कोरबा
कोरबा : निगम के दर्री जोन के 08 वार्डो को मिली 02 करोड़ 42 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात


कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन के 08 वार्डो को आज 02 करोड़ 42 लाख रूपये के नये विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में पृथक-पृथक स्थानों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विकास कार्यो का भूमिपूजन करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य कर समयसीमा में इन कार्यो को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 48 अंतर्गत इतवारी बाजार में 19 लाख 08 हजार रूपये की लागत से नाॅन-वेजीटेबल मार्केट का उन्नयन कार्य, वार्ड क्र. 48 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल दर्री में 20 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 48 अंतर्गत (कलमीडुग्गू धनवारपारा) में 05 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. छत एवं टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 48 अंतर्गत दर्री कन्वेयर बेल्ट के नीचे मछली मार्केट में 05 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 49 अंतर्गत राजीवनगर में रामनारायण घर से लीला नायक घर तक गौरा चैरा से दुर्गा पण्डाल तक एवं अरखित साहू घर से आर.डी.सिंह घर तक 15 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 51 अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी मेें 20 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन हेतु 25 लाख रूपये की लागत से पचरी, सी.सी. रोड, गहरीकरण इत्यादि निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 52 अंतर्गत प्रा.शा. अयोध्यापुरी में 16 लाख 95 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 48 अंतर्गत दर्री कन्वेयर बेल्ट के नीचे मछली मार्केट में 10 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 47 अंतर्गत लारीपारा में स्कूल के पास से मुक्तिधाम तक एवं वार्ड क्र. 51 अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में 10 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 47 जमनीपाली में कबीर सदन के पास 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 54 प्रा.शा. जमनीपाली में 10 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 54 अंतर्गत जमनीपाली कैलाश बीज भण्डार से सुराजी दास घर तक 20 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 54 अंतर्गत गोपालपुर में 16 लाख 95 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 54 कुमगरी में विभिन्न स्थानों में 20 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 54 बरेड़ीमुड़ा कुमगरी में सेमीपाली बी.टी. रोड में 19 लाख रूपये की लागत से कलवर्ट एवं नाली निर्माण कार्य कराया जाना हैं। कलमीडुग्गू, अयोध्यापुरी व लारीपारा जमनीपाली में पृथक-पृथक आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन कार्यो का भूमिपूजन उद्योग मंत्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया।
प्रदेश के साथ ही कोरबा केे विकास को भी मिली तेजी गति
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत 02 वर्षो में छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ कोरबा के विकास को भी तेज गति प्राप्त हुई है, विकास के साथ-साथ इस दौरान दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभांन्वित किया गया है। उन्होने कहा कि श्रद्धेय अटलबिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती के शुभ अवसर पर आज दर्री जोन के इन वार्डो में 02 करोड़ 42 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, निगम क्षेत्र में प्रतिदिन नये-नये विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं, विगत 02 वर्षो में निगम क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए, जिसमें से कुछ पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगतिरत एवं प्रक्रियाधीन हैं। उन्होने कहा कि कोरबा के विकास में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होने दिया जाएगा, न ही धनराशि की कोई कमी होगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास को सही गति व दिशा दी गई है, पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, तब विषम परिस्थितियों में भी उन्होने छत्तीसगढ़ की दशा व दिशा बदली और अब वहीं कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार भी कर रही है।
नहीं टूटेगा जनताजनार्दन का भरोसा
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा की जनता ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को अपना विधायक चुना, मुझे अपना महापौर चुना, यह उनका हम पर भरोसा था, मैं यकीन दिलाती हूॅं कि कोरबा की जनताजनार्दन का यह भरोसा कभी नहीं टूटेगा, उनका विश्वास सदैव कायम रहेगा। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी है, जो आगे भी जारी रहेंगे। कोरबा के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने कार्य कर रही सरकार
इस अवसर पर गोपाल मोदी ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को सम्पूर्ण विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, छत्तीसगढ़ सरकार की उनके इसी संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, कोरबा की तरह भी प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं तथा आमजनता के हित में दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
अयोध्यापुरी में 40 लाख रू. से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा
अयोध्यापुरी सहित उक्त क्षेत्र के पार्षदों व नागरिकों की मांग पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अयोध्यापुरी में 40 लाख रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, इस सामुदायिक भवन केनिर्माण से अयोध्यापुरी सहित आसपास की बस्तियों, आवासीय क्षेत्रों में निवासरत आमनागरिकों के शादी विवाह व सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु एक सर्वसुविधायुक्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, राधा महंत, प्रीति दिनेश शर्मा, जनकसिंह राजपूत, सम्मतकुंवर कंवर,चंदा बाई, सीमाबाई कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, बंटी शांडिल्य, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, पूर्व पार्षद डाॅ.रमेशचंद पाण्डेय, कविता राजपूत, मनोज अग्रवाल, संजय कुर्मवंशी, ईश्वर साहू, अजय चन्द्रा, लक्की नंदा, नारायण सिंह, योगेश्वर गुप्ता, कालंदी राजवाडे़, चन्द्रिका मरकाम, विजय मिर्री, भोला राठौर, रामकुमारी यादव, उर्मिला साहू, विमला केंवट, अर्चना ठाकुर, मोहित मरकाम, निगम के जोन कमिश्नर तपन तिवारी, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, रितेश सिंह, आशमा डहरिया, किशोर साहू आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
कोरबा
डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चितः- कलेक्टर कुणाल दुदावत
जिले में कृषि विकास को गति व कृषक हितों को सशक्त बनाने कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागो की ली बैठक
विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करने हेतु किया निर्देशित
सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारम्भ करने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
लाख पालन विकास हेतु ठोस रूपरेखा के साथ प्रस्ताव बनाने के निर्देश
पपीता व ऑयल पाम प्लांटेशन के लिए स्थान सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित
जिले में द्विफसली क्षेत्र विस्तार, मिलेट, दलहन तिलहन के उत्पादन बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। जिले में कृषि विकास को गति देने व कृषक हितों को सशक्त बनाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी वर्ष की रणनीति और डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया, जिससे योजनाओं का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो और निर्धारित लक्ष्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके और किसानों को वास्तविक लाभ प्राप्त हो।


