाडीह कटघोरा स्थित मेडिकल स्टोर्स से औषधि नमूनो का संकलन किया गया, जिसे परीक्षण हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया हैं। उक्त औषधि नमूनो की जांच परिणाम उपरांत नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान खाद्य एवं औषधि विभाग के  औषधि निरीक्षक उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी 10 अप्रैल 2026 तक करें आवेदन

Published

on

कोरबा । सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया जो 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक थी अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गयी है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाईट  www.joinindianarmy.nic.in  पर भी उपलब्ध है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत अग्निवीर केटेगरी (अग्निवीर पुरूष जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन-दसवीं), ट्रेडमैन (आठवी), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर (नर्सिंग सहायक, सिपाही, फार्मा, हवलदार सेना शिक्षा तथा धर्म शिक्षक) के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक तथा योग्य पुरूष अथवा  महिला उम्मीदवार वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न पदों की अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

Continue Reading

कोरबा

जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ

Published

on

विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई

संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

कोरबा। स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने  जिलेवासियों को इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि यह पहल आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा को और सुदृढ़  करेगी। विधायक श्री पटेल व महापौर श्रीमती राजपूत ने  जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा की नए संजीवनी एक्सप्रेस वाहन के आ जाने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से अब कोरबा जिला आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है, जहां समय पर उपचार और बेहतर सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के जुड़ने से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में अब त्वरित चिकित्सा सहायता की पहुंच बढ़ेगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और जान बचाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले को 13 संजीवनी एक्सप्रेस आबंटित की गई हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी। इनमें 3 वाहन जिला अस्पताल, 09 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,  एवं 01 वाहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आबंटित है। जिसके अंतर्गत आज 5 नए संजीवनी वाहनों को आमजनों को सेवा प्रदान करने के लिए  विधायक कटघोरा श्री पटेल द्वारा रवाना किया गया। साथ ही शेष वाहन भी जल्द ही जिले में पहुंचकर सेवाएं देना शुरू करेंगी। संजीवनी एक्सप्रेस में उपलब्ध सुविधाएं इसे एक चलती-फिरती जीवनरक्षक इकाई बनाती हैं। इनमें वेंटिलेटर, मॉनीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित आवश्यक इमरजेंसी उपकरण उपलब्ध हैं। विशेषकर जिले को मिले नए संजीवनी वाहनों में  2 वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट  से युक्त है। जो की गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। इनमें से एक को जिला अस्पताल कोरबा और दूसरी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात की जाएगी। अन्य 108 संजीवनी एक्सप्रेस वाहनों को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  में आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर  सीईओ जिला पंचायत एवं सीएमएचओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677