कोरबा
गायत्री मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ पाली में किसान उत्पाद डेयरी का भव्य शुभारंभ
Published
2 years agoon
By
Divya Akashजैविक सुगंधित चावल आटा से बना चीला लोगों के मन मस्तिष्क को भी महका रहा
लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती की ओर लौटना आज की आवश्यकता- विधायक पटेल

कोरबा/पाली। 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पाली बस स्टैंड में गायत्री मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ किसान उत्पाद डेयरी का भव्य शुभारंभ किया गया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं प्रगतिशील किसान दुकाल सिंह आरमोर एवं अन्य अतिथियों के हाथों फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया। पर्यावरण प्रेमी एवं जैविक खेती की ओर लौटने के लिए सैकड़ों किसानों को प्रोत्साहित करने वाले एवं किसान उत्पाद डेयरी के संचालक रामफल पटेल एवं अन्य गायत्री परिवार के सदस्यों ने सनातन धर्म के अनुसार पूजा पाठ किया और दिव्य मंत्रोच्चार एवं शंखनाद से दुकान का शुभारंभ किया। शंख की नाद एवं मंत्रोच्चार से घंटों तक परिसर गूंजता रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिक काफी संख्या में उपस्थित थे। पूर्व विधायक रामदयाल उइके, भाजपा नेता कौशल सिंह राज, शिव चौहान, वरिष्ठ पत्रकार कमल वैष्णव सहित पाली क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं नेता भी विशेष रूप से उपस्थित होकर रामफल पटेल की इस पहल को सराहा और सभी ने कहा कि रामफल पटेल ने जैविक खेती के लिए किसानों के बीच जो जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है वह स्वर्णीम भविष्य के लिए काफी सुखद परिणाम देगा। किसान उत्पाद डेयरी का संचालन महिला समूहों द्वारा किया जाएगा।
जैविक खेती आज की जरूरत- प्रेमचंद पटेल
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने रामफल पटेल की पहल को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पहले ही अपील कर चुके हैं कि रासायनिक खाद का उपयोग धीरे-धीरे बंद कर किसान जैविक खेती को अपनाएं, इसी से ही हमारा और विश्व का कल्याण होगा। रासायनिक खेती से हर जीव में जहर फैल रहा है और इस जहर से हमें सिर्फ जैविक और प्राकृतिक उत्पाद ही बचा सकते हैं। श्री पटेल ने आम किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि जैविक खाद का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और अति आवश्यक होने पर ही कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव उसमें भी कम मात्रा में खेतों में करें।
अधिक से अधिक किसान फसल चक्रों को अपनाएं-रामदयाल उइके
पाली तानाखार के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामदयाल उइके ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान धान के अलावा गेहूं, मोटा अनाज सहित अधिक से अधिक सब्जियों के फसलों का उत्पादन करें और अधिक से अधिक खाद का ही उपयोग करें। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने वाले रामफल पटेल की दूरदर्शिता की उन्होंने सराहना की और कहा कि किसानों को जागरूक करना और जैविक उत्पाद के लिए महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्वावलंबन बनाने का प्रयास काफी सराहनीय है और इस कार्य के लिए रामफल पटेल की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। हम सब को मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है।
किसान धीरे-धीरे जागेंगे-दुकाल सिंह आरमोर
शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि उपस्थित प्रगतिशील किसान दुकाल सिंह आरमोर ने कहा कि रामफल पटेल उम्र में मुझसे काफी छोटे हैं, लेकिन उनकी सोच और कार्य काफी बड़े हैं। उनके प्रोत्साहन से ही मैं और मेरे साथ 500 किसान जैविक खेती के लिए लौटे हैं और हम प्रकृति से जुड़ रहे हैं। जैविक खाद के उपयोग से ही हमारी महतारी समान जमीन उपजाऊ बनेगी और मानव जीवन का संकट दूर होगा और मानव जीवन जहर से बचेगा, साथ ही रसायन के कम उपयोग से हमारा पर्यावरण भी सुधरेगा, जल निर्मल बनेगा और छत्तीसगढ़ सहित पूरा भारत फिर से विशुद्ध भोजन प्राप्त करेगा और मेडिकल खर्च में कटौती होगी।
किसानों को जैविक खेती की ओर लौटने रामफल पटेल की अपील
पाली-कोरबा फार्मर उत्पादक संगठन डोंगानाला के अध्यक्ष रामफल पटेल ने क्षेत्र के किसानों सहित पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों से सादर अपील करते हुए कहा है कि किसान जैविक खेती की ओर लौटे और समाज को स्वस्थ और शुद्ध उत्पाद परोसें। इससे मानव जीवन में खुशहाली आएगी और रसायनिक खेती के जहर से उत्पन्न हो रही बीमारियां कम होंगी और लोगों के ईलाज में हो रहा अतिरिक्त खर्च कम होगा, साथ ही मानव जीवन सहित पशुधन भी स्वस्थ जीवन जी सकेगा। उन्होंने दिव्य आकाश प्रतिनिधि चर्चा करते हुए कहा कि पाली-कोरबा फार्मर उत्पादक संगठन डोंगानाला के बैनर तले किसानों को जोड़ा जा रहा है, ताकि किसान जैविक खेती की ओर लौट सकें। अब तक 450 से अधिक किसान इस संगठन से जुड़ चुके हैं और जैविक खेती को अपना रहे हैं। इस लक्ष्य को और आगे बढ़ाया जा रहा है और संख्या असिमित है।
मोटे अनाज का भी उत्पादन बढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलेट को बढ़ावा देने के लिए देश भर में मिलेट कैफे खोलने के लिए सरकारों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। पिछले कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी प्रदेश में मिलेट कैफे खोलने के लिए कहा था, जिसके बाद प्रदेश भर में मिलेट कैफे हजारों की संख्या में खोले गए। रामफल पटेल ने बताया कि मोटे अनाज को अब पीडीएस प्रणाली में भी जोड़ा गया है, ताकि कुपोषण मुक्त भारत बन सके। मिलेट में पौष्टिकता भरपूर रहती है और मोटे अनाज से ही बच्चों में कुपोषण खत्म होगा। उन्होंने पशुपालकों से भी अनुरोध किया है कि पशु हमारे देवतुल्य हैं और उन्हें इंजेक्शन देने की प्रथा बंद करें और प्राकृतिक रूप से जितना दूग्ध उत्पादन हमारी गाय माता देती है, उतना ही दोहन हो। इससे मानव जीवन को जहर के सेवन से बचाया जा सकता है।
पशुधन के विकास के लिए सब किसान आगे आएं
गौशाला डोंगानाला के संचालक रामफल पटेल ने कहा कि पशुधन जितना बढ़ेगा, उतनी ही समृद्धि किसानों की बढ़ेगी। प्रदेश सरकार पशुधन विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, इसका लाभ लेकर किसान आगे बढ़ सकते हैं। गांव-गांव में चारागाह का विस्तार होना चाहिए, इसके लिए ग्रामीण खुद जागरूक हों और चारागाह पर बेजा कब्जा न हो। देखने में आ रहा है कि चारागाहों मेें बेजा कब्जा के कारण पशुधन के लिए जगह ही नहीं बची, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में पशुधन का विस्तार होने के बजाय कम हो रहा है। शासन -प्रशासन को भी इस ओर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।
किसान उत्पाद डेयरी में महकने लगा सुगंधित चीला और चटनी

