कोरबा
पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंच रही है विकास की रोशनी- गिरिराज सिंह
प्रधानमंत्री ने पीएम जनमन कार्यक्रम को किया वर्चुअल संबोधित
योजना के तहत पीएम आवास की पहली किश्त की राशि का हुआ डिजिटल हस्तांतरण

कोरबा। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन योजना) के दो माह पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय (पीवीटीजी) वर्ग के 01 लाख लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त के लिए राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसी तरह सड़क निर्माण विद्युतीकरण परियोजना को स्वीकृति, नल से स्वच्छ जल परियोजना, वन धन विकास केंद्रों की स्वीकृति सहित अन्य विकास कार्यों की सौगात दी। पीएम जनमन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में चारों तरफ उत्सव का माहौल है। उत्तरायण, मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू…त्योहारों की उमंग चारों तरफ छाई हुई हैं। इस उत्साह को आज के आयोजन ने और शानदार बना दिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां अयोध्या में दीपावली मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर पीएम जनमन योजना से एक लाख अति पिछड़े जनजातीय वर्ग के घरों में दिवाली मन रही है, उन्होंने योजना से लाभान्वित हुए लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल की दीवाली आप अपने नए पक्के घरों में मनाएंगे। इसी कड़ी में जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में पीएम जनमन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज श्री गिरिराज सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा वनमण्डलाधिकारी निशांत कुमार, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, नोडल अधिकारी/डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर पीएम जनमन सुश्री जेबा जामिल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियो से योजनाओं से मिल रहे लाभ के विषय में चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश भर के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों तक विभिन्न शासकीय योजनाओं से मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुचाने के लिए पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है। जिससे विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर 2023 जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसमुंडा की जयंती के अवसर पर झारखण्ड के खूंटी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम आदिवासी न्याय महाभियान की शुरुआत की थी। पिछले दो माह में योजना से पीवीटीजी बसाहटों में आवास, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसे अनेक मूलभूत सुविधाएं देने का काम सफलता के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधामनंत्री श्री मोदी ने योजना के तहत 01 लाख पीव्हीटीजी को पक्के आवास निर्माण के लिए उनके खाते में राशि अंतरित की गई है। इस राशि से अपने लिए पक्के आवास निर्माण प्रारंभ कीजिए। मोदी के गारंटी के तहत शत प्रतिशत वंचित लोगों के पास शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचेगा। जिससे आपकी सामाजिक व आर्थिक विकास होगा। मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम में जनमन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि जन का मतलब जनता जनार्दन है एवं मन का अर्थ उनके मन की बात है। अर्थात् जनता के मन की बात को पूरा करने के लिए सरकार ने मन बना लिया है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के शत प्रतिशत लोगों विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि देश में पीएम जनमन योजना के तहत तीन वर्षों में लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम-जनमन, 9 मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण योजनाओं पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य पीव्हीटीजी परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच स्थापित करके पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है।
हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हो रहा है काम -कलेक्टर
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप पीवीटीजी वर्ग के लोगों तक सभी मूलभूत सुविधाओं को पहुचाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से विभागीय अधिकारी जिले के दूरस्थ वनांचलों, पहाड़ी क्षेत्रों , सुदूरवर्ती इलाको में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति के घर घर जाकर उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी दे रहे है एवं उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर रहे है।
पीएम जनमन योजना के पात्र हितग्राहियों को किया जा रहा है लाभान्वित –
जिले में पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में शिविर लगाकर उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 4,554 लोगों का आधार कार्ड, 3760 लोगों का आयुष्मान कार्ड 1706 हितग्राहियों का जाति प्रमाण पत्र, 748 व्यक्तियों के जनधन बैंक खाते, 670 किसान क्रेडिट कार्ड एवं 710 वनाधिकार पट्टा प्रदान किया गया। साथ ही 879 लोगों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ तथा 298 पक्के घर का निर्माण हेतु पंजीयन किया गया है। जिनके खातों में आज प्रधानमंत्री द्वारा आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा पीव्हीटीजी वर्ग के लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। जिसके अंतर्गत फूटामुड़ा ग्राम के पहाड़ी कोरवा रत्तुसिंह कोरवा एवं बिनु सिंह कोरवा को आयुष्मान कार्ड, नेहा, फूलबाई, दशोदा, नव्या, जय विजय और रतन सिंह को आधार कार्ड प्रदान किया गया। वनोपज संग्रहण के अंतर्गत श्रीमती लक्ष्मी मारको को कोदो संग्रहण कार्य हेतु 16 हजार एवं सियाराम को माहुल पत्ता संग्रहण कार्य हेतु 7500 रूपए का चेक प्रदान किया गया। मत्स्य संपदा योजनांतर्गत रामशंकर बिंझवार व आत्माराम केंवट को मत्स्य जाल व शांति बाई, रामकुमारी को आईस बॉक्स प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 378 लोगों को वनाधिकार पट्टा प्रदान किया गया। इनमें पीव्हीटीजी वर्ग के लाभार्थियों की संख्या 79 है। साथ ही पीव्हीटीजी वर्ग के 50 लोगों को सोलर किट बल्ब प्रदान किया गया।
विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी –
कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा विभिन्न शासकीय स्टॉलों एवं विद्यालय में बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक मॉडल का अवलोकन किया गया। स्टॉलों में वन विभाग, पंचायत, कृषि, खाद्य, आदिम जाति विकास विभाग, पीएचई, कौशल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास आदि विभागों द्वारा केन्द्रीय योजनाओं का जीवंत और मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने स्टॉल अवलोकन के दौरान किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत एक मोबाईल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण –
एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने चार के पौधे का रोपण कर सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कोरबा
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।
कोरबा
क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा
कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।
कोरबा
लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल
कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