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से किसानों के उत्पादन में सुधार सुनिश्चित करने एवं उनकी आय में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में द्विफसली क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। किसानों को खरीफ मौसम में फसल विविधीकरण और रबी के फसलों का क्षेत्र विस्तार सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिले में मक्का, रागी, कोदो जैसे मिलेट एवं दलहन- तिलहन फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने एवं ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति हेतु जमीनी स्तर पर एसएडीओ और आरईओ की जवाबदेही तय करने एवं आने वाले दिनों में कैम्प लगाकर लक्ष्य हासिल करने निर्देश दिए। उन्होंने नए एफपीओ गठन में वृद्धि लाने की बात कही। उन्होंने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद एवं बीज के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय रोपणियों की स्थिति और रोपित पौधों की अद्यतन जानकारी ली तथा उनसे होने वाली आय में वृद्धि के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने ऑयल पाम के पौधारोपण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्थान चिन्हांकन करने, जिले के एक ब्लॉक में वृहद स्तर पर पपीता प्लांटेशन विकसित करने, मधुमक्खी पालन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने तथा मसाला फसलों के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशु नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तहत बैकयार्ड कुक्कुट, नर बकरा एवं सुकरत्रयी वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए पशु टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूनिट के माध्यम से सेवाओं का विस्तार और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। मत्स्य संपदा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित हैचरी की स्थिति, स्पान उत्पादन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पान उत्पादन में वृद्धि कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मछली पालन के लिए प्रेरित कर उनकी आय वृद्धि के अवसर सृजित करने के निर्देश भी दिए।
रेशम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नर्सरियों की स्थिति एवं संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टसर एवं मलबरी रेशम उत्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्षेत्र विस्तार के लिए सर्वे कर उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारंभ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया, साथ ही कार्यरत स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ठोस पहल करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले में लाख उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, ताकि इस क्षेत्र में आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जा सकें।
कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को जिले में कृषि विकास की संभावनाओं पर गंभीरता व व्यक्तिगत रुचि के साथ कार्य करने तथा नवाचारों और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ठोस और परिणाममुखी कार्ययोजना तैयार करने तथा परंपरागत योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु अभी से तैयारी शुरू कर आवश्यक प्रकरण तैयार करने को कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत आउटपुट एवं आउटकम आधारित कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, फील्ड स्तर पर वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने डीएमएफ से स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का तत्काल पूर्णता प्रमाण पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, रेशम, नोडल कोआपरेटिव बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोरबा
केंद्रीय विद्यालय संगठन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 20 मार्च से
कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय), नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। कक्षा-1 और बालवाटिका-1, 2 एवं 3 (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी और 02 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रवेष के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार, बालवाटिका-1 के लिए आयु 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-XI को छोड़कर) तथा बालवाटिका-2 व 3 (जहाँ ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध नहीं है) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रिक्तियां होने की स्थिति में ही संचालित की जाएगी। इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन 02 अप्रैल 2026 प्रातः 10ः00 बजे से 08 अप्रैल 2026 सायं 4ः00 बजे तक किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करने होंगे। इन कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रपत्रों और अन्य विवरणों की जानकारी संबंधित विद्यालयों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान या उसके पश्चात भी प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अभिभावकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी से केवल विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर ही निर्धारित समय अंतराल में संपर्क करें।

कोरबा
सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