पाली में 14 जनवरी से किसान उत्पाद डेयरी प्रारंभ हो चुकी है और इस संस्थान में जवाफूल, तुलसीमंजरी, दुबराज सहित अन्य सुगंधित चावल से बना चीला इस संस्थान की पहचान बनेगा। चीला के साथ टमाटर की चटनी से स्वाद ऐसा कि जीभ के साथ मनमस्तिष्क भी कह बैठेगा-वाह! क्या स्वाद है! क्या सुगंध है। चीला के अलावा गरम-गरम स्वादिष्ट दूध का भी मजा यहां लोग ले रहे हैं। ठंडी और जायकेदार लाजवाब लस्सी, पनीर, रबड़ी, पनीर चीला, जैविक गेहंू के आटे से बनी गरम-गरम पुड़ी, हर्बल चाय, काफी, उत्तपम, सहित सभी दूध उत्पादित सामान घी, खोवा को भी अपने घर ले जाएं और परिवार के साथ प्राकृतिक चीज खाएं।
बिक्री के लिए ये सामान भी उपलब्ध
महिला समूह द्वारा उत्पादित हर्बल सामानों की बिक्री के लिए इस संस्थान में उपलब्ध हैं। यहां से सामान खरीदकर महिला स्वावलंबन में अपना योगदान दे सकते हैं। सुगंधित जैविक चावल, सुगंधित काला-भूरा चावल, सुगंधित चावल आटा, गेहूं आटा, गेहूं, कोदो, हल्दी, मिर्च मसाला, कुमकुम, रोली, दोना-पत्तल सहित अन्य सामान उपलब्ध हैं। इन जैविक उत्पादों को आप ऑनलाईन बुक कर घर तक मंगवा सकते हैं। इसके लिए संचालक रामफल पटेल ने मोबाईल एप भी लॉच किया है।

You may like
कोरबा
आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को
Published
6 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
Published
6 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
कोरबा
शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन
Published
6 hours agoon
February 12, 2026By
Divya Akashरोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।

इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई